Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

माणा हिमस्खलन में लापता चारों मजदूरों के शव मिले, बचाव अभियान समाप्त

admin by admin
March 3, 2025
in देश
0

उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ के पास माणा गांव में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के शिविर पर हुए हिमस्खलन के कारण बर्फ में फंसे आखिरी चार मजदूरों के शव रविवार को बाहर निकाल लिए गए जिससे हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई । इसी के साथ लगभग 60 घंटे तक जारी रहा बचाव अभियान भी समाप्त हो गया ।

सेना के चिकित्सकों ने बताया कि पहले बाहर निकाले गए 46 श्रमिकों को ज्योतिर्मठ के सैनिक अस्पताल लाया गया, जिनमें से दो को हवाई एंबुलेंस के जरिये बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। लेफ्टिनेंट कर्नल डीएस मल्ध्या ने बताया कि अस्पताल में भर्ती तीन मजदूरों की स्थिति गंभीर है।

रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि आखिरी लापता मजदूर का शव भी मिल गया है और उसके साथ ही माणा गांव में चलाए जा रहे बचाव अभियान का समापन हो गया ।

चमोली के जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने गोपेश्वर में बताया कि शुक्रवार को हुए हिमस्खलन के कारण 54 मजदूर बर्फ में फंस गए थे, जिनमें से 46 को जीवित बाहर निकाला गया जबकि आठ अन्य मृत मिले थे ।

चार शवों को शनिवार को बाहर निकाला गया था जबकि इतने ही शव रविवार को मिले ।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमस्खलन में आठ लोगों के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया है । उन्होनें बचाव अभियान में लगी सभी एजेंसियों का आभार भी व्यक्त किया ।

धामी ने कहा, ‘‘ स्थानीय प्रशासन, सेना, राज्य आपदा प्रतिवादन बल सहित सभी बचाव दलों ने अदम्य साहस, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया । कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने श्रमिक बंधुओं को सुरक्षित निकालने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी जो अत्यंत सराहनीय है । उनके साहस और कर्तव्यनिष्ठा को नमन करता हूं।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी आवश्यक सहयोग मुहैया कराने के लिए आभार जताया।

उन्होंने कहा कि घायल श्रमिकों के उपचार के लिए अस्पताल में पूरे इंतजाम किए गए हैं जबकि मृतक श्रमिकों के शवों को उनके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है ।

मुख्यमंत्री ने भविष्य में इस तरह की घटनाओं में नुकसान को न्यूनतम करने के लिए हिमस्खलन निगरानी तंत्र विकसित करने के निर्देश भी दिए हैं ।

प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि बचावकर्मियों ने बर्फबारी और विषम मौसमी हालात के बीच इतनी तेजी से इतना कठिन अभियान पूरा कर बहुत प्रशंसनीय कार्य किया है ।

राज्य आपदा प्रतिवादन बल के कमांडेंट अर्पण यदुवंशी ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि लापता मजदूरों को ढूंढने के लिए रविवार को ‘विक्टिम लोकेटिंग कैमरा’ और ‘थर्मल इमेजिंग कैमरा’ जैसे आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया ।

उन्होंने बताया कि मलबे के ढेर में फंसे लोगों का पता लगाने में मदद करने वाले उपकरणों का इस्तेमाल रेणी आपदा के दौरान भी किया गया था।

भारत-चीन सीमा पर करीब 3,200 मीटर की उंचाई पर स्थित आखिरी गांव माणा में हिमस्खलन होने से बीआरओ शिविर में आठ कंटेनर में रह रहे सीमा सड़क संगठन के 54 मजूदर बर्फ में फंस गए थे। फंसे मजदूरों की संख्या पहले 55 बताई जा रही थी, लेकिन एक मजदूर के हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित अपने घर सुरक्षित पहुंच जाने की सूचना मिलने के बाद यह संख्या 54 रह गई।

सेना, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), पुलिस, जिला आपदा प्रबंधन विभाग के 200 से अधिक कर्मियों द्वारा यह बचाव अभियान चलाया गया ।

