Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आरजी कर अस्पताल मामला: प्रदर्शनकारी मशालें, राष्ट्रीय ध्वज लेकर सड़कों पर उतरे

admin by admin
September 9, 2024
in देश
0

कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के कई शहरों एवं कस्बों में आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के संबंध में रविवार रात न्याय की मांग करने वाले नारे गूंजे।

आरजी कर अस्पताल में एक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के विरोध में महिलाओं एवं पुरुषों, युवाओं और वृद्धों समेत प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे, उन्होंने मानव श्रृंखला बनाई, सड़कों पर भित्तिचित्र बनाए, जलती हुई मशालें लेकर राष्ट्रगान गाया। कई लोगों ने तिरंगा लहराया। नागरिक समाज ने राज्य भर में गैर-राजनीतिक रैलियों में विरोध दर्ज कराने के लिए केवल तिरंगा फहराने की अनुमति दी है।

महिला प्रशिक्षु चिकित्सक का शव नौ अगस्त को अस्पताल में मिला था।

उच्चतम न्यायालय में सोमवार को इस घटना से संबंधित मामले की सुनवाई होगी। राज्य में ‘रीक्लेम द नाइट’ के तीसरे आयोजन में भाग लेने वाले कई प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि शीर्ष अदालत न्याय करेगी।

बलात्कार-हत्या की इस घटना को लेकर कोलकाता के हर कोने में विरोध प्रदर्शन हुए और तथा प्रदर्शनकारियों ने अपने मोबाइल फोन की ‘फ्लैश लाइट’ जलाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कई लोगों ने काले कपड़े पहन रखे थे। एकजुटता का अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए हजारों लोग कोलकाता और इसके उपनगरों, सिलीगुड़ी, दुर्गापुर और खड़गपुर जैसे शहरों तथा बालुरघाट, पुरुलिया, कूचबिहार और अन्य छोटे शहरों और बस्तियों में सड़कों पर उतरे।

उत्तरी कोलकाता के श्यामबाजार से लेकर सोदेपुर तक करीब 14 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई। छात्रों और शिक्षकों के अलावा आईटी पेशेवरों जैसे नौकरीपेशा लोगों से लेकर रिक्शाचालकों तक विभिन्न क्षेत्रों के लोग प्रदर्शनों में शामिल हुए।

महिला प्रशिक्षु चिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या की घटना के विरोध में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के पूर्व छात्र, मिट्टी के सामान बनाने वाले, रिक्शा चालक और कनिष्ठ चिकित्सकों समेत विभिन्न क्षेत्रों के लोग रविवार को अलग-अलग तरीके से शहर की सड़कों पर उतरे। महिला प्रशिक्षु की मां ने सभी दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि पहले उनकी एक बच्ची थी और अब सभी प्रदर्शनकारी चिकित्सक उनके बच्चे हैं।

दक्षिण कोलकाता में 40 से अधिक स्कूलों के लगभग 4,000 पूर्व छात्र न्याय की मांग को लेकर दो किलोमीटर पैदल चले। इन प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। विभिन्न आयु वर्ग के पूर्व छात्रों ने ‘‘हमें न्याय चाहिए’’ के नारे लगाते हुए गरियाहाट से रास बिहारी एवेन्यू होते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी रोड चौराहे तक रैली निकाली।

‘बिनोदिनी गर्ल्स स्कूल’, ‘मित्रा इंस्टीट्यूशन’, ‘गरफा हाई स्कूल’, ‘कार्मेल हाई स्कूल’ और ‘सेंट जॉन्स डायोसेसन’ जैसे संस्थानों के पूर्व छात्रों ने विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम की प्रतिष्ठित रचना ‘करार ओई लौहो कोपट, भेंगे फेल कोरे लोपट’ (जेल के लोहे के दरवाजे नष्ट करो) गाते हुए मार्च में भाग लिया।

प्रदर्शन की प्रमुख आयोजक गरिमा घोष ने कहा, ‘‘हम अभया (पीड़िता का प्रतीकात्मक नाम) पर हुए क्रूर हमले और उसकी हत्या में शामिल सभी लोगों को सजा देने की मुख्य मांग के अलावा सभी कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा की मांग करते हैं।’’

वहीं, एक अन्य रैली में मिट्टी के सामान बनाने वालों ने उत्तर कोलकाता में कुमारतुली से रवींद्र सरणी से होते हुए श्यामबाजार पंचकोणीय चौराहे तक रैली निकाली, जिसमें देवी दुर्गा की वेशभूषा में सजी एक लड़की ने रैली का नेतृत्व किया।

