Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

रुदौली: राशन वितरण की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं व कोटेदारों के लिए बनी मुसीबत ; नेटवर्क का इंतज़ार

admin by admin
March 20, 2024
in अयोध्या
0

अयोध्या, रुदौली तहसील क्षेत्र में आपूर्ति विभाग द्दारा राशन वितरण की नई व्यवस्था कार्डधारकों और कोटेदारों के लिए मुसीबत बन गई है।पिछले कई दिनों से नेटवर्क की गड़बड़ी के कारण राशन न मिलने से नाराज कार्ड धारकों द्दारा राशन दुकान पर हंगामा मचाया जाता है और राशन देने की मांग की जाती है।कार्डधारकों का कहना था कि उन्हें रोज घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है मगर राशन नहीं मिल पा रहा है।

आपूर्ति विभाग ने राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए इस माह से नई व्यवस्था लागू की है। इस नई व्यवस्था में ई-पास मशीन को ई-तौल मशीन से कनेक्ट किया गया है। जिससे दोनों मशीनों के काम करने पर ही राशन वितरण हो पाएगा, लेकिन क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलसर की कोटेदार श्रीमती रेशमा ने बताया कि मशीन नहीं चल रही दिनभर में केवल पांच से दस लोगों को ही राशन वितरण हो रहा है।

नेटवर्क न होने के कारण उपभोक्ताओं को राशन वितरण नही हो रहा पा रहा है जिससे उपभोक्ता व कोटेदार काफी परेशान हैं। ग्राम पंचायत अल्हवाना में मंगलवार को मशीन बिलकुल नहीं चली। राशन लेने के लिए आई महिलाएं काफी देर तक नेटवर्क के इंतज़ार में बैठी रही, लेकिन मशीन नहीं चली। सुबह से बैठी महिलाओं को व अन्य उपभोक्ताओं को कोटेदार वसीम अख्तर ने वापस घर भेज दिया और कहा कि जब नेटवर्क आएगा और मशीन चलेगी तो हम फोन करके सबको बुलाकर राशन वितरण करूंगा।

इसी तरह ग्राम पंचायत अख्तियारपुर ग्राम पंचायत फेल्सण्डा सहित क्षेत्र लगभग ज्यादा तर गांवों में नेटवर्क की समस्या से वितरण प्रक्रिया बाधित हो रही है।कार्डधारकों का कहना है कि वह रोज राशन के लिए कतार लगाकर घण्टो खड़े रहते हैं मगर बाद में उन्हें नेटवर्क न होने के कारण बिना राशन लिए ही मायूस होकर लौटना पड़ रहा है।

लोगों ने बताया कि जब उपभोक्ता राशन लेने के लिए मशीन में अंगूठा लगाते हैं तो उनके परिवार का पूरा विवरण नहीं आता है। जिनके परिवार में आठ दस लोग हैं उनके परिवार का 2-3 यूनिट ही नजर आता है। ऐसे में उपभोक्ता पूरे यूनिट का अनाज लेने के लिए झगड़ा करते हैं।

नेटवर्क की समस्या के कारण मशीन का संचालन ठीक तरह से न होने के कारण उपभोक्ताओं को दुकान से वापस लौटना पड़ता है जिसके चलते तू-तू, मैं-मैं होते रहती है। इस सम्बन्ध में पूर्ति निरीक्षक संजय चौधरी ने बताया कि जनता की सुविधा के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। कुछ दुकानों पर शिकायत प्राप्त हुई है। जल्द ही सम्पूर्ण व्यवस्था सही हो जायेगी।

रिपोर्ट-अब्दुल जब्बार

Tags: रुदौली: राशन वितरण की नई व्यवस्था
Previous Post

Navratri April 2024: किस दिन से शुरू हो रही चैत्र नवरात्र, जानें

Next Post

गंभीर रूप से घायल अभिनेत्री अरुंधति को इलाज के लिए आर्थिक मदद की जरूरत

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya : सरयू में डूबे नाना-नाती के शव बरामद, एक ही परिवार में दूसरी बार नदी ने ली जान

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

September 10, 2026
अयोध्या

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

September 9, 2026
Next Post

गंभीर रूप से घायल अभिनेत्री अरुंधति को इलाज के लिए आर्थिक मदद की जरूरत

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group