अधिकारियों ने बताया कि मृत पाए गए आखिरी लापता मजदूर का नाम अरविंद कुमार सिंह (43) है जो देहरादून के क्लेमेंटाउन क्षेत्र से थे । रविवार को जिन तीन अन्य मजदूरों के शव बरामद हुए, उनकी पहचान उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर निवासी अनिल कुमार (21), उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के अशोक (28) और हिमाचल प्रदेश के ऊना के हरमेश चंद (30) के रूप में हुई है ।

उन्होंने बताया कि शवों को हेलीकॉप्टर से ज्योतिर्मठ लाया गया है, जहां उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, मौसम विभाग ने सोमवार से मौसम के फिर से खराब होने की आशंका जताई है जिसके मद्देनजर बचाव अभियान को गति देने के लिए हेलीकॉप्टर, खोजी कुत्तों और थर्मल इमेजिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया।

तलाश एवं बचाव अभियान में भारतीय सेना की एविएशन कोर के तीन हेलीकॉप्टर, भारतीय वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर और सेना द्वारा किराए पर लिए गए एक सिविल हेलीकॉप्टर सहित छह हेलीकॉप्टर जुटे थे। बचाव अभियान करीब 60 घंटे चला । पहले दो दिन शुक्रवार और शनिवार को बचाव अभियान बहुत विषम मौसमी परिस्थितियों में संचालित हुआ । हालांकि, रविवार को मौसम साफ रहा ।

सेंट्रल कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल अनिंदय सेनगुप्ता और उत्तर भारत के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल डीजी मिश्रा भी बचाव अभियान की निगरानी करने के लिए हिमस्खलन स्थल पर पहुंच गए थे। इससे पहले, मुख्यमंत्री धामी ने दिन में भी राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर माणा में जारी बचाव कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को हिमस्खलन से प्रभावित बिजली, संचार तथा अन्य सुविधाओं को जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश दिए।

ज्योतिर्मठ के अस्पताल में भर्ती हिमस्खलन पीड़ितों ने अपने भयावह अनुभवों को याद किया । पंजाब के अमृतसर के रहने वाले मजदूर जगबीर सिंह ने बताया कि जिस समय हिमस्खलन हुआ और बर्फ ने उसे उसके साथियों के साथ कई सौ मीटर नीचे धकेल दिया, उस समय वह बीआरओ के शिविर में अपने कंटेनर में सो रहा था।

जगबीर ने कहा, ”हम जिस कंटेनर में थे, वह नीचे लुढ़कने लगा। जब तक हम यह समझ पाते कि क्या हुआ है, मैंने देखा कि हमारे एक साथी की मौत हो गई है और मेरा एक पैर टूट गया है। मेरे सिर में भी चोट लगी थी। वहां हर तरफ बर्फ का ढेर था।

जगबीर ने बताया कि वह और उसके कुछ साथी किसी तरह से भारी कदमों से धीरे-धीरे चलते हुए कुछ दूरी पर स्थित एक होटल में पहुंचे और वहां आश्रय लिया। उसने कहा, ”हमें 25 घंटे बाद बाहर निकाला गया और इस दौरान हम 14-15 लोगों के पास ओढ़ने के लिए केवल एक कंबल था। जब हमें प्यास लगी, तो हमने बर्फ खाई।

बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले मुन्ना प्रसाद ने कहा कि सभी कंटेनर अलकनंदा नदी की तरफ बह गए। उसने कहा, ”हम करीब 12 घंटे तक बर्फ के नीचे ऐसे ही पड़े रहे। बर्फ से हमारी नाक बंद हो गई थी और सांस लेना मुश्किल था। हालांकि, शुक्र है कि बहुत देर होने से पहले सेना और आईटीबीपी की टीमें हमें बचाने आ गईं।

Tags: चारों मजदूरों के शव मिले
Previous Post

बागपत: कंपनी मालिक और मैनेजर का अपहरण कर मांगी दो करोड़ की फिरौती, चार गिरफ्तार

Next Post

नोएडा : वाहन चोरी करने वाले छह बदमाश गिरफ्तार, चोरी की सात कारें बरामद

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
देश

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

September 15, 2026
Next Post

नोएडा : वाहन चोरी करने वाले छह बदमाश गिरफ्तार, चोरी की सात कारें बरामद

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group