Monday, August 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

 मथुरा: विधायक के भाई और भतीजों पर अस्पताल के कर्मचारियों से मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

admin by admin
October 21, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

मथुरा जिले में रविवार को मांट क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक राजेश चौधरी के भाई और भतीजों के खिलाफ एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में घुसने से मना करने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।

अस्पताल के सीसीटीवी में कैद घटना का वीडियो देखने के बाद पुलिस ने संचालक की शिकायत पर विधायक के भाई और भतीजों सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हालांकि, इस मामले में विधायक के भाई के पक्ष की ओर से उनके साथ मारपीट तथा अभद्रता किए जाने की तहरीर दी गई थी लेकिन वीडियो में उनकी शिकायत की पुष्टि में न होने पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया।

हाईवे पुलिस थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने सोमवार को बताया कि विधायक राजेश चौधरी की मां प्रेमवती महोली रोड स्थित डीएस अस्पताल में भर्ती हैं।

अस्पताल संचालक डॉ. ललित वार्ष्णेय ने शिकायत दर्ज कराई कि रविवार सुबह विधायक के भाई जितेंद्र सिंह, भतीजे देव चौधरी तथा संजय चौधरी और विधायक प्रतिनिधि जसवंत ने आईसीयू में जबरन घुसने की कोशिश की जब कर्मचारी प्रताप और सत्यपाल ने उन्हें रोका तो इन सभी ने मिलकर दोनों से मारपीट की तथा अस्पताल में तोड़फोड़ भी की।

दूसरी ओर, विधायक के प्रतिनिधि जसवंत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह विधायक की मां को चाय पिलाने के लिए अस्पताल गए थे तभी आईसीयू में भर्ती मरीज का फोटो खींचने पर प्रताप समेत अन्य स्टाफ ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से कैंची और लोहे की रॉड से हमला किया।

शिकायत में कहा गया कि कर्मचारियों ने अपने साथियों को बुलाया और उन्हें कमरे में बंद करके पीटा। इसमें यह भी कहा गया कि 700 रुपये और सोने की एक चेन भी वार्ड में गिर गई।

थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘पुलिस अस्पताल पहुंची और सीसीटीवी फुटेज देखी जिसमें विधायक के भाई के पक्ष के आरोप गलत साबित हुआ, जबकि आरोपी अस्पताल के कर्मचारियों के साथ मारपीट करते साफ नजर आये। इस पर विधायक के भाई और उनके भतीजों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।’’

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज गुप्ता ने अस्पताल के कर्मचारियों से मारपीट की घटना की निंदा की है।

https://t.co/cSJ0LXxHLm

— MATHURA POLICE (@mathurapolice) October 21, 2024

Tags: मारपीट करने के आरोप
Previous Post

Karva Chauth: व्रती सुहागिनों का ख़त्म हुआ इंतज़ार, देशभर में नजर आया करवा चौथ का चाँद

Next Post

गढ़चिरौली जिले में पुलिस मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, दंतेवाड़ा में दो इनामी समेत 3 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Related Posts

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर में डीजे नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपये, वाराणसी में मीट बेचने पर 49 हजार का जुर्माना

August 3, 2026
लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: स्कूल वैन में तोड़-फोड़ के आरोप में तीन अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज

August 3, 2026
प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़: कार और स्कूटर की टक्कर को लेकर विवाद में चली गोली, एक युवक जख्मी

August 3, 2026
मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
उत्तर प्रदेश

मुज़फ़्फ़रनगर में कांवड़ ले जा रही गर्भवती महिला नें दिया जुड़वां बच्चों को जन्म

August 3, 2026
Next Post

गढ़चिरौली जिले में पुलिस मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, दंतेवाड़ा में दो इनामी समेत 3 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Recent Posts

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

ट्रंप ने ईरान पर अमेरिकी सेना द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा हमला टाला, खाड़ी देशों के नेताओं की सलाह..

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  कहा कि कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे खाड़ी देशों के आग्रह पर...

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

PoJK में बंदूकों की गूंज, इंटरनेट ब्लैकआउट और मीडिया पर हमला!, चुनाव में शरीफ की पीएमएल-एन की बड़ी जीत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुए चुनावों के दूसरे चरण में पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) ने जबरदस्त जीत...

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान कीव (Kyiv) पर मिसाइल और ग्लाइड बम हमलों में एक की मौत, कई घायल, यूक्रेनी के जवाबी हमले में 9 लोगों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

रूसी विमानों ने दक्षिणी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के रिहायशी इलाकों में 90 मिनट के अंदर आठ शक्तिशाली ग्लाइड बम गिराए,...

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

बच्चों को जेब खर्च देने का नफा-नुकसान!; रोजमर्रा के काम के बदले भुगतान?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 3, 2026
0

जब मैं छोटा था, तब मेरे साथ के कई बच्चे जेब खर्च निकालने के लिए पड़ोसियों के शिशुओं की देखभाल...

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Ayodhya: पुलिस ने 8 चोरी की बाइक व 2 चेचिस के साथ अंतरजनपदीय गिरोह के 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

by Atul Narain Srivastava
August 3, 2026
0

अयोध्या, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group