Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

एयर इंडिया की पायलट सृष्टि तुली की संदिग्ध अवस्था में मौत; बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, गोरखपुर की रहने वाली थीं

admin by admin
November 27, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के अंधेरी इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक फ़्लैट में एयर इंडिया की 25 वर्षीय पायलट सृष्टि तुली की संदिग्ध अवस्था में लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। सृष्टि तुली का शव उनके किराए के फ्लैट में मिला है।

पुलिस ने इस मामले में सृष्टि के 27 वर्षीय प्रेमी आदित्य पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। पंडित पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। सृष्टि के परिवार ने उनके प्रेमी पर उत्पीड़न और हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं।

सृष्टि, जो मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली थीं, जून 2023 में एयर इंडिया में शामिल हुई थीं और मुंबई शिफ्ट हुई थीं। रविवार को काम से लौटने के बाद उनकी आदित्य से बहस हुई थी। रात 1 बजे आदित्य दिल्ली लौट गए। जिसके बाद सृष्टि ने उन्हें फोन कर सुसाइड करने की बात कही।

सोमवार सुबह आदित्य जब वापस लौटा, तो सृष्टि का फ्लैट अंदर से बंद था। ताला तोड़ने के बाद उन्होंने सृष्टि को बेहोश पाया। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पायलट प्रशिक्षण के दौरान ही सृष्टि की आदित्य से मुलाकात हुई थी।

सृष्टि के परिवार ने आदित्य पंडित पर मानसिक उत्पीड़न, शारीरिक हिंसा, और वित्तीय नियंत्रण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का दावा है कि आदित्य ने सृष्टि पर अपनी धार्मिक मान्यताएं थोपते हुए उन्हें नॉन-वेज खाने से रोका। परिवार ने कहा कि आदित्य ने कई बार सृष्टि को सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। इसके अलावा सृष्टि के बैंक खातों से संदिग्ध लेन-देन भी सामने आए हैं।

पवई पुलिस ने आदित्य को भारतीय दंड संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस सृष्टि के फोन का डेटा खंगाल रही है ताकि उनकी अंतिम बातचीत और मानसिक स्थिति का पता चल सके।

परिवार और दोस्तों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस फ्लैट की फॉरेंसिक जांच भी कर रही है। सृष्टि के दोस्तों ने बताया कि व्यक्तिगत रिश्तों में तनाव के कारण वह अक्सर परेशान रहती थीं।

Tags: संदिग्ध अवस्था में मौत
Previous Post

सुलतानपुर में कर्ज चुकाने के लिये पड़ोसी के 11 साल बच्चे का अपहरण, फिरौती न मिलने पर की हत्या

Next Post

हिंदू नेता और बांग्लादेश पुलिस के बीच झड़प; वकील की मौत के मामले में 30 संदिग्ध हिरासत में

Related Posts

उत्तर प्रदेश

संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

September 19, 2026
Next Post

हिंदू नेता और बांग्लादेश पुलिस के बीच झड़प; वकील की मौत के मामले में 30 संदिग्ध हिरासत में

Recent Posts

संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

संत कबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में गणेश मूर्ति के विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा)...

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran...

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

बहराइच में फर्जी महिला डॉक्टर बनकर ब्लैकमेलिंग, वजन घटाने के नाम पर तस्वीरें लेकर 5.20 लाख वसूले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बहराइच में सोशल मीडिया पर खुद को महिला डॉक्टर बताकर एक महिला से संपर्क करने और वजन कम कर उसे...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group