Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री ने जनसभा में किया सवाल, आंबेडकर ने कहा कि धार्मिक आधार पर आरक्षण नहीं

admin by admin
May 2, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए दावा किया कि ‘‘औरंगजेब के नए अवतार पैदा हो गए हैं जो कहते हैं कि विरासत कर लगाएंगे।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अयोध्या में राम मंदिर, काशी में काशी विश्वनाथ धाम का निर्माण हो गया है। उन्होंने कहा कि सैकड़ों वर्ष से हम कहते आए हैं कि मथुरा में जितनी भी भूमि है, वह भगवान कृष्ण की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ मोदी जी के नेतृत्व में विरासत और आस्था का सम्मान करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार है तो दूसरी तरफ कांग्रेस-सपा की ‘इंडी’ गठबंधन है। उन्होंने कहा, ‘‘ औरंगजेब के नए अवतार पैदा हो गए हैं, जो कहते हैं कि विरासत टैक्स लगाएंगे। जैसे औरंगजेब ने हिंदुओं पर जजिया कर लगाया था, ये वैसा ही चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने जनसभा में मौजूद लोगों से सवाल किया, ‘‘क्या स्वतंत्र भारत में आप जजिया कर देंगे?

योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के पक्ष में बृहस्पतिवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणियां की।

आदित्यनाथ ने मुख्य विपक्षी दल पर हमला करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस का घोषणापत्र कहता है कि अल्पसंख्यकों को रुचि के अनुरूप खाने की स्वतंत्रता देंगे। आखिर ऐसा कौन सा भोजन है, जो बहुसंख्यक समाज को नहीं पसंद है और अल्पसंख्यक समाज को पसंद है। भारत का बहुसंख्यक कहता है कि हम गोमांस नहीं खाते, लेकिन कुछ लोग चिढ़ाने के लिए जानबूझकर गोहत्या को प्रश्रय देते हैं।

उन्होंने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘ इन्हें दिए गए वोट से आने वाली पीढ़ियां और दूसरे लोक के पूर्वज कोसेंगे कि क्या मजबूरी थी कि इनके पाप में भागीदार बन रहे हैं। ‘इंडी’ गठबंधन को मिलने वाला वोट पाप में भागीदारी बनने जैसा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश जब मजबूत हाथों में होता है तो दुश्मन दब कर रहता है और मजबूर हाथों में रहता है तो दुनिया आंखें दिखाती है। उन्होंने कहा कि ‘‘दुश्मन भारत की ओर थप्पड़ मारने को लपकता है तब तक यहां से जोरदार घूसा जड़ा जाता है और दुश्मन धराशायी हो जाता है।

योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि देश के सम्मान, सुरक्षा, आतंकवाद-नक्सलवाद के खात्मे, गरीब कल्याण व विकास के लिए (प्रधानमंत्री नरेन्द्र)मोदी जी के नेतृत्व में 10 वर्ष के अंदर अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, इसलिए जनता फिर से मोदी सरकार लाने को उतावली है।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में विकास, गरीब कल्याण की योजनाएं व आस्था का सम्मान है। भाजपा शासन में राम मंदिर के निर्माण से आपको खुशी हुई, जबकि कांग्रेस, सपा-बसपा इसमें रोड़ा थी, इसलिए ‘बैरियर’ बने इन दलों को ‘सिर का ताज और गले का हार नहीं बनाना है।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने कहा कि धार्मिक आधार पर आरक्षण नहीं हो सकता, क्योंकि यह देश के विभाजन का कारण बना था; आज कांग्रेस ने फिर से यही काम करने की आधारशिला रखी है।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस का घोषणा पत्र कहता है कि पिछड़ी व अनुसूचित जाति को मिलने वाले आरक्षण का एक हिस्सा काटकर मुसलमानों को दे देंगे। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘वे(विपक्षी दल) देश को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं। यह लोग सत्ता में रहते कुछ नहीं कर पाए थे और देश का सम्मान गिरवी रख दिया था।

Tags: मुख्यमंत्री ने जनसभा में किया सवाल
Previous Post

Covaxin वाले भारत बायोटेक ने बड़ा दावा कर दिया? Covishield से गंभीर Side effects की रिपोर्ट्स के बीच

Next Post

Indian Coast Guard ने फिशिंग बोट सेंट फ्रांसिस पर गिरकर घायल मछुआरे को बचाया

Related Posts

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की
उत्तर प्रदेश

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

July 26, 2026
बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

July 26, 2026
Next Post

Indian Coast Guard ने फिशिंग बोट सेंट फ्रांसिस पर गिरकर घायल मछुआरे को बचाया

Recent Posts

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

महोबा जिले में शनिवार रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में विवाद के दौरान धारदार हथियार...

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group