अयोध्या, विगत दिनों महापौर गिरीश पति त्रिपाठी से अयोध्या कायस्थ विकास संस्थान ने महानगर के अंतर्गत किसी चौराहे को भगवान चित्रगुप्त चौक और एक पार्क को सजाने-संवारने की मांग की थी।
इसी क्रम में एक मांग को शुक्रवार को पूरा करते हुए महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने घोषणा किया कि अमानीगंज अवधपुरी कॉलोनी स्थित रेखा श्रीवास्तव के सामने वाले पार्क को श्री चित्रगुप्त पार्क के नाम से अब जाना पहचाना जाएगा।
शुक्रवार को 60 करोड़ से ऊपर की योजनाओं का शिलान्यास और 32 पार्कों का लोकार्पण करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि कायस्थ समाज की भावनाओं को ध्यान दृष्टिगत रखते हुए निगम ने यह निर्णय लिया है।
उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि समाज की चित्रगुप्त चौक की मांग को भी जल्द ही पूरा किया जाएगा।


