Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

चौथे चरण में शाम पांच बजे तक करीब 56 प्रतिशत मतदान; फैजाबाद में 57.36, कैसरगंज में 53.92%

admin by admin
May 20, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीट पर सोमवार को शाम पांच बजे तक औसतन 55.80 प्रतिशत मतदान हुआ।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत प्रदेश की 14 लोकसभा सीट के लिए और एक लखनऊ-पूर्वी विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार को सुबह सात बजे शुरू हुआ। शाम छह बजे तक जो भी मतदाता मतदान केन्द्र पहुंच जाएंगे उन सभी को वोट डालने दिया जाएगा।

पांचवें चरण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं स्मृति ईरानी समेत जहां पांच केंद्रीय मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, वहीं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी मतदाताओं की कसौटी पर हैं।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, शाम पांच बजे तक अमेठी में 52.68 प्रतिशत, बांदा में 57.38 प्रतिशत, बाराबंकी में 64.86 प्रतिशत, फैजाबाद में 57.36 प्रतिशत, फतेहपुर में 54.56 प्रतिशत, गोंडा में 50.21 प्रतिशत, हमीरपुर में 57.83 प्रतिशत, जालौन में 53.73 प्रतिशत, झांसी में 61.18 प्रतिशत, कैसरगंज में 53.92 प्रतिशत, कौशांबी में 50.65 प्रतिशत, लखनऊ में 49.88 प्रतिशत, मोहनलालगंज में 60.10 प्रतिशत और रायबरेली में 56.26 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए शाम पांच बजे तक 50.16 प्रतिशत वोट पड़े।

रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने विपुल खंड के एक विद्यालय के मतदान केंद्र में अपना वोट दिया और लोगों से मतदान की अपील की।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सुबह यहां लखनऊ में मतदान किया और लोगों से मतदान की अपील की।

केंद्रीय मंत्री एवं फतेहपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार साध्‍वी निरंजन ज्‍योति ने अपने क्षेत्र में मतदान किया।

इस बीच, राहुल गांधी अपने निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली पहुंच गए। उन्होंने बछरावां के निकट चुरुआ के हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन किया। पूरा कराने वाले पुजारी ने राहुल के साथ सेल्फी ली। राहुल रायबरेली के बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं से मिले। कांग्रेस ने ‘एक्‍स’ पर मतदाताओं से मिलते हुए उनका वीडियो साझा किया और कहा ” बछरावां में बूथ कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी मिले और आज रायबरेली में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान वह स्थानीय लोगों और बूथ योद्धाओं से मिल रहे हैं।”

कांग्रेस ने रायबरेली में मतदान में धांधली के आरोप लगाये। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर एक पोस्ट में दावा किया ”सरेनी, रायबरेली बूथ संख्‍या पांच रसूलपुर आठ बजे से बंद है, मतदाता वापस जा रहे हैं। …तो ऐसे होगा 400 पार।”

कांग्रेस ने इसके अलावा ‘एक्‍स’ पर अलग—अलग पोस्ट में रायबरेली में बूथ नंबर 298 रूपखेड़ा में करीब एक घंटे से ईवीएम खराब होने, राही ब्लॉक के बेला खारा ग्राम पंचायत के बूथ 304, 305 और 306 में समस्या होने और वोट न डालने देने का भाजपा पर आरोप लगाया है।

कौशांबी से मिली खबर के अनुसार, जिले की सिराथू तहसील के हिसामपुर माढो़ गांव के मतदाताओं ने मतदान का बहिष्कार किया है। प्रशासन ग्रामीणों को मनाने में जुटा है। करीब साढ़े दस बजे तक एक भी मतदाता मतदान केंद्र तक नहीं पहुंचा। नाराज ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आने के लिए सड़क व रेलवे पुल बनाए जाने का आश्वासन मिलने के बाद ही वह मतदान के बारे में विचार करेंगे।

गोंडा संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्‍याशी श्रेया वर्मा ने मनकापुर क्षेत्र में बूथ संख्या 180 और 181 पर स्वतंत्र मतदान न होने की चुनाव आयोग से शिकायत की है।

मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पांचवें चरण में 14 लोकसभा सीट पर कुल 144 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। राज्य में दो करोड़ 71 लाख से अधिक मतदाता इन उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे।

रिणवा ने बताया कि प्रदेश में पांचवें चरण की 14 लोकसभा सीट तथा लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा।

पांचवें चरण के 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मोहनलालगंज, जालौन, कौशांबी और बाराबंकी सीट अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित है, जबकि अन्‍य 10 सीट सामान्य श्रेणी की हैं।

पांचवें चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (लखनऊ), केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (अमेठी), केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर (मोहनलालगंज), केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा (जालौन), केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर) लोकसभा सीट पर चुनावी मुकाबले में हैं।

वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। गांधी के सामने भाजपा ने राज्य सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को फिर मौका दिया है जो यहां 2019 में सोनिया गांधी से पराजित हो गये थे।

इस चरण में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के तहत कांग्रेस ने रायबरेली से राहुल गांधी के अलावा अमेठी से के एल शर्मा, बाराबंकी (सुरक्षित) से तनुज पुनिया और झांसी से प्रदीप जैन ‘आदित्य’ को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं, बाकी सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मुकाबला लखनऊ मध्य से समाजवादी पार्टी (सपा) के मौजूदा विधायक रविदास मेहरोत्रा से है। अमेठी संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में हैं, जिन्होंने 2019 में राहुल गांधी को पराजित कर यह सीट जीती थी। ईरानी को टक्‍कर देने के लिए कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है।

अमेठी से तीसरी बार भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज यहां मेदन मवई के बूथ संख्या 347 पर अमेठी के मतदाता के रूप में पहली बार मतदान किया।

अमेठी के मेदन मवई गांव में उन्होंने अपना आवास बनाया है और वहां से वह पहली बार मतदाता बनी हैं।

मतदान करने के बाद ईरानी ने कहा कि ”यह मेरा सौभाग्य है कि मैंने आज गौरीगंज स्थित अपने मेदन मवई गांव में विकसित भारत के संकल्प, गरीब कल्याण एवं महिला सशक्तिकरण को मतदान के जरिए समर्थन दिया।’’

कैसरगंज लोकसभा सीट पर मुकाबला पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बेटे एवं भाजपा उम्मीदवार करण भूषण सिंह और सपा के भगत राम के बीच है। वहीं, गोंडा में भाजपा के कीर्ति वर्धन सिंह को सपा की श्रेया वर्मा से टक्कर मिल रही है।

फैजाबाद (अयोध्या) में भाजपा के लल्‍लू सिंह का मुकाबला सपा के अवधेश प्रसाद से है। हमीरपुर में भाजपा से तीसरी बार किस्मत आजमा रहे मौजूदा सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल की राह रोकने के लिए सपा ने अजेंद्र सिंह लोधी को मैदान में उतारा है। इन सभी सीट पर बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

बांदा में मुख्य चुनावी मुकाबला भाजपा उम्मीदवार आर के सिंह पटेल और सपा की कृष्णा देवी पटेल के बीच है। लोकसभा जीत की ‘हैट्रिक’ पर नजर गड़ाए विनोद कुमार सोनकर का मुकाबला कौशांबी (सुरक्षित) सीट पर सपा नेता इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज से है।

लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। नौ नवंबर 2023 को विधायक आशुतोष टंडन के निधन से यह सीट रिक्त हुई है।

Tags: चौथे चरण में शाम पांच बजे त
Previous Post

अयोध्या के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र त्रिपाठी ने अपने बूथ पर वोट डाला, नई सरकार से पत्रकारों की समस्याओं के निदान की मांग

Next Post

अयोध्या, लोकसभा निर्वाचन के पंचम चरण की मतदान की प्रक्रिया सकुशल सम्पन्न

Related Posts

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

July 26, 2026
गाजियाबाद में अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर थाने में किया आत्मसमर्पण, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में युवक ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, मां घायल

July 26, 2026
हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद
उत्तर प्रदेश

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

July 26, 2026
Next Post

अयोध्या, लोकसभा निर्वाचन के पंचम चरण की मतदान की प्रक्रिया सकुशल सम्पन्न

Recent Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group