अयोध्या, गुरुवार को थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव मे युवक की हुई नृसंश हत्या के दो आरोपियों को बाबा बाजार पुलिस ने हत्या मे प्रयुक्त होने वाले औजार के साथ गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह के मुताबिक गनेशपुर निवासी शहजाद पुत्र जाहिद बाराबंकी जिले के असंदरा कस्बे मे वारसी बिरियानी सेंटर नाम से होटल संचालित करता है।जहां पर असंदरा निवासी पुत्ती लाल पुत्र मैकू से शहजाद की गहरी दोस्ती हो गई थी। मृतक सिंकदर से पुरानी रंजिश का हवाला देकर सहजाद गुरुवार को हत्या करने के इरादे से पुत्ती को अपने गांव गनेशपुर लेकर आया था और वारदात को अंजाम देने के बाद सुरक्षित ठिकाने की जुगुत मे लगा था।
थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की दोनो हत्यारोपी कहीं भागने के चककर मे सैदपुर के जंगल मे नाले के पास खड़े हैं। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने उपनिरीक्षक कुंवर सिंह सैदपुर चौकी प्रभारी देवेंद राय सिपाही नरेंद्र यादव के साथ मौके पर पहुंचकर दोनो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने हत्या मे प्रयुक्त लोहे की राड और डंडा भी बरामद कर लिया है।
मालूम हो की गुरुवार को थाना क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर मे प्रधान पुत्र सिकंदर अपनी दुकान के सामने बैठा मोबाइल देख रहा था।तभी तीन हमलावर वहाँ पहुंचे और ताबड़तोड़ सिकंदर के सिर पर प्रहार करके उसे लहूलुहान कर दिया। जिसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया।लेकिन इलाज के दौरान सिकंदर की मौत हो गई।
इस मामले मे तीन लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया की दोनो हत्यारोपियों को कोर्ट मे पेश किया जायेगा।


