Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली: ‘स्पाइडर-मैन’ की तरह दीवार फांदने वाला चोर गिरफ्तार, पांच मामले सुलझे

admin by admin
December 31, 2024
in क्राइम, देश
0

नयी दिल्ली, दीवार फांदने और लोगों को भनक लगे बिना उनके घरों में दाखिल होने में माहिर तथा ‘स्पाइडैर मैन’ उपनाम से कुख्यात एक शातिर चोर को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को उत्तर-पश्चिम जिले के कबीर नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने कहा, ‘‘संगम पार्क से हमारी टीम ने कुख्यात चोर योगेश को पकड़ा है, जिसे घरों में घुसने के अनूठे तरीकों के लिए ‘स्पाइडर-मैन’ भी कहा जाता है।’’

अधिकारी ने कहा कि 27 दिसंबर को भारत नगर के एक निवासी ने शिकायत दर्ज कराई कि रात में उनके घर से दो मोबाइल फोन, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज सहित मूल्यवान चीजें चोरी हो गईं। 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद पुलिस ने अपराध स्थल के पास की गतिविधियों के माध्यम से आरोपी की पहचान की।

डीसीपी सिंह ने कहा, ‘‘स्थानीय खुफिया और मुखबिरों को सेवा में लगाया गया और इसके बाद योगेश को कबीर नगर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान योगेश ने चोरी और अन्य मामलों में शामिल होने की बात कबूल कर ली। उसके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया।’’

अधिकारी ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के साथ, पुलिस ने रूप नगर, मौर्य एन्क्लेव, ख्याला और जहांगीर पुरी में उसके खिलाफ पूर्व में दर्ज पांच मामलों को भी सुलझा लिया।

Tags: फांदने वाला चोर गिरफ्तार
Previous Post

अयोध्या समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों में नए साल के जश्न के लिए श्रद्धालुओं की भीड़

Next Post

Mahakumbh 2025: 144 वर्ष के बाद महाकुंभ का यह मुहूर्त, मुख्य स्नान पर्व पर कोई प्रोटोकॉल नहीं होगा लागू ; होगी पुष्प वर्षा

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
Next Post

Mahakumbh 2025: 144 वर्ष के बाद महाकुंभ का यह मुहूर्त, मुख्य स्नान पर्व पर कोई प्रोटोकॉल नहीं होगा लागू ; होगी पुष्प वर्षा

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group