Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तराखंड में जंगल की आग बुझाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद

admin by admin
April 28, 2024
in देश
0

देहरादून, उत्तराखंड के नैनीताल जिले में जंगल की भीषण आग को बुझाने के लिए शनिवार को भारतीय वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर को सेवा में लगाया गया।

इससे एक दिन पहले पाइंस इलाके में हाई कोर्ट कॉलोनी तक आग की लपटें पहुंचने से शुक्रवार को जिले में स्थिति और खराब हो गई थी। आग की लपटों के कॉलोनी के घरों के नजदीक तक पहुंचने के चलते खतरा बढ़ने लगा।

भारतीय वायु सेना ने ‘एक्स’ पर कहा कि अग्निशमन अभियान में सहायता के लिए एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर को तैनात किया गया है।

वन अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर ने भीमताल और नैनी झील से एक बांबी बकेट (एक विशेष बाल्टी) में पानी लिया और उससे जिले के पाइंस, भुमियाधर, ज्योलिकोट, नारायण नगर, भवाली, रामगढ़ और मुक्तेश्वर इलाकों के दहकते जंगलों पर छिड़काव किया।

इस विशेष बाल्टी की मदद से एक बार में भारी मात्रा में पानी भरकर प्रभावित क्षेत्र में छिड़का जा सकता है।

एक अधिकारी ने कहा कि नैनी झील में जलस्तर कम होने के कारण नौकायन गतिविधियों को कुछ समय के लिए निलंबित कर दिया गया जबकि भीमताल झील में इसे फिलहाल रोक दिया गया है।

उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आग ने पाइंस से लेकर लड़ियाकांटा तक के जंगलों को अपनी चपेट में ले लिया है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

धामी ने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और हल्द्वानी में वन प्रशिक्षण अकादमी में कुमाऊं मंडल के अधिकारियों के साथ आग बुझाने के लिए अब तक किए गए प्रयासों की समीक्षा की।

उन्होंने सख्त निर्देश जारी किए कि जब तक जंगल की आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पा लिया जाता, तब तक वन अधिकारियों को छुट्टी पर जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

राज्य के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आग पर प्रभावी ढंग से काबू पाने के लिए सभी जिला वन अधिकारी (डीएफओ) जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं।

रुद्रप्रयाग में जंगलों में आग लगाने की कोशिश के आरोप में शुक्रवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के विभिन्न स्थानों पर जंगलों में आग लगने की 31 नयी घटनाएं सामने आयीं जिनमें 33.34 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ।

नैनीताल जिला मुख्यालय के पास के जंगलों में लगी आग ने शुक्रवार को भीषण रूप ले लिया था। आग से पाइंस क्षेत्र में स्थित हाईकोर्ट कॉलोनी को भी खतरा पैदा हो गया है जबकि क्षेत्र में यातायात भी प्रभावित हुआ है।

आग पर काबू पाने के प्रयासों में वन्यकर्मियों के अलावा सैन्यकर्मी भी शामिल हैं।

पाइंस इलाके के एक निवासी और उत्तराखंड उच्च न्यायालय के सहायक पंजीयक अनिल जोशी ने कहा, ‘‘आग ने शुक्रवार को द पाइंस के निकट स्थित एक पुराने और खाली मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इससे हाईकोर्ट कॉलोनी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन यह खतरनाक रूप से इमारतों के करीब तक पहुंच गयी।’’

आग के कारण जिला प्रशासन ने नैनी झील में नौकायन पर रोक लगा दी है।

नैनीताल के मंडलीय वन अधिकारी चंद्रशेखर जोशी ने कहा, ‘‘हमने आग बुझाने के लिए मनोरा रेंज के 40 कर्मियों और दो वन रेंजर को तैनात किया है।’’

पिछले साल एक नवंबर से अब तक प्रदेश में वन में आग लगने की कुल 575 घटनाएं सामने आयी हैं जिनमें 689.89 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ और 14 लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ।

Tags: उत्तराखंड में जंगल की आग
Previous Post

गाजियाबाद में इंजीनियरिंग छात्र की गोली मारकर हत्या

Next Post

RCB vs GT: आरसीबी के खिलाफ गुजरात टाइटन्स की निगाहें सुधार करने पर

Related Posts

देश

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

September 14, 2026
देश

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

September 14, 2026
Featured

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

September 14, 2026
देश

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

September 14, 2026
Next Post

RCB vs GT: आरसीबी के खिलाफ गुजरात टाइटन्स की निगाहें सुधार करने पर

Recent Posts

ग्रेटर नोएडा में उल्लुओं का आतंक, लोगों पर झपट्टा मारने वाले 8 उल्लू रेस्क्यू; कई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

ग्रेटर नोएडा, वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में पिछले कई दिनों से उल्लुओं के हमले से लोगों में दहशत का...

जयपुर में कुंवारों की भीड़! मोती डूंगरी गणेश मंदिर में मेहंदी लेने उमड़े श्रद्धालु, सोशल मीडिया रील देखकर पहुंचे लोग

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जयपुर, गणेश चतुर्थी के अवसर पर जयपुर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़...

Operation Deep Manifest: नासिक के सीएफएस अंबड में आयातित सूखे खजूर के 13 कंटेनर जब्त, पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए, राजस्व खुफिया...

अयोध्या के दर्शननगर बाजार में गणेश उत्सव की धूम, जगह-जगह सजे पंडाल; 21 सितंबर को होगा विसर्जन

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, महानगर निगम के अंतर्गत वार्ड नंबर 204 के दर्शननगर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार, 14 सितंबर 2026...

पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की पत्नी बीना खत्री का निधन, 15 सितंबर को होगा अंतिम संस्कार

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74) का सोमवार को निधन हो गया।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group