प्रदर्शनकारियों ने यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए अरिजीत सिंह का गीत ‘आर काबे’ (कितनी देर और) गाया और उन्होंने इस दौरान आरजी कर हत्या-बलात्कार घटना की शीघ्र जांच करने और न्याय की मांग करने वाली तख्तियां थाम रखी थीं।

मूर्तिकार सनातन डिंडा के अलावा गायिका लग्नजीता भी रैली में शामिल हुईं। डिंडा ने कहा, ‘‘एक महीना बीत चुका है, लेकिन हमारे अंदर की आग तब तक जलती रहेगी, जब तक दोषियों को पकड़ नहीं लिया जाता।

प्रदर्शन का जाना-माना चेहरा लग्नजीता ने कहा, ‘‘जब तक हमारी बहन को न्याय नहीं मिल जाता, हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। हम शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करेंगे, चाहे इसके लिए महीनों तक संघर्ष क्यों न करना पड़े।’’

उत्तरी कोलकाता में हेदुआ पार्क से कॉलेज स्क्वायर तक करीब 100 लोगों ने हाथ से खींचे जाने वाले रिक्शों के साथ रैली निकाली। बिहार के दरभंगा के मूल निवासी रिक्शा चालक रमेशवा शॉ ने कहा, ‘‘हम अभया के लिए न्याय की मांग करते हैं – जो हमारी बेटी है।’’

सरकारी एनआरएस अस्पताल के सैकड़ों कनिष्ठ चिकित्सकों ने सियालदह से शहर के बीचों-बीच स्थित एस्प्लेनेड तक रैली निकाली जहां मृतका के माता-पिता भी मौजूद थे।

मृतका की मां ने कहा, ‘‘मैं जब भी उस रात मेरी बेटी द्वारा झेली गई पीड़ा के बारे में सोचती हूं, तो मैं सिहर उठती हूं। उसका सपना समाज की सेवा करना था, अब ये सभी प्रदर्शनकारी मेरे बच्चे हैं।’’

प्रदर्शन का 10 अगस्त से केंद्र रहे आरजी कर अस्पताल के सैकड़ों कनिष्ठ चिकित्सकों ने शाम पांच बजे मानव श्रृंखला बनाई और तिरंगा थामकर राष्ट्रगान गाया।

बंगाली मनोरंजन उद्योग से जुड़े कई लोग पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए दक्षिण कोलकाता में हाजरा क्रॉसिंग पर धरने पर बैठे। वे टॉलीगंज से जुलूस निकालते हुए दो किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करके हाजरा पहुंचे।

अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग को लेकर इन चिकित्सकों ने ‘काम बंद’ कर दिया है लेकिन वे मुफ्त ऑनलाइन चिकित्सकीय सेवाएं दे रहे हैं।

पश्चिम बंगाल में कई अन्य स्थानों पर भी विरोध प्रदर्शन हुए।

उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी में ऐसे ही एक मार्च में उस समय हाथापाई हो गई, जब कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस से जुड़े युवकों का एक समूह रैली में घुस आया। इस समूह ने प्रदर्शनकारियों पर मुख्य घोषपारा रोड को अवरुद्ध करने का आरोप लगाया।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘‘लोगों के एक समूह ने रैली में शामिल एक वाहन के ऊपर लगे लाउडस्पीकर का तार तोड़ दिया और कुछ लोगों की पिटाई कर दी। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

‘रीक्लेम द नाइट’ अभियान के तीसरे संस्करण में रविवार को मध्य रात्रि में राज्य के विभिन्न हिस्सों में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। इसी तरह का पहला प्रदर्शन 14 अगस्त को और दूसरा प्रदर्शन चार सितंबर को आयोजित किया गया था।

Tags: प्रदर्शनकारी मशालेंराष्ट्रीय ध्वज
Previous Post

गोंडा में चलती कार में सामूहिक बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

गुजरात के सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 33 लोग गिरफ्तार

Related Posts

देश

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

September 14, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
देश

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

September 14, 2026
क्राइम

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

September 14, 2026
Next Post

गुजरात के सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव; पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 33 लोग गिरफ्तार

Recent Posts

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

बार एसोसिएशन रुदौली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, बार-बेंच में बेहतर समन्वय पर जोर

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, बार एसोसिएशन रुदौली के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि...

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। प्रदेश में हाईकोर्ट से लेकर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group