Sunday, October 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिल्ली चलो मार्च : पंजाब-हरियाणा सीमाओं पर डटे किसान, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

admin by admin
February 14, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

चंडीगढ़, सैकड़ों किसान बुधवार सुबह एक बार फिर अपना ‘दिल्ली चलो’ मार्च शुरू करने के लिए पंजाब-हरियाणा की दो सीमाओं पर डटे रहे। वहीं, अंबाला के पास शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे।

पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर ‘दिल्ली चलो’ मार्च के तहत हरियाणा की सीमा पर बैरिकेड हटाने का नये सिरे से प्रयास किया।

किसान नेता शंभू सीमा पर बहुस्तरीय बैरिकेड हटाकर ‘दिल्ली कूच’ की अपनी योजना पर आगे बढ़ने से पहले एक बैठक करेंगे।

‘दिल्ली चलो’ मार्च में भाग लेने के लिए पंजाब के कई स्थानों से किसानों का आना जारी है। पंजाब की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी देखी जा सकती हैं।

प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि जब कुछ किसान शंभू सीमा पर बैरिकेड के पास एकत्र हुए तो हरियाणा पुलिस ने बुधवार सुबह आंसू गैस के कई गोले दागे।

प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि वे राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च करने के लिए दृढ़ हैं। कई युवा किसानों ने शंभू सीमा पर बहुस्तरीय अवरोधक हटाने के लिए अपने ट्रैक्टर तैयार रखे हैं।

प्रदर्शनकारी किसानों ने हरियाणा पुलिस द्वारा छोड़े गए आंसू गैस के गोले के प्रभाव को कम करने के लिए पानी के टैंकरों की भी व्यवस्था की है। किसान आंसू गैस के गोले के प्रभाव को सीमित करने के लिए पानी की बोतलें और गीले कपड़े भी ले जाते दिखे।

कई किसानों ने कहा कि मंगलवार को हरियाणा पुलिस द्वारा छोड़े गए आंसू गैस के गोले के कारण उन्हें सांस लेने में कठिनाई और आंखों में जलन हुई।

शंभू सीमा पर एक प्रदर्शनकारी किसान ने भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र की आलोचना करते हुए दावा किया कि कॉरपोरेट के भारी-भरकम ऋण माफ किए जा सकते हैं, लेकिन किसानों को जो चाहिए सरकार वह देने के लिए राजी नहीं है।

उन्होंने कहा कि किसान सिर्फ यह चाहते हैं कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी दे।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने प्रदर्शनकारी किसानों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के लिए केंद्र की आलोचना की और कहा कि कई किसान घायल हुए हैं।

पंधेर ने कहा, ‘‘हम सरकार से यह सब रोकने और सकारात्मक माहौल सुनिश्चित करने का आग्रह करते हैं। हम कल भी बातचीत के लिए तैयार थे और आज भी इसके लिए तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा कि किसान प्रधानमंत्री से अपील करते हैं कि वह एमएसपी की गारंटी के लिए कानून बनाएं, क्योंकि उनका दिल बहुत बड़ा है।

पंधेर ने कहा कि न तो सरकार उनकी मांगें मान रही है और न ही उन्हें अपने मुद्दे रखने के लिए दिल्ली की ओर जाने दे रही है।

पजांब-हरियाणा सीमा के दो बिंदुओं पर मंगलवार को प्रदर्शनकारी किसानों की हरियाणा पुलिस के साथ झड़प हुई थी। किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे और पानी की बौछार की थी।

पुलिस के साथ कई घंटों तक चली झड़प के बाद किसान नेताओं ने दिन भर के लिए विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया था। उन्होंने कहा कि वे बुधवार को शंभू सीमा से मार्च पुन: शुरू करेंगे।

शंभू सीमा के पास किसानों ने मंगलवार को सीमेंट से बने अवरोधक हटाने के लिए ट्रैक्टर इस्तेमाल किए। ये अवरोधक प्रदर्शनकारी किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए घग्गर नदी पुल पर हरियाणा पुलिस द्वारा बैरिकेड के हिस्से के तौर पर रखे गए थे।

हरियाणा पुलिस ने कहा था कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया जा रहा है, क्योंकि प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों पर पथराव कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारी किसानों ने आंसू गैस के गोले फेंकने के लिए हरियाणा सरकार की आलोचना की और कहा कि वे अपनी मांगों को मनवाने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के वास्ते दिल्ली की ओर मार्च करने के लिए दृढ़ हैं।

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने घोषणा की थी कि किसान फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी के वास्ते कानून बनाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र पर दबाव बनाने के लिए मंगलवार को दिल्ली कूच करेंगे।

सोमवार को केंद्रीय मंत्रियों के साथ किसान प्रतिनिधियों की वार्ता विफल रही थी।

Tags: दिल्ली चलो मार्च
Previous Post

विभाकर शास्त्री भाजपा में हुए शामिल, कांग्रेस से इस्तीफा दिया

Next Post

बुदेलखंड गौरव महोत्सव कार्यक्रम में विस्फोट: दो लोगों की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बलिया में भाजपा महिला नेता का जिलाध्यक्ष संजय मिश्र पर दुष्कर्म का आरोप, FIR से नाम हटाने का दावा

October 3, 2026
अंतराष्ट्रीय

Asian Games 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण रखा बरकरार, ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

October 3, 2026
उत्तर प्रदेश

UP में 38 अधिकारियों के तबादले, 15 IAS समेत 23 PCS अफसरों की बदली तैनाती; देखें पूरी लिस्ट

October 3, 2026
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में स्कूल के प्रबंधक का ‘आपत्तिजनक’ वीडियो वