Friday, July 31, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ईडी ने बैंक खातों के दुरुपयोग, ‘वोट के बदले नकदी’ मामले में मालेगांव के व्यापारी के खिलाफ महाराष्ट्र, गुजरात में छापे मारे

admin by admin
November 14, 2024
in क्राइम, देश
0

मुंबई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बैंक खातों के दुरुपयोग से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में मालेगांव के एक व्यापारी के खिलाफ चुनावी राज्य महाराष्ट्र और पड़ोसी राज्य गुजरात में बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर छापेमारी की।व्यापारी पर 100 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन के लिए विभिन्न लोगों के बैंक खातों का दुरुपयोग करने का आरोप है।

संघीय एजेंसी धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत महाराष्ट्र के मालेगांव, नासिक और मुंबई तथा गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में 23 ठिकानों पर छापेमारी रही है। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीट के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा।

धनशोधन का मामला पिछले सप्ताह मालेगांव पुलिस द्वारा सिराज अहमद हारुन मेमन नामक एक स्थानीय व्यापारी के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी से संबद्ध है, जो अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर चाय और कोल्ड ड्रिंक्स की एजेंसी भी संचालित करता है।

इस मामले में एक व्यक्ति ने शिकायत की है जिसके बैंक खाते का कथित तौर पर अवैध लेनदेन के लिए दुरुपयोग किया गया। इसके बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि इन खातों का दुरुपयोग चुनाव में अवैध तौर पर रुपये भेजने के लिए किया गया।

आरोप है कि मुख्य आरोपी ने ‘नासिक मर्चेंट कोऑपरेटिव बैंक’ में खाते खोलने के लिए लगभग 12 लोगों से केवाईसी (अपने उपभोक्ता को जानो) विवरण (पैन, आधार) लिया तथा उसने इन लोगों से कहा कि वह मकई (मक्का) का व्यवसाय शुरू करना चाहता है और इसलिए उसे किसानों से रुपये लेने की जरूरत है।

आरोपी ने अपने दोस्तों से केवाईसी दस्तावेज लेकर कथित तौर पर दो और खाते खुलवाए। सूत्रों के मुताबिक ये 14 खाते सितंबर और अक्टूबर के बीच खोले गए।

सूत्रों ने बताया कि ईडी को 100 करोड़ रुपये से अधिक के लेनदेन की जानकारी मिली है और अब कुछ हवाला कारोबारी की भूमिका समेत अधिक साक्ष्य जुटाने के लिए तलाशी ली जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के लिए किए गए 2,500 से अधिक लेन-देन और लगभग 170 बैंक शाखाएं ईडी की जांच के दायरे में हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दायरे में आये इन खातों से या तो धन जमा किया गया है या निकाला गया है।

एजेंसी को आशंका है कि आरोपी आम लोगों की बैंक से जुड़ी जानकारी का दुरुपयोग करके धोखाधड़ी के लिए प्रयोग किए जाने वाले खातों के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकता है।

चुनाव में इन खातों के दुरुपयोग के पहलू पर भी गौर किया जा रहा है। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि अभी तक इस संबंध कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला है। एजेंसी मुख्य आरोपी सिराज अहमद की तलाश कर रही है। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने हाल में मालेगांव में इस मामले को ‘वोट जिहाद घोटाला’ बताते हुए उठाया था।

Tags: वोट के बदले नकदी
Previous Post

अमेठी में ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत

Next Post

विमान में बम होने की सूचना के बाद नागपुर-कोलकाता उड़ान की रायपुर में उतारा गया

Related Posts

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे
देश

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे

July 31, 2026
गोरखपुर में बच्ची हत्या के आरोपी सिपाही की अस्पताल में पिटाई, डॉक्टर-नर्सों का फूटा गुस्सा
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में बच्ची हत्या के आरोपी सिपाही की अस्पताल में पिटाई, डॉक्टर-नर्सों का फूटा गुस्सा

July 31, 2026
Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय
अयोध्या

Sawan में Sadesati: शनिदेव की वक्र दृष्टि, आपकी तरक्की? जानें, शनिदेव की वक्र दृष्टि (साढ़े साती और ढैय्या) से बचाव का अत्यंत सिद्ध समय

July 30, 2026
Watch, ईरान में अचानक हुए बम धमाके के बाद लोगों में भय और दहशत, कई क्षेत्रों से हमलों की खबरें
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

July 30, 2026
Next Post

विमान में बम होने की सूचना के बाद नागपुर-कोलकाता उड़ान की रायपुर में उतारा गया

Recent Posts

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे

महाराष्ट्र के भिवंडी में आधी रात को 4 मंजिला इमारत ढही, 7 की मौत; कई लोग फंसे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

महाराष्ट्र के भिवंडी में चार मंजिला इमारत ढहने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई तथा छह...

अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी

गर्भवती महिला को सरकारी नौकरी से वंचित करना असंवैधानिक: इलाहाबाद हाईकोर्ट

by Atul Narain Srivastava
July 31, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि गर्भावस्था किसी महिला को सरकारी रोजगार से वंचित करने का आधार नहीं...

मथुरा: कोटवन कट पर दो बसों की जबरदस्त भिड़ंत, 13 यात्री घायल

मथुरा: कोटवन कट पर दो बसों की जबरदस्त भिड़ंत, 13 यात्री घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

मथुरा जिले में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस ने हरियाणा...

गोरखपुर में बच्ची हत्या के आरोपी सिपाही की अस्पताल में पिटाई, डॉक्टर-नर्सों का फूटा गुस्सा

गोरखपुर में बच्ची हत्या के आरोपी सिपाही की अस्पताल में पिटाई, डॉक्टर-नर्सों का फूटा गुस्सा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

गोरखपुर जिले में 10 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या के आरोप में गिरफ्तार एक पुलिस कांस्टेबल को बृहस्पतिवार को...

बजट में 17 कैंसर की दवाओं से सीमा शुल्क हटा, अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर विदेशी सामान पर शुल्क घटाकर 10%

लखनऊ: नकली दवाओं की आपूर्ति करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़; छह मुकदमे दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नकली और घटिया दवाओं के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, खाद्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group