अयोध्या, रूदौली तहसील क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर लोहिया पुल से लेकर रौनाही थाना क्षेत्र के सत्तीचौरा पुलिस चौकी के बीच एनएचएआई निर्माण एजेंसी द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण को लेकर हाईवे को डायवर्जन कर वन वे कर दिया गया। जिससे मार्ग पर दो घंटे लगे जाम से लंबी दूरी तक वाहनों की लंबी लाइन लगने से जाम लग गया।
जिससे लखनऊ से अयोध्या की ओर जाने वाले सभी वाहनों को टोल प्लाजा से 200 मीटर पहले तहसीनपुर कट से आगे नहीं जाने दिया गया। रौनाही थाना क्षेत्र के बरई कला गांव के पास तो दोनों तरफ सैकड़ों वाहनों की दूर तक लंबी लाइन लग गई और लगभग पांच किलोमीटर तक सड़क पर लम्बा जाम लग गया।
लंबे जाम के कारण कई वाहन वापस होकर दूसरा रास्ता तलाशते नजर आए। थानाध्यक्ष ने बताया की राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क निर्माण होने के कारण वाहनों को रोका गया है। कुछ देर बाद सभी वाहनों का आवागमन बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि देर शाम को जाम में फंसे वाहनों का आवागमन शुचारु रूप से बहाल कराने का कार्य शुरू कराया गया है।