Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जलगांव ट्रेन दुर्घटना: मृतकों में चार नेपाल के; यात्रियों, रिश्तेदारों ने बताया खौफनाक मंजर

admin by admin
January 23, 2025
in देश
0

मुंबई, महाराष्ट्र के जलगांव में ट्रेन दुर्घटना में मारे गए नेपाली नागरिक के परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक तरफ उन्हें अपने परिवार के सदस्य को खोने का गम है तो वहीं उन्हें क्षत-विक्षत शरीर के अंगों से अपने प्रियजन की पहचान करनी पड़ी, जिससे वे सदमे में हैं।

लच्छीराम खटारू पासी नेपाल के उन चार लोगों में शामिल थे जो जलगांव में बुधवार शाम हुई ट्रेन दुर्घटना में मारे गए। मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में आपातकालीन चेन खींचने की घटना के बाद कुछ यात्री ट्रेन से नीचे उतरे थे और वह विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए।

अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। मरने वालों में चार नेपाल के नागरिक थे।

जलगांव ट्रेन दुर्घटना में मारे गए 13 लोगों में से चार की पहचान नेपाल के नागरिक के तौर पर हुई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन चार नेपाली नागरिकों में एक नाबालिग लड़का और दो महिलाएं शामिल हैं।

अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार, दुर्घटना में मारे गए चार नेपाली नागरिकों की पहचान कमला नवीन भंडारी (43) (जो मुंबई के कोलाबा में रहती थीं), जवाकला भाटे (60) (जो ठाणे के भिवंडी में रहती थीं), लच्छीराम खटारू पासी (40) और इम्तियाज अली (11) के रूप में हुई है।

लच्छीराम पासी के भतीजे रामरंग पासी ने बताया कि उनके चाचा नेपाल के बांके जिले के नारायणपुर के रहने वाले थे। पासी के साथियों ने बताया कि कैसे वे खुद को बचाने के लिए दो ट्रेनों के बीच तंग जगह में दुबके रहे। रामरंग ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उनके हाथ और पैर के कुछ हिस्से गायब हैं।’’

उन्होंने बताया कि उनके चाचा लखनऊ होते हुए ठाणे जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में पांच अन्य लोगों के साथ यात्रा कर रहे थे। वे सभी दिहाड़ी मजदूर हैं और इस दुर्घटना में बच गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने चाचा को उनके चेहरे और कपड़ों से पहचाना, लेकिन (क्षत-विक्षत शवों का) दृश्य इतना डरावना था कि एक पल के लिए उनका दिमाग सुन्न पड़ गया।

रामरंग ने बताया कि शव अब तक उन्हें नहीं सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि वे अपने चाचा के पार्थिव शरीर को नेपाल में उनके पैतृक स्थान पर ले जाना चाहते हैं। लच्छीराम के साथ यात्रा कर रहे नेपाली नागरिक शौकत अली ने भयावह घटना को याद करते हुए कहा, ‘‘ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैली थी। हमने बोगी के अंदर धुआं देखा। जब ट्रेन धीमी हुई, तो हम जल्दी से नीचे उतरे और ट्रेन खाली हो गई।

उन्होंने बताया कि जैसे ही वे नीचे उतरे, कुछ ही मिनट में विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन वहां आ पहुंची। उन्होंने कहा कि इससे पहले कि वे स्थिति को समझ पाते, सभी लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, जबकि भागने के लिए भी कोई जगह नहीं थी। अली ने कहा, ‘‘हमें दोनों ट्रेनों के बीच थोड़ी सी जगह मिली और हम एक-दूसरे को कसकर पकड़ कर वहां लेट गए, इसलिए बच गए।

इस बीच, एक अधिकारी ने बताया कि मध्य रेलवे के अधिकारियों की एक टीम ने बुधवार रात अस्पतालों का दौरा किया और नौ घायल यात्रियों के बीच 2.70 लाख रुपये की अनुग्रह राशि वितरित की।

मध्य रेलवे के अधिकारियों ने पहले बताया था कि दुर्घटना जलगांव जिले के पाचोरा शहर के पास माहेजी और परधाडे स्टेशनों के बीच हुई, जब बुधवार शाम करीब चार बजकर 45 मिनट पर किसी ने ट्रेन की चेन खींच दी, जिसके बाद लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस रुक गई।

अधिकारियों के अनुसार, पुष्पक एक्सप्रेस में सवार कुछ यात्री आग लगने के डर से जल्दबाजी में बगल की पटरियों पर कूद गए और बेंगलुरु से दिल्ली जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए।

Tags: जलगांव ट्रेन दुर्घटनारिश्तेदारों ने बताया खौफनाक मंजर
Previous Post

भोपाल के विधि विज्ञान प्रयोगशाला के साइंटिस्ट पिछले 4 दिनों लापता

Next Post

America में चोरी और हिंसक अपराधों के आरोपी अवैध प्रवासियों को मिलेगी जेल, Laken Riley विधेयक को मंजूरी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ में पहली बार एयर शो, सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमानों ने आसमान में बनाया तिरंगा

September 19, 2026
खेल

रोहित शर्मा के भविष्य पर रार और वीवीएस लक्ष्मण से मतभेद, अजीत अगरकर के जाने की क्या रही वजह?

September 19, 2026
देश

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

September 19, 2026
देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
Next Post

America में चोरी और हिंसक अपराधों के आरोपी अवैध प्रवासियों को मिलेगी जेल, Laken Riley विधेयक को मंजूरी

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group