Wednesday, September 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बहराइच में ‘सर तन से जुदा’ जैसी भड़काऊ नारेबाजी; हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

admin by admin
October 11, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बहराइच जिले की नानपारा कोतवाली पुलिस ने ‘इंस्टाग्राम’ पर दो समुदायों के बच्चों के बीच उनके धर्मों को लेकर आपत्तिजनक बातचीत के ‘स्क्रीनशॉट’ सार्वजनिक होने के बाद कथित रूप से ‘सर तन से जुदा’ जैसी भड़काऊ नारेबाजी कर कस्बे में तनाव एवं दहशत फैलाने को लेकर एक हजार अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उसके अनुसार नानपारा कोतवाली क्षेत्र के नानपारा कस्बे में सात अक्टूबर की शाम यह घटना घटी थी।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी नाबालिग बच्चे की फोटो ‘स्टेटस’ पर लगाकर उत्तेजना फैलाने वाले शोएब नामक एक व्यक्ति को पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है।

नानपारा के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रद्युम्न सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सात तारीख की घटना को लेकर आठ अक्टूबर को राजा बाजार के चौकी प्रभारी की तहरीर पर कोतवाली नानपारा थाने में मुस्लिम सम्प्रदाय के एक हजार लोगों (नाम-पता अज्ञात) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 189 (2) (गैरकानूनी जमावड़ा), 126 (2) (मार्ग अवरूद्ध करना), 132 (सरकारी कार्य में बलपूर्वक बाधा), 285 (सार्वजनिक मार्ग पर खतरा , बाधा या चोट पहुंचाना), 352 (अपमानित करना, उकसाना), 353 (3) (धार्मिक अवसर पर दूसरे धर्म के विषय में भ्रांतिपूर्ण अफवाह फैलाना) तथा ‘सेवन क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट’ के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी में कहा गया है कि ‘सात अक्टूबर की शाम इंस्टाग्राम पर दो बच्चों के बीच उनके धर्मों पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मुकदमा लिखने की कार्यवाही की जा रही थी। फिर भी मुस्लिम सम्प्रदाय उन्माद फैलाने के उद्देश्य से नानपारा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौराहे के निकट हजारों की संख्या में एकत्रित हो गए जिससे आवागमन पूर्ण रूप से बंद हो गया।

पुलिस के मुताबिक मुस्लिम सम्प्रदाय के लोगों द्वारा प्रतिक्रिया स्वरूप ‘सर तन से जुदा’ आदि साम्प्रदायिक नारे लगाए गये। कई घंटे तक करीब एक हजार लोग आपत्तिजनक नारेबाजी करते रहे। जब पुलिस मार्ग खाली कराने गयी तो उसे भी रोका गया, धमकी दी गयी तथा प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की गयी।

सीओ ने बताया कि एक हजार लोगों के खिलाफ दर्ज इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है।

बहराइच जिले के नानपारा कस्बे में नौंवी कक्षा में एक साथ पढ़ने वाले दो समुदायों के बच्चों के बीच उनके धर्मों को लेकर आपत्तिजनक बातचीत के स्क्रीनशॉट ‘इंस्टाग्राम’ पर सार्वजनिक होने के बाद तनाव फैल गया था, जिसके बाद एक नाबालिग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर बालकों के सम्प्रेषण गृह भेजा गया था।

Tags: हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Previous Post

हैदराबाद में दुर्गा प्रतिमा को किया गया आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त, भाजपा नेता ने दी चेतावनी

Next Post

प्रतापगढ़ में पटाखों के जखीरे में विस्फोट से आतिशबाज की मौत, दो अन्य घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में युवती को कार से टक्कर मारने का VIDEO वायरल, शाहनवाज पर FIR

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ: पल्लवपुरम के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन रिसाव; 15 लोगों की हालत बिगड़ी

September 16, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच में बाढ़ के बीच बढ़ी वन्यजीवों की आवाजाही, 15 तेंदुए रेस्क्यू; दो मगरमच्छ भी पकड़े

September 16, 2026
Next Post

प्रतापगढ़ में पटाखों के जखीरे में विस्फोट से आतिशबाज की मौत, दो अन्य घायल

Recent Posts

लखनऊ में युवती को कार से टक्कर मारने का VIDEO वायरल, शाहनवाज पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार इलाके में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवती को कार से टक्कर मारने और...

ललितपुर के गनेशपुरा में 24 भुजाओं वाली अनोखी गणेश प्रतिमा, 11वीं सदी की धरोहर आस्था और पुरातत्व का केंद्र

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

ललितपुर जिले के बानपुर क्षेत्र में स्थित गनेशपुरा का प्राचीन गणेश मंदिर धार्मिक आस्था के साथ-साथ ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि...

Los Angeles में न्यूज हेलीकॉप्टर क्रैश, 3 लोगों की मौत; बस हादसे की कवरेज के दौरान हुआ हादसा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका के लॉस एंजिलिस में मंगलवार शाम एक न्यूज हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की चपेट में आ गया। हादसे...

AI की रफ्तार धीमी करने पर एकजुट हुए दिग्गज, Dario Amodei के प्रस्ताव से Sam Altman और Elon Musk भी सहमत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

वाशिंगटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) उद्योग के प्रमुख दिग्गजों के बीच आमतौर पर सहमति कम ही देखने को मिलती है और...

India vs Afghanistan: क्लीन स्वीप करने बृहस्पतिवार को उतरेगा भारत, सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 16, 2026
0

नयी दिल्ली, पहले दोनों मैच जीत कर श्रंखला में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ बृहस्पतिवार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group