Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

महाकुम्भ नगर: IIT से पढ़ाई करने वाले ‘बाबा’ जूना अखाड़ा से निष्कासित?

admin by admin
January 20, 2025
in उत्तर प्रदेश
0

महाकुम्भ नगर, सोशल मीडिया पर ‘आईआईटियन बाबा’ के तौर पर मशहूर हुए इंजीनियर अभय सिंह को अपने गुरु के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में शनिवार की रात जूना अखाड़े के शिविर से बाहर कर दिया गया।

जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरि ने बताया, ‘‘वह (अभय सिंह) साधु नहीं बना था… लखनऊ से यहां ऐसे ही आ गया था और स्वयंभू साधु बना घूम रहा था।

उन्होंने बताया, ‘‘वह महंत सोमेश्वर गुरु के साथ यहां आया था। उसने अपने गुरु महंत सोमेश्वर पुरी के बारे में सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का उपयोग किया था, इसलिए अखाड़ा के शिविर और आसपास उसके आने पर रोक लगा दी गई है।

श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा, ‘‘अभय सिंह का कृत्य गुरु-शिष्य परंपरा और संन्यास के खिलाफ है। जिसे गुरु के प्रति सम्मान नहीं है, उसका सनातन धर्म के प्रति भी कोई सम्मान नहीं होगा। जूना अखाड़ा में अनुशासन सर्वोपरि है।

उन्होंने कहा कि अखाड़ा के हर सदस्य को अनुशासन से रहना होता है, लेकिन अभय सिंह ने अपने गुरु का अपमान कर यह परंपरा तोड़ी। उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर, अखाड़ा की अनुशासन समिति ने अभय के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की और अखाड़े से बाहर कर दिया गया।

अभय सिंह को सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में यह कहते सुना जा सकता है, “अखाड़े ने आने से मना किया तो मैं वहां से चला गया.. आखिर वह उनकी प्रॉपर्टी है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में बताया था कि उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मुंबई से पढ़ाई करने के बाद ‘एयरोस्पेस इंजीनियरिंग’ में नौकरी की और नौकरी छोड़कर वह संन्यासी बने। यह पूछने पर कि उनके गुरु कौन हैं, उन्होंने कहा, “मैं जो भी मिले, उससे सीख लेता हूं। अखाड़े में भी भगवान शिव ही बताते थे ध्यान कैसे करो। माता-पिता ने पढ़ाने लिखाने पर पैसे खर्च किए, लेकिन प्यार कहां था।

अखाड़ों को लेकर उन्होंने कहा, “मेरी योजना वहां चार-पांच दिन रुकने की थी, और मैं अखाड़ों के काम देखने आया था। लेकिन प्रसिद्धि मिलने के बाद सारी चीजें गड़बड़ हो गईं। उन पर एक रील में अपने पिता और गुरु के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल करने का आरोप है। इसके बाद ही संतों में उनके खिलाफ आक्रोश पैदा हुआ और शनिवार की रात उन्हें अखाड़ा के शिविर से बाहर कर दिया गया।

Tags: महाकुम्भ नगर: IIT से पढ़ाई करने वाले
Previous Post

गाजियाबाद में प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Next Post

बस्ती: मुस्लिम युवक ने प्रेमिका से शादी के लिए हिंदू धर्म अपनाया, सद्दाम ने नाम बदलकर शिवशंकर सोनी रखा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में युवती को कार से टक्कर मारने का VIDEO वायरल, शाहनवाज पर FIR

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ: पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन रिसाव; 15 लोगों की हालत बिगड़ी

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में बाढ़ के बीच बढ़ी वन्यजीवों की आवाजाही, 15 तेंदुए रेस्क्यू; दो मगरमच्छ भी पकड़े

September 16, 2026
Next Post

बस्ती: मुस्लिम युवक ने प्रेमिका से शादी के लिए हिंदू धर्म अपनाया, सद्दाम ने नाम बदलकर शिवशंकर सोनी रखा

Recent Posts

लखनऊ में युवती को कार से टक्कर मारने का VIDEO वायरल, शाहनवाज पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवती को कार से टक्कर मारने और...

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

ललितपुर जिले के बानपुर क्षेत्र में स्थित गनेशपुरा का प्राचीन गणेश मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि...

Los Angeles में न्यूज हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत; बस हादसे की कवरेज के दौरान हुआ हादसा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के लॉस एंजिलिस में मंगलवार शाम एक न्यूज हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की चपेट में आ गया। हादसे...

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उद्योग के प्रमुख दिग्गजों के बीच आमतौर पर सहमति कम ही देखने को मिलती है और...

India vs Afghanistan: क्लीन स्वीप करने बृहस्पतिवार को उतरेगा भारत, सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

नयी दिल्ली, पहले दोनों मैच जीत कर श्रंखला में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बृहस्पतिवार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group