Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Iran में दो प्रमुख कट्टरपंथी न्यायाधीशों की गोली मारकर हत्या

admin by admin
January 19, 2025
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

दुबई, (एपी) ईरान की राजधानी तेहरान में शनिवार को एक व्यक्ति ने दो प्रमुख कट्टरपंथी न्यायाधीशों की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इन दोनों न्यायाधीशों ने कथित रूप से 1988 में बड़ी संख्या में असंतुष्टों को मृत्युदंड का फैसला सुनाया था।

अभी तक किसी भी संगठन ने न्यायाधीशों– मोहम्मद मोगीसेह और अली रजिनी पर गोलीबारी की जिम्मेदारी नहीं ली है।हालांकि, 1988 में बड़ी संख्या में मृत्युदंड का फैसला सुनाने को लेकर रजिनी को अतीत में भी निशाना बनाया गया था। वर्ष 1999 में उनकी हत्या की विफल कोशिश की गयी थी।

देश में न्यायपालिका पर यह दुर्लभ हमला है। दोनों न्यायाधीशों की ऐसे समय में हत्या कर दी गयी है, जब ईरान आर्थिक अस्थिरता से जूझ रहा है तथा इजराइल उसे निशाना बना रहा है और अमेरिका में राष्ट्रपति पद पर डोनाल्ड ट्रंप की वापसी हो रही है।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ ने बताया कि दोनों ही मौलवी ईरान के सुप्रीम कोर्ट में सेवारत थे। तेहरान में ‘पैलेस ऑफ जस्टिस’ में इस हमले में एक न्यायाधीश का अंगरक्षक भी घायल हो गया। ‘पैलेस ऑफ जस्टिस’ देश की न्यायपालिका का मुख्यालय है और वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होती है। ‘इरना’ के अनुसार बाद में हमलावर ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी।

न्यायपालिका की ‘मिजान’ समाचार एजेंसी ने कहा, ‘‘ प्रारंभिक जांच के मुताबिक संबंधित व्यक्ति का सुप्रीम कोर्ट में कोई मामला नहीं था। और न ही वह न्यायालय की किसी शाखा का मुवक्किल था।

ईरान की न्यायपालिका के प्रवक्ता असगर जहांगीर ने ईरानी सरकारी टेलीविजन को अलग से बताया कि हमलावर एक ‘घुसपैठिया’ था, जिससे पता चलता है कि वह उस न्यायालय में काम करता था, जहां हत्याएं हुईं।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के विपरीत, ईरानी उच्चतम न्यायालय की देश भर में कई शाखाएँ हैं। यह ईरान का सर्वोच्च न्यायालय है और निचली अदालतों द्वारा सुनाए गए फ़ैसलों पर अपील सुन सकता है। रजिनी को पहले भी निशाना बनाया गया था। जनवरी 1999 में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उनके वाहन पर बम फेंका था, जिसमें वह घायल हो गए थे।

मोगीसेह पर 2019 से ही अमेरिकी वित्त विभाग ने प्रतिबंध लगा रखा था। वित्त विभाग ने उन्हें ‘अनगिनत अनुचित मुकदमों की सुनवाई करने वाला’ बताया था, जिस दौरान सबूतों की अनदेखी की गई थी।

अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने कहा, ‘‘वह अनेक पत्रकारों और इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को लंबी अवधि की कारावास की सजा सुनाने के लिये कुख्यात थे। दोनों न्यायाधीशों पर कार्यकर्ताओं और निर्वासितों ने 1988 में अनेक लोगों को दिये गए मृत्युदंड में शामिल होने का आरोप लगाया था। ऐसा इराक के साथ ईरान के लंबे युद्ध के अंत में हुआ था।

Tags: गोली मारकर हत्या
Previous Post

अंतरराष्ट्रीय शूटर मनु भाकर की नानी और मामा की सड़क दुर्घटना में मौत

Next Post

अयोध्या: मिल्कीपुर में वित्तविहीन शिक्षकों द्वारा संकल्प एवं समर्थन रैली का हुआ आयोजन

Related Posts

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued
अंतराष्ट्रीय

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

July 28, 2026
बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी
अंतराष्ट्रीय

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

July 28, 2026
Next Post

अयोध्या: मिल्कीपुर में वित्तविहीन शिक्षकों द्वारा संकल्प एवं समर्थन रैली का हुआ आयोजन

Recent Posts

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी...

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती...

राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उन छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया, जिनकी उम्र 18 साल...

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

ग्लास्गो, शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रचा जबकि भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव...

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

देवरिया जिले में फर्जी शादी रचाकर हरियाणा के एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख दस हजार रुपये ठगने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group