अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सुलेमानपुर के निकट लखनऊ अयोध्या रेलवे लाइन के समीप गुरुवार को शव पड़ा देखकर ग्रामीणों ने पटरंगा पुलिस को सूचना दी।
शव पड़े होने की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पटरंगा ओम प्रकाश, उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार यादव, उप निरीक्षक अनूप कुमार शुक्ला,उप निरीक्षक तरुण राज तत्काल अपने हमराहियों अवनीश कुमार, संजय कुमार व आशीष कुमार की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त का काफी प्रयास किया, लेकिन शव की शिनाख्त न होने पर शव का पंचायत नामा भरकर पीएम के लिये भेज दिया।
इस सम्बंध में थानाध्यक्ष पटरंगा ओमप्रकाश ने बताया कि ट्रेन से दुर्घटना होने के कारण युवक की मौत हुई है मृतक के शव की शिनाख्त का काफी प्रयास किया गया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।


