नईदिल्ली, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल प्रस्तावित सीएम आतिशी और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ उपराज्यपाल सचिवालय पहुंचे और अरविंद केजरीवाल ने एलजी विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली के सीएम पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उनकी जगह आतिशी दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बनेंगी।
AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल सीएम पद से इस्तीफा देने के लिए जब एलजी हाउस पहुंचे तब उनके साथ मुख्यमंत्री के रूप में मनोनीत की गईं आतिशी भी मौजूद रहीं। इसके पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद सीएम हाउस से निकले।
अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद आप नेता गोपाल राय ने कहा, अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है… सभी विधायकों ने मिलकर आतिशी को नया सीएम नामित करने का फैसला किया है, आतिशी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया है।


