Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शिक्षक की हत्या का आरोपी हेड कांस्टेबल गिरफ्तार : पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए की सहायता का ऐलान

admin by admin
March 19, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

मुजफ्फरनगर जिले के सिविल लाइंस इलाके में आपसी झगड़े के बाद एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर जान लेने के मामले में आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 302 (हत्या) और अजा/अजजा अधिनियम की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

शिक्षक धर्मेंद्र कुमार वाराणसी से आयी शिक्षा विभाग की उस टीम का हिस्सा थे जो पुलिस की सुरक्षा में मुजफ्फरनगर शहर के सिविल लाइंस स्थित एसडी इंटर कॉलेज में उप्र बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर आई थी। रविवार को विद्यालय का गेट बंद होने के कारण उनकी गाड़ी बाहर ही खड़ी थी। देर रात टीम की सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश ने आपस में कुछ कहासुनी के बाद अपनी सरकारी बंदूक से शिक्षक धर्मेंद्र को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम जिलाधिकारी की अनुमति से डॉक्टरों के एक पैनल ने किया है। उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया गया है।

जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि राज्य सरकार ने मृतक परिवार के लिए 25 लाख रुपए की सहायता का ऐलान किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या का आरोपी हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश शराब के नशे में था और बार-बार तंबाकू की मांग कर वैन सवार दूसरे लोगों को सोने नहीं दे रहा था। जब धर्मेंद्र कुमार ने इसका विरोध किया तो उसने उनसे झगड़ा किया और अपनी सर्विस कार्बाइन से उन्हें गोली मार दी। शिक्षक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के विरोध में जिले के शिक्षकों ने आंदोलन किया था। उन्होंने सरकार से मृत शिक्षक के परिजन को 10 करोड रुपए का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की थी।

Tags: शिक्षक की हत्या
Previous Post

आगरा में होटल में छात्रा से रेप: दो गिरफ्तार, एक फरार

Next Post

अमेठी में DM Office के सामने कथित सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने किया आत्मदाह का प्रयास

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
Next Post

अमेठी में DM Office के सामने कथित सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने किया आत्मदाह का प्रयास

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group