Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हिंदू नेता और बांग्लादेश पुलिस के बीच झड़प; वकील की मौत के मामले में 30 संदिग्ध हिरासत में

admin by admin
November 27, 2024
in अंतराष्ट्रीय
0

बांग्लादेश के चटगांव शहर में एक वकील की हत्या और एक प्रमुख हिंदू नेता की गिरफ्तारी को लेकर सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने के आरोप में कम से कम 30 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

सहायक लोक अभियोजक सैफुल इस्लाम की मंगलवार को सुरक्षाकर्मियों और ‘‘बांग्लादेश सम्मिलिता सनातनी जागरण जोत’’ के प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी के अनुयायियों के बीच झड़प के दौरान मौत हो गई।

दास को राजद्रोह के मामले में चटगांव की एक अदालत द्वारा जमानत देने से इनकार करने और जेल भेजे जाने के बाद हिंसा भड़क उठी थी। पुलिस ने कहा कि इस्लाम झड़प के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गये और अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार, इस्लाम की हत्या और कानून प्रवर्तन एजेंसी के कर्मियों पर हमला करने में कथित संलिप्तता के लिए बंदरगाह शहर चटगांव में 30 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम कल (मंगलवार) ब्रह्मचारी को अदालत में पेश किए जाने के दौरान कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मियों पर हमला करने और उसके बाद अधिवक्ता सैफुल इस्लाम की हत्या में उनकी (हिरासत में लिये गए लोगों की) भूमिका की जांच कर रहे हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि हिरासत में लिये गए व्यक्तियों को प्रारंभिक जांच के बाद मुकदमे के लिए गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में और संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

चटगांव महानगर पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त काजी मोहम्मद तारिक अजीज ने कहा कि सेना, अर्धसैनिक बल ‘बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश’ (बीजीबी) के जवानों और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से रात भर की गई छापेमारी में संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।

दास को सोमवार को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह एक रैली में शामिल होने के लिए चटगांव जाने वाले थे। मंगलवार को अदालत द्वारा उन्हें जमानत देने से इनकार करने के बाद, दास के अनुयायियों ने विरोध प्रदर्शन कर उन्हें ले जा रही जेल वैन की आवाजाही बाधित की।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करने के दौरान झड़प में 10 पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 37 लोग घायल हो गए।

दास ‘इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्ण कॉन्शियसनेस’ (इस्कॉन) के सदस्य भी थे। इस्कॉन ने हाल ही में उन्हें निष्कासित कर दिया था। इसने (इस्कॉन, बांग्लादेश ने) मंगलवार को उनकी गिरफ्तारी की निंदा की।

दास और 18 अन्य लोगों के खिलाफ 30 अक्टूबर को पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के एक नेता की शिकायत पर चटगांव के कोतवाली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था। उन पर 25 अक्टूबर को हिंदू समुदाय की एक रैली के दौरान शहर के लालदीघी मैदान में बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप लगाया गया था। दास के वकीलों ने कहा कि वे चटगांव अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय में मामला दायर करेंगे।

Tags: वकील की मौत
Previous Post

एयर इंडिया की पायलट सृष्टि तुली की संदिग्ध अवस्था में मौत; बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, गोरखपुर की रहने वाली थीं

Next Post

Israel & Hezbollah के बीच संघर्ष विराम शुरू, कुछ क्षेत्रों में नहीं लौटने की चेतावनी

Related Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..
अंतराष्ट्रीय

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

August 3, 2026
PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत
अंतराष्ट्रीय

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

August 3, 2026
रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत
अंतराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

August 3, 2026
भारत ने घरेलू उद्योग को बचाने के लिए चीन के दो उत्पादों पर लगाया डंपिंग रोधी शुल्क
अंतराष्ट्रीय

भारत ने चीन के सिर्फ एक एफडीआई प्रस्ताव को दी मंजूरी, हांगकांग के 13 प्रस्तावों को हरी झंडी

August 2, 2026
Next Post

Israel & Hezbollah के बीच संघर्ष विराम शुरू, कुछ क्षेत्रों में नहीं लौटने की चेतावनी

Recent Posts

मुजफ्फरनगर: जमीन विवाद में चीनी मिल के पूर्व निदेशक की गोली मारकर हत्या, आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: जमीन विवाद में चीनी मिल के पूर्व निदेशक की गोली मारकर हत्या, आरोपी बड़ा भाई गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार शाम जमीन को लेकर विवाद में गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष और चीनी मिल के निदेशक...

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group