Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मालीवाल मामले पर बोले उपराज्यपाल: कल, उन्होंने बेहद पीड़ा से मुझे फोन किया; केजरीवाल की चुप्पी महिला सुरक्षा पर पक्षपातपूर्ण

बोले- मेरे और मेरे कार्यालय के प्रति मुखर, शत्रुतापूर्ण और स्पष्ट रूप से पक्षपातपूर्ण रही हैं और अक्सर अनुचित रूप से मेरी आलोचना करती रही हैं।

admin by admin
May 21, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के सक्सेना ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य के साथ कथित मारपीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की “गहरी चुप्पी महिलाओं की सुरक्षा पर उनके रुख के बारे में बहुत कुछ बोलती है।’

राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ने 13 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर उनके साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया था जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने शनिवार को केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

राज निवास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक बयान जारी किया है, जिसमें सक्सेना ने कहा कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसे ”तार्किक निष्कर्ष” पर पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने इस मामले पर आम आदमी पार्टी द्वारा उसके रुख को बदल लिये जाने को भी ‘चौकाने वाला’ बताया।

उपराज्यपाल ने कहा, “ आम आदमी पार्टी की सांसद सुश्री स्वाति मालीवाल के साथ मुख्यमंत्री के आवास पर कथित मारपीट के मुद्दे पर पिछले कुछ दिनों से मीडिया में चल रही खबरों से मैं बहुत व्यथित हूं।”

सक्सेना ने कहा, “कल, उन्होंने बेहद पीड़ा से मुझे फोन किया और अपने दर्दनाक अनुभव और उसके बाद अपने ही सहयोगियों द्वारा उन्हें धमकाने और शर्मसार करने के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने सबूतों से कथित छेड़छाड़ और उनपर दबाव डालने पर भी चिंता व्यक्त की।”

केजरीवाल ने सेक्सना ने कहा, “ कम से कम शिष्टता के खातिर ही मेरे मुख्यमंत्री टाल-मटोल और पैंतरेबाजी करने के बजाय सफाई देते। उनकी गहरी चुप्पी महिलाओं की सुरक्षा पर उनके रुख के बारे में बहुत कुछ बताती है।”

उन्होंने कहा कि दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है और पूरी दुनिया के राजनयिक यहां रहते हैं तथा “ऐसी शर्मनाक घटनाएं और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार की असंवेदनहीन, षडयंत्रकारी तिरस्कारपूर्ण प्रतिक्रिया पूरी दुनिया में भारत की छवि को धूमिल करती है।”

उपराज्यपाल ने बयान में कहा, “अगर ऐसी घटना देश के किसी अन्य मुख्यमंत्री के आवास में हुई होती, तो भारत के प्रति शत्रुतापूर्ण निहित स्वार्थ वाली बाहरी ताकतों ने भारत में महिला सुरक्षा को लेकर जबर्दस्त वैश्विक विमर्श छेड़ दिया होता। इस मामले में इस तरह का कोई आक्रोश न होना कई सवाल खड़े करता है जिनके जवाब नहीं है।”

सक्सेना ने मालीवाल का समर्थन करते हुए कहा, “वह मेरे और मेरे कार्यालय के प्रति मुखर, शत्रुतापूर्ण और स्पष्ट रूप से पक्षपातपूर्ण रही हैं और अक्सर अनुचित रूप से मेरी आलोचना करती रही हैं।”

सक्सेना ने कहा कि यह ‘सबसे ज्यादा परेशान करने वाली’ बात है कि कथित अपराध स्थल मुख्यमंत्री का ड्राइंग रूम है जबकि वह कथित तौर पर घर में मौजूद थे, और यह उनके ‘निकटतम सहयोगी’ द्वारा एक अकेली महिला के साथ किया गया।

उन्होंने कहा कि पार्टी के अन्य राज्यसभा सदस्य (संजय सिंह) ने मीडिया के सामने मालीवाल के आरोपों की पुष्टि की और आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री अपराधी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

उपराज्यपाल ने कहा, “ बाद में मामले में रुख बदल लिया गया, जाहिर तौर पर उच्चतम पदाधिकारी के कहने पर। यह भी अकल्पनीय और चौंकाने वाला है।”

‘आप’ के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने 14 मई को कहा था कि मालीवाल के साथ हुई घटना ‘अत्यधिक निंदनीय’ है और दावा किया था कि विभव कुमार ने उनके साथ ‘दुर्व्यवहार’ किया था।

कुछ दिनों बाद आतिशी ने एक प्रेस वार्ता में इस मामले को केजरीवाल को फंसाने की ‘भाजपा की साजिश’ करार दिया और मालीवाल को इसका ‘चेहरा’ बताया।

Tags: मालीवाल मामले पर बोले उपराज्यपाल
Previous Post

एमडी की प्रवेश परीक्षा में नकल करवाने के आरोप में एम्स के चिकित्सकों समेत पांच गिरफतार

Next Post

हमीरपुर में मतदान केंद्र के अंदर सेल्फी लेने पर कर्मी निलंबित

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

बिहार के बक्सर से गंगा की तेज धारा में बह गईं 55 वर्षीय महिला 10 दिन बाद बलिया के चैनछपरा में जीवित मिलीं

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में पुलिस ने दबिश के दौरान गर्भवती महिला को मारी जोरदार लात, मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

September 15, 2026
उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
Next Post

हमीरपुर में मतदान केंद्र के अंदर सेल्फी लेने पर कर्मी निलंबित

Recent Posts

रुदौली में बाइक स्टंट का वीडियो वायरल, पुलिस ने काटा 12 हजार का चालान; बाइक सीज

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र में खतरनाक बाइक स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...

अयोध्या में 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या बाबाबाजार थाना क्षेत्र के कसारी गांव में मंगलवार को 16 वर्षीय किशोर शुभम पुत्र पुत्तन की संदिग्ध परिस्थितियों में...

मथुरा में ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों की चोरी का खुलासा, सात किलो सोना और 11 लाख रुपये बरामद, दो महिला समेत चार लोग गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

मथुरा जिले के कोसीकलां कस्बे में एक सर्राफा शोरूम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो महिलाओं...

बिहार के बक्सर से गंगा की तेज धारा में बह गईं 55 वर्षीय महिला 10 दिन बाद बलिया के चैनछपरा में जीवित मिलीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बलिया जिले के एक गांव में बिहार से गंगा नदी की तेज धारा में बहकर आई एक महिला को मछुआरों...

उम्र बढ़ने पर याददाश्त क्यों कमजोर होती है? बुजुर्गों के दिमाग में यादें मिटती नहीं, गड़बड़ी पर नया खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बढ़ापा और भूलने की आदत अक्सर साथ-साथ चलते हैं लेकिन मेरे सहकर्मियों और मैंने पाया कि उम्र बढ़ने के साथ...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group