अयोध्या, आज वित्तविहीन शिक्षकों द्वारा संकल्प एवं समर्थन रैली का आयोजन दरबारी लाल जनसहयोगी इंटर कॉलेज कलुआ मऊ मिल्कीपुर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री जेपीएस राठौर जी थे। कार्यक्रम में भारी संख्या में शिक्षक प्रधानाचार्य प्रबंधक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रधानाचार्य चंद्रबली सिंह जी ने किया एवं संचालन अरुण द्विवेदी ने किया। समर्थन एवं संकल्प रैली में वित्तविहीन शिक्षकों ने अपनी पीड़ा को मंत्री जी के समक्ष रखा और वित्तविहीन शिक्षकों की नियमावली बनाकर सम्मानजनक मानदेय सरकार द्वारा दिया जाए का संदर्भित एक ज्ञापन मंत्री जी के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को दिया गया। कार्यक्रम में तदर्थ शिक्षकों ने भी अपनी पीड़ा माननीय मंत्री जी के सामने रखी।
कार्यक्रम में उपस्थित भारी संख्या में प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी चंद्रभान पासवान को भारी मतों से विजई बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ग्रामीण मंत्री जेपीएस राठौर ने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि मिल्कीपुर के चुनाव को भारी मतों से जिताएं।
मुख्य अतिथि ने कहा कि मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश प्रगति एवं विकास के पथ पर अग्रसर है। मुख्य अतिथि ने उपस्थित भारी संख्या में प्रबुद्ध वर्ग को आश्वस्त किया कि चुनाव उपरांत वित्तविहीन शिक्षकों एवं तदर्थ शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण में माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ वार्ता होगी।
कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह, राकेश प्रताप सिंह, तदर्थ शिक्षक संघ के प्रदेश महासचिव सुशील शुक्ला, जिलाध्यक्ष वित्तविहीन शिक्षक संघ के रोहित मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक गुरु प्रसाद तिवारी,तेज बहादुर सिंह आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम प्रबंधक कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, देवेन्द्र प्रताप शुक्ला, उमानाथ शुक्ला, कार्तिकेय श्रीवास्तव, अजय वर्मा, महादेव यादव, राम प्रसाद यादव आदि प्रमुख प्रबंधक प्रधानाचार्य सहित भारी संख्या में शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति रही।


