Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Urinary Infection: मूत्र मार्ग संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों से हो सकता है नुकसान

admin by admin
November 17, 2024
in Featured, उत्तर प्रदेश, देश
0

(द कन्वरसेशन) दुनिया भर में हर साल लाखों लोग मूत्र मार्ग के संक्रमण से पीड़ित होते हैं। कुछ आयु वर्ग के समूह विशेष रूप से मूत्र मार्ग के गंभीर संक्रमण (यूटीआई) से ग्रस्त होते हैं, जिनमें महिलाएं, वृद्ध और कुछ पूर्व सैनिक भी शामिल हैं।

इन संक्रमणों का आमतौर पर एंटीबायोटिक दवाओं से इलाज किया जाता है, लेकिन जिन रोगाणुओं को ये दवाएं लक्षित करती हैं, इन दवाओं के अधिक उपयोग से वे इनके प्रति प्रतिरोधी बन जाते हैं और दवाओं की प्रभावशीलता कम हो जाती है।

दीर्घकालिक यूटीआई और एंटीबायोटिक प्रतिरोध की इस समस्या को हल करने के लिए, हमने माइक्रोबायोलॉजी (सूक्ष्म जीव विज्ञान) और इंजीनियरिंग में अपनी विशेषज्ञता को संयोजित करके एक जीवित पदार्थ बनाया है जिसमें लाभकारी ई. कोलाई की एक विशिष्ट प्रजाति मौजूद है।

हमारा शोध यह दर्शाता है कि इस जैव पदार्थ से निकलने वाले ‘अच्छे’ जीवाणु पोषक तत्वों के लिए ‘बुरे’ जीवाणु से प्रतिस्पर्धा कर सकते हैं और जीत सकते हैं, जिससे रोग पैदा करने वाले रोगाणुओं की संख्या में नाटकीय रूप से कमी आ सकती है। हमारा मानना ​​है कि आगे के विकास के साथ, यह तकनीक बार-बार होने वाले मूत्र मार्ग संक्रमण (यूटीआई) को ठीक करने में मदद कर सकती है, जिस पर एंटीबायोटिक्स असर नहीं करते।

मूत्राशय में जीवाणु को लाना—

लोगों में रहने वाले सूक्ष्मजीवों के लिए पोषक तत्व सीमित होते हैं, शरीर के विभिन्न भागों में उनकी मौजूदगी अलग-अलग होती है। जीवाणु को आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त करने के लिए अन्य सूक्ष्मजीवों और मेजबान के साथ प्रतिस्पर्धा करनी पड़ती है।

उपलब्ध पोषक तत्वों को ग्रहण करके, लाभकारी जीवाणु हानिकारक जीवाणु की वृद्धि को रोक या धीमा कर सकते हैं। जब हानिकारक जीवाणु को महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, तो वे बीमारी पैदा करने के लिए पर्याप्त संख्या तक नहीं पहुंच पाते हैं।

हालांकि, मूत्र मार्ग संक्रमण (यूटीआई) को रोकने के लिए मूत्राशय तक लाभदायक जीवाणु पहुंचाना चुनौतीपूर्ण है। एक बात यह है कि ये उपयोगी जीवाणु स्वाभाविक रूप से केवल उन लोगों में पनप सकते हैं जो अपने मूत्राशय को पूरी तरह से खाली करने में असमर्थ होते हैं, इस स्थिति को मूत्र प्रतिधारण कहा जाता है।

यहां तक ​​कि इन रोगियों में भी, ये जीवाणु कितने समय तक उनके मूत्राशय में रह सकते हैं, इसमें व्यापक अंतर होता है।

मूत्राशय तक जीवाणु पहुंचाने की वर्तमान विधियां आक्रामक हैं और इसमें बार-बार कैथेटर डालने की आवश्यकता होती है। यहां तक ​​कि जब जीवाणु सफलतापूर्वक मूत्राशय में छोड़ दिए जाते हैं, तो मूत्र इन रोगाणुओं को बाहर निकाल देता है, क्योंकि वे मूत्राशय की दीवार से चिपक नहीं सकते।

यूटीआई के उपचार के लिए जैवसामग्री—

चूंकि लाभदायक जीवाणु लंबे समय तक मूत्राशय में चिपक कर जीवित नहीं रह सकते, इसलिए हमने एक ऐसा जैव पदार्थ विकसित किया है जो समय के साथ धीरे-धीरे मूत्राशय में जीवाणु को मुक्त कर सकता है।

हमारी जैवसामग्री जीवित ई. कोलाई से बनी है जो मैट्रिक्स ढांचे में समाहित है। यह जेली के टुकड़े जैसा दिखता है जो पानी की बूंद से लगभग 500 गुना छोटा होता है और मूत्राशय में दो सप्ताह तक जीवाणु छोड़ सकता है।

जैव पदार्थ के माध्यम से जीवाणु को पहुंचाकर, हम जीवाणु को अंग में बने रहने के लिए मूत्राशय से जुड़ने की आवश्यकता से मुक्ति पा लेते हैं।

हमने अपने जैव सामग्री का परीक्षण पेट्री डिश में मानव मूत्र में रखकर तथा उसे यूटीआई उत्पन्न करने वाले जीवाणुजन्य रोगजनकों के संपर्क में लाकर किया। हमारे परिणामों से पता चला कि 50:50 अनुपात में मिश्रित होने पर, ई. कोली ने यूटीआई पैदा करने वाले जीवाणु को पछाड़ दिया और कुल संख्या में लगभग 85 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

जैव सामग्री में सुधार—

हमारे निष्कर्षों से पता चलता है कि ई. कोलाई न केवल उन हानिकारक जीवाणुओं को नियंत्रित कर सकता है जिनसे यह निकट रूप से संबंधित है, बल्कि यह मनुष्यों और पशुओं में रोग पैदा करने वाले जीवाणुओं की एक विस्तृत श्रृंखला को भी नियंत्रित कर सकता है।

Tags: दवाइयों से हो सकता है नुकसान
Previous Post

Hezbollah का मुख्य प्रवक्ता मध्य बेरूत में Israeli हमले में हुआ ढेर

Next Post

Virologist ने अपने breast cancer का किया Successful treatment; क्या वैज्ञानिकों के लिए स्वयं पर प्रयोग करना उचित है?

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
Next Post

Virologist ने अपने breast cancer का किया Successful treatment; क्या वैज्ञानिकों के लिए स्वयं पर प्रयोग करना उचित है?

Recent Posts

अयोध्या की रामलीला समितियों को आर्थिक सहयोग की मांग, मनोज जायसवाल ने विधायक रामचंद्र यादव के साथ CM योगी को सौंपा मांग पत्र

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में रामलीला आयोजनों को और भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा...

Chess Olympiad 2026: भारत की पुरुष और महिला टीम को होटल में कमरा मिलने के लिए करीब पांच घंटे करना पड़ा इंतजार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, गत चैंपियन भारत की पुरुष और महिला शतरंज टीम को 16 से 27 सितंबर तक उज्बेकिस्तान के समरकंद...

Rapido पर CCPA की बड़ी कार्रवाई, डार्क पैटर्न और भ्रामक विज्ञापन के मामले में 10 लाख का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने अनुचित व्यापार व्यवहार, भ्रामक विज्ञापनों और डार्क पैटर्न के इस्तेमाल के मामले...

मथुरा के छाता की बंद चीनी मिल में एथनॉल संयंत्र लगाने को मंत्रिमंडल की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के छाता में 19 वर्षों से बंद पड़ी चीनी मिल में अब एथनॉल संयंत्र...

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group