अयोध्या, डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की एलएलबी त्रि-वर्षीय एवं पंचवर्षीय के तृतीय, पंचम, सप्तम व नवम सेमेस्टर की परीक्षा सकुशल सम्पन्न हो गई।
मंगलवार को द्वितीय पाली में एलएलबी त्रि-वर्षीय तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में सचलदल की सघन तलाशी में सिटी लाॅ कालेज में 23 परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते धरे गए।
वहीं टीआरसी लाॅ कालेज बाराबंकी में 04 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। इन परीक्षार्थियों पर परीक्षा नियमानुसार कार्यवाही की गई।
विवि परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों की एलएलबी त्रि-वर्षीय एवं पंचवर्षीय के तृतीय, पंचम, सप्तम व नवम सेमेस्टर की परीक्षा सकुशल सम्पन्न हो गई।
इस दिन की परीक्षा में कुल 27 परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े गए है। इन परीक्षार्थियों पर नियमानुसार कार्यवाही की गई है।


