तेलुगू स्टार नागा चैतन्य और अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। फैंस को इनकी शादी कै बेसर्बी से इंतजार था। बता दें कि, हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज में धूमधाम से शादी हुई। वहीं, अब नागा चैतन्य और शोभिता की शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई है। यह तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
वायरल हो रही इन तस्वीरो में नागा और शोभिता उनकी खूबसूरत केमिस्ट्री, खुशी और प्यार साफ झलक रही है। बता दें कि, नागा चैतन्य ने पारंपरिक सफेद धोती और कुर्ता पहना था तो वहीं शोभिता धुलिपाला ने गोल्डन कांजीवरम साड़ी और पारंपरिक गहनों के साथ बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। फोटो में कपल के साथ नागार्जुन नजर आए। वहीं तीनों ही काफी खुश नजर आ रहे है।
Congratulations to the beautiful couple for the new beginnings together #SoChay ❤️
Wishing you both a lifetime of love, happiness and endless moments. 💕@chay_akkineni #Sobhita pic.twitter.com/ONAZ7VhFLh
— Naga Chaitanya FC (@ChayAkkineni_FC) December 4, 2024
बता दें कि, यह शादी पारंपरिक तेलुगू ब्राह्मण रीति-रिवाजों के अनुसार हुई, जो करीब 8 घंटे तक चली। कपल ने अपनी शादी स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इनकी शादी के लिए लाइव स्ट्रीम का भी इंतजाम किया गया था। मालूम हो की कपल ने 8 अगस्त को सगाई की थी।
यह सगाई भी एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्त मौजूद थे। नागा चैतन्य के पिता और दिग्गज अभिनेता नागार्जुन ने सगाई की पहली तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद से फैंस उनकी शादी का बेसर्बी से इंतजार कर रहे थे।


