Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

IPL 2024: सीएसके छह विकेट से जीता, चेपॉक पर आरसीबी के खिलाफ दबदबा कायम

admin by admin
March 23, 2024
in खेल, देश
0

चेन्नई, गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के शुरूआती मैच में छह विकेट से जीत हासिल कर यहां चेपॉक स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) पर अपना दबदबा जारी रखा।

पहले सीएसके के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान (29 रन देकर चार विकेट) ने अपनी ‘वैरिएशन’ से चार विकेट झटककर आरसीबी को मुश्किल में डाल दिया था। लेकिन अनुज रावत (48 रन) और दिनेश कार्तिक (नाबाद 38 रन) के बीच छठे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी से आरसीबी छह विकेट पर 173 रन का स्कोर बनाने में सफल रही।

पर उसके गेंदबाज अपनी गलतियों से सीएसके को दबाव में लाने के बावजूद जीत दर्ज करने से नहीं रोक सके। सीएसके ने 18.4 ओवर में चार विकेट पर 176 रन बनाकर अपने नये कप्तान रूतुराज गायकवाड़ को जीत से शुरूआत करायी।

शिवम दूबे (28 गेंद में नाबाद 34 रन) और रविंद्र जडेजा (17 गेंद में नाबाद 25 रन) पांचवें विकेट के लिए नाबाद 66 रन जोड़कर सीएसके को जीत तक ले गये।

गायकवाड़ (15 रन) ने रचिन रविंद्र (15 गेंद में 37 रन) के साथ अच्छी शुरूआत की लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। पर रचिन रविंद्र ने आईपीएल में पदार्पण में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान तीन चौके और तीन छक्के जमाये।

गायकवाड़ (15 गेंद, तीन चौके) यश दयाल की गेंद पर आउट हुए। रचिन रविंद्र को कर्ण शर्मा ने अपना शिकार बनाया।

अजिंक्य रहाणे ने दो छक्के से 19 गेंद में 27 रन और डेरिल मिचेल ने भी दो छक्के से 18 गेंद में 22 रन बनाये। ये दोनों कैमरन ग्रीन के शिकार हुए।

इससे पहले आरसीबी ने मुस्तफिजुर के झटकों से उबरते हुए अनुज रावत (25 गेंद) और कार्तिक की मदद से सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

अनुज रावत (25 गेंद) ने तुषार देशपांडे के खिलाफ 25 रन जड़े और अनुभवी क्रिकेटर कार्तिक (नाबाद 38) के साथ मिलकर सिर्फ 57 गेंद में पर छठे विकेट के लिए 95 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभायी।

शुरू में सतर्क होकर खेल रहे रावत ने देशपांडे पर तीन छक्के और एक चौके जड़कर पारी का रुख बदल दिया जिससे आरसीबी ने अपने आखिरी छह ओवर में 83 रन बनाये। कप्तान फाफ डुप्लेसी ने 35 रन की पारी खेली।

रावत ने अपनी पारी के दौरान चार चौके और तीन छक्के लगाये।

इससे पहले मुस्तफिजुर ने अपने पहले दो ओवरों में चार विकेट लेकर आरसीबी का स्कोर पांच विकेट पर 78 रन कर उसे दबाव में ला दिया था।

पारी में पहले मुस्तफिजुर ने दबदबा बनाया, लेकिन उसके बाद रावत ने सूझ समझ वाली पारी खेली। अगर माथिशा पाथिराना सीएसके में शामिल होने के लिए फिट होते तो शायद मुस्तफिजुर को अंतिम एकादश में जगह नहीं मिलती।

डुप्लेसी को रोकने के लिए लगाये गये मुस्तफिजुर ने पावरप्ले में पिच की मदद से दो विकेट चटकाये। मुस्तफिजुर ने डुप्लेसी के बाद रजत पाटीदार को आउट किया।

दीपक चाहर ने फिर ग्लेन मैक्सवेल को भी खाता भी नहीं खोलने दिया। दो से ज्यादा महीनो बाद पहला प्रतिस्पर्धी मैच खेल रहे विराट कोहली ने 20 गेंदों पर 21 रन बनाये।

पावरप्ले में केवल छह गेंदों का सामना करने के बाद कोहली का पहला आक्रामक स्ट्रोक महेश तीक्ष्णा की गेंद पर छक्का था।

लेकिन दो महीने के पितृत्व अवकाश के बाद वापसी के दौरान वह लय में नहीं दिखे। वह गलत समय पर लगाये पुल शॉट के कारण कैच आउट हुए। अजिंक्य रहाणे ने डीप मिड विकेट पर कैच लिया लेकिन वह फिसलने वाले थे तो उन्होंने इसे रचिन रविंद्र की ओर फेंका जिन्होंने कैच लपक लिया। कोहली के बाद मुस्तफिजुर ने कैमरन ग्रीन (18 रन) को बोल्ड किया।

Tags: IPL 2024: सीएसके छह
Previous Post

चौदह साल से उत्तराखंड जेल में बंद चार कैदी रिहा, 28 कैदियों की रिहाई पर विमर्श जारी

Next Post

Warship INS Kolkata 35 जलदस्यु को लेकर सोमालिया तट से Mumbai पहुंचा

Related Posts

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण
अंतराष्ट्रीय

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

July 26, 2026
फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
Next Post

Warship INS Kolkata 35 जलदस्यु को लेकर सोमालिया तट से Mumbai पहुंचा

Recent Posts

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

ग्लास्गो, स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के...

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा थाना परिसर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक युवती ने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी...

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group