Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

RCB vs GT: आरसीबी के खिलाफ गुजरात टाइटन्स की निगाहें सुधार करने पर

admin by admin
April 28, 2024
in खेल, देश
0

अहमदाबाद, गुजरात जायंट्स को अपने प्रदर्शन में काफी सुधार की जरूरत है और रविवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के मध्यक्रम की आक्रामकता से सतर्क रहना होगा।

गुजरात की टीम नौ मैच में आठ अंक के साथ तालिका में सातवें स्थान पर काबिज है। अगर उसे चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स से आगे पहुंचना है तो उसे जीत हासिल करनी होगी। इन दोनों टीम के भी आठ अंक हैं।

गुजरात जायंट्स को अपने तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन में सुधार की दरकार है। इस पूरे आईपीएल में उनकी तेज गेंदबाजी इकाई काफी कमजोर रही है।

मोहित शर्मा (10 विकेट, इकोनोमी: 10.35), उमेश यादव (7 विकेट, 10.55), संदीप वारियर (5 विकेट, 10.85) ने काफी रन लुटाये हैं जबकि स्पेंसर जॉनसन और अजमतुल्लाह उमरजई जैसे बैकअप तेज गेंदबाज भी ज्यादा आत्मविश्वास से गेंदबाजी नहीं कर पाये हैं।

उनके स्पिनर राशिद खान (8 विकेट), आर साई किशोर और नूर अहमद (प्रत्येक 6 विकेट) शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं लेकिन ठीक ठाक गेंदबाजी कर रहे हैं।

लेकिन आरसीबी के मध्यक्रम में मौजूद रजत पाटीदार और कैमरन ग्रीन ने लय हासिल कर ली है तो इस तिकड़ी का काम अब और मुश्किल हो जायेगा।

पाटीदार ने सत्र में सामान्य शुरूआत के बाद अपने बल्लेबाजी कौशल का अच्छा प्रदर्शन किया है, विशेषकर स्पिनरों के खिलाफ।

उन्होंने पिछले दो मैचों में सुनील नारायण और वरुण चक्रवर्ती (केकेआर) और मयंक मार्कंडेय (सनराइजर्स हैदराबाद) का सामना करते हुए शानदार अर्धशतक जड़े।

अब वह स्पिनरों के खिलाफ भी इसी तरह का प्रदर्शन दोहराने के लिए बेताब होंगे। ग्रीन ने भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 गेंद में 37 रन की पारी के दौरान प्रभावित किया और आरसीबी को 200 रन के पार पहुंचाया।

इससे आरसीबी को निचले क्रम में दिनेश कार्तिक और महिपाल लोमरोर पर निर्भरता कम करने में मदद मिली है।

वहीं सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और फाफ डु प्लेसी लगभग हर मैच में रन जुटाने की जिम्मेदारी अच्छी तरह निभा रहे हैं।

गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज भी आरसीबी से प्रेरणा लेना चाहेंगे। साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने इस आईपीएल में 300 से अधिक रन बनाए हैं। लेकिन गुजरात टाइटन्स का मध्यक्रम उनकी तरह खेलने में सक्षम नहीं रहा है।

डेविड मिलर (138 रन), शाहरुख खान (30), विजय शंकर (73) और राहुल तेवतिया (153) जैसे खिलाड़ियों ने अच्छी शुरूआत की लेकिन वे पारी को आगे बढ़ाने में असफल रहे।

घरेलू टीम को आरसीबी के गेंदबाजों के खिलाफ उनसे अच्छे योगदान की जरूरत होगी।

आरसीबी के मुख्य तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (4-0-20-0) और यश दयाल (3-0-18-1) सनराइजर्स हैदराबाद के मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप के खिलाफ असाधारण रहे।

लेग स्पिनर कर्ण शर्मा और कामचलाऊ तेज गेंदबाज ग्रीन ने अपने मुख्य गेंदबाजों का सहयोग करते हुए समान चार विकेट लिये।

इसलिये अब दिन में होने वाले इस मैच में गुजरात टाइटन्स की बल्लेबाजी को देखते हुए वे और सुधरे हुए प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।

टीम इस प्रकार हैं :

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फाफ डु प्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार वैश्यक। आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरन ग्रीन, अल्जारी जोसफ, यश दयाल, टॉम करन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।

गुजरात टाइटन्स: शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, बी साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वारियर, बी आर शरथ।

मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होगा।

Tags: RCB vs GT
Previous Post

उत्तराखंड में जंगल की आग बुझाने के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद

Next Post

बलिया से सपा उम्मीदवार के खिलाफ FIR दर्ज, जिला निर्वाचन अधिकारी को धमकी देने का है आरोप

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Next Post

बलिया से सपा उम्मीदवार के खिलाफ FIR दर्ज, जिला निर्वाचन अधिकारी को धमकी देने का है आरोप

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group