Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

वैज्ञानिकों ने हाल ही में दुनिया के सबसे ताकतवर व्यक्ति पर किया अध्ययन, जानिए क्या पता चला

admin by admin
October 1, 2024
in Featured, देश
0

गोल्ड कोस्ट, (द कन्वरसेशन) दुनियाभर की कई संस्कृतियों में किसी के “अलौकिक” ताकत हासिल करने को लंबे समय से अच्छा माना जाता रहा है। इतिहास को दर्ज किए जाने की शुरुआत से पहले से लेकर आज तक शिकार, बड़ी इमारतों व स्मारकों का निर्माण, युद्ध और खेल समेत जीवन के कई पहलुओं में शारीरिक तंदरुस्ती का महत्व झलकता है।

मानव शक्ति और सामर्थ्य का वर्तमान शिखर संभवतः ताकतवर लोगों यानी ‘स्ट्रांगमैन’ के खेल में प्रदर्शित होता है।

ताकतवर लोगों की प्रतियोगिताएं अधिक आम होती जा रही हैं। विभिन्न आयु और क्षमता के पुरुष व महिलाएं अब क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं।

स्ट्रांगमैन के प्रशिक्षण व प्रतियोगिताओं में आमतौर पर पारंपरिक ‘बारबेल’ आधारित व्यायाम जैसे ‘स्क्वाट्स’, ‘डेडलिफ्ट्स’ और ‘प्रेस’ शामिल होते हैं, लेकिन इसके अलावा विशिष्ट स्ट्रांगमैन स्पर्धाएं भी आयोजित की जाती हैं।

विशिष्ट स्ट्रांगमैन स्पर्धाओं में अक्सर प्रतियोगियों को अपने प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में एक निश्चित समयावधि में कई प्रकार के अजीब, भारी उपकरणों पर ताकत आजमानी होती है। इन स्पर्धाओं में वाहन खींचना, भारी वजन उठाकर चलना, रेत की बोरी या पत्थर उठाना, भारी वजन उठाकर पीछे फेंकना (केग टॉस) आदि शामिल हैं।

1970 के दशक के अंत में ‘वर्ल्ड स्ट्रांगेस्ट मैन’ प्रतियोगिता की शुरूआत हुई, जिसके बाद से स्ट्रांगमैन की विशेषताओं में पर्याप्त वृद्धि और विकास हुआ।

हालांकि, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से, उच्च स्तरीय एथलीटों पर केंद्रित बहुत कम अध्ययन प्रकाशित हुए हैं।

फिलहाल इन एथलीटों के मांसपेशी द्रव्यमान की मात्रा के बारे में बहुत कम जानकारी है। इसकी भी जानकारी नहीं है कि उनका द्रव्यमान अलग-अलग मांसपेशियों में किस प्रकार विभाजित है और उनकी कण्डरा (टेंडन) विशेषताएं उन लोगों से किस हद तक भिन्न हैं जो प्रशिक्षण नहीं ले रहे हैं।

हाल ही में हुए एक अध्ययन में इन एथलीटों की शारीरिक विशेषताओं पर कुछ प्रकाश डालने का प्रयास किया गया है। इस अध्ययन में दुनिया के सबसे ताकतवर पुरुषों में से एक – इंग्लैंड के एडी हॉल की मांसपेशियों और कंडरा आकृति (संरचना) की पड़ताल की गई।

हॉल ने ‘डेडलिफ्ट’ में 500 किलोग्राम भार उठाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया था और 2017 में शारीरिक रूप से “विश्व का सबसे ताकतवर व्यक्ति” प्रतियोगिता जीती थी।

हॉल जैसे असाधारण रूप से ताकतवर व्यक्ति पर किए गए अध्ययन से यह समझने का अवसर मिला कि उनकी अविश्वसनीय ताकत में कौन सी विशिष्ट मांसपेशी और कंडराओं ने अपना योगदान दिया।

अध्ययन से हमें क्या पता चला?

कुछ ही एथलीट ‘स्ट्रांगमैन’ की परिभाषा के स्तर तक पहुंच पाते हैं, और उनमें से भी बहुत कम विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर पाते हैं या प्रमुख स्पर्धाएं जीत पाते हैं।

ऐसे चुनिंदा एथलीटों को अध्ययन में शामिल होने के लिए तैयार करना बहुत मुश्किल होता है। लिहाजा हॉल जैसे एक अत्यंत ताकतवर व्यक्ति पर अध्ययन करने से उसकी मांसपेशियों और कंडरा विशेषताओं के बारे में अधिक समझने का एक अनूठा अवसर मिला।

अध्ययन की कई सीमाएं होती हैं। हालांकि, हॉल पर किया गया अध्ययन ज्ञानवर्धक था। अध्ययन के दौरान उनकी मांसपेशी और कंडराओं की तुलना उन लोगों से की गई जो पहले हुए अध्ययन में शामिल रहे लोगों से की गई। इन समूहों में अप्रशिक्षित लोग, कई वर्षों से नियमित रूप से प्रतिरोधी प्रशिक्षण लेने वाले लोग, तथा प्रतिस्पर्धी धावक शामिल थे।

हॉल के शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों का आकार प्रशिक्षण प्राप्त न करने वाले स्वस्थ व युवा पुरुषों की मांसपेशियों के आकार की तुलना में लगभग दोगुना था।

और उनके शरीर के निचले भाग में विभाजित उनकी मांसपेशियों का द्रव्यमान बहुत ही विशिष्ट था। तीन लंबी पतली मांसपेशियां, जिन्हें “गाइ रोप्स” कहा जाता है, अप्रशिक्षित लोगों की तुलना में विशेष रूप से बड़ी (लगभग 2.5 से तीन गुना बड़ी) थीं।

‘गाइ रोप’ मांसपेशियां एक साझा कंडरा के माध्यम से पिंडली की हड्डी से जुड़ी होती हैं और विभिन्न स्थानों पर ‘पेल्विस’ से जुड़कर जांघ और कूल्हों को स्थिरता प्रदान करती हैं।

अत्यधिक विकसित गाइ रोप मांसपेशियों से भारी वजन उठाने, ले जाने और खींचने में बेहतर स्थिरता की उम्मीद की जाती है।

हॉल की जांघ (क्वाड्रिसेप्स) की मांसपेशीय संरचना अप्रशिक्षित लोगों की तुलना में दोगुनी से भी अधिक थी, फिर भी घुटने पर स्थित, इस मांसपेशीय समूह से जुड़ा टेंडन अप्रशिक्षित लोगों की तुलना में केवल 30 प्रतिशत ही बड़ा था।

इन परिणामों का स्पष्ट अर्थ यह है कि संबंधित मांसपेशियां जितनी बड़ी होंगी ऊर्जा व ताकत की संभावना उतनी ही अधिक होगी।

Tags: ताकतवर व्यक्ति पर किया अध्ययन
Previous Post

लखनऊ में आईफोन के लिए ‘डिलीवरी ब्वॉय’ की हत्या, शव नहर में फेंका

Next Post

प्रयागराज: गोहत्या के आरोप में करीब 23 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Related Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस
देश

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

July 28, 2026
अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
Next Post

प्रयागराज: गोहत्या के आरोप में करीब 23 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Recent Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group