Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बागपत: कंपनी मालिक और मैनेजर का अपहरण कर मांगी दो करोड़ की फिरौती, चार गिरफ्तार

admin by admin
March 3, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बागपत जिले की पुलिस ने नोएडा के एक कंपनी मालिक समेत दो लोगों के अपहरण के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन तमंचे, कारतूस ओर एक गाड़ी बरामद की है। सभी आरोपी शामली और मुजफ्फरनगर नगर के रहने वाले है।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने सोमवार को बताया कि कंपनी मालिक नूर मोहम्मद और उसके दोस्त शावेज का एक मार्च को नोएडा जाते समय रास्ते में अपहरण कर लिया गया था। अपहरणकर्ताओं ने व्यापारियों को अपहरण कर 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा और फिर उनके परिजनों को फोन करके दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।

उन्होंने बताया कि एक मार्च को बड़ौत थाने में पट्टी चौधरान कस्बा निवासी बिलाल ने अपने भाई नूर मोहम्मद और उनके एक दोस्त शावेज के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, मुकदमे में आरोप लगाया गया था अपहरण के बाद मोबाइल से कॉल करके दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गयी थी। फिरौती नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

विजयवर्गीय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपह्रत लोगों की तलाश शुरु कर दी थी। जिस मोबाइल नम्बर से फिरौती मांगी गई थी उसको ट्रैक किया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने 24 घंटे के अंदर, अपह्रत नूर मोहम्मद और उसके दोस्त शावेज को रविवार को सकुशल मुक्त करा लिया। साथ ही चार अपहरणकर्ताओं शिवम, रजत, प्रद्युम्न और विजय को गिरफ्तार कर लिया गया।

विजयवर्गीय के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि शिवम और प्रद्युम्न नोएडा के सेक्टर 90 स्थित नूर मोहम्मद की एमसीएस सर्विसेज कंपनी में काम करते हैं। रजत, विजय, बृजेन्द्र, अमन, अजय, अनुज और राहुल शर्मा उसके दोस्त हैं। इन सभी ने योजनाबद्ध तरीके से फिरौती के लालच में नूर मोहम्मद व शावेज का नोएडा सेक्टर 90 से अपहरण किया था।

उन्होंने बताया कि अपहरण के बाद बंधकों के परिजनों को फोन करके उन्होंने दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बाकी अपहरणकर्ताओं की तलाश की जा रही है।

Tags: चार गिरफ्तारमांगी दो करोड़ की फिरौती
Previous Post

विलियमसन का अर्धशतक, न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 125 रन बनाये

Next Post

माणा हिमस्खलन में लापता चारों मजदूरों के शव मिले, बचाव अभियान समाप्त

Related Posts

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

July 30, 2026
मेरठ में शख्स की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मऊ जिले में ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

July 30, 2026
अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत
उत्तर प्रदेश

अमेठी में तालाब में भैंस को बचाने के प्रयास में मां-बेटे की डूबने से मौत

July 30, 2026
मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया
उत्तर प्रदेश

मेरठ: प्रेमी ने प्रेमिका को 3 गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया

July 30, 2026
Next Post

माणा हिमस्खलन में लापता चारों मजदूरों के शव मिले, बचाव अभियान समाप्त

Recent Posts

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए मोहम्मद बाज़ार इलाके के देउचा...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

ईरान के अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागने के बाद, अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिकी सेना ने बृहस्पतिवार तड़के कहा कि उसने जॉर्डन में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के मिसाइल हमले...

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

कुवैत की सेना ने कहा कि ईरान के एक हमले में एक चीनी कंपनी की इमारत निशाना बनी, जिसमें एक...

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक वादी और दिल्ली से आए वकीलों की जिला अदालत परिसर में पिटाई के मामले...

मेरठ में शख्स की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

मऊ जिले में ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

मऊ, जिले में एक ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर उस पर चाकू से हमला किए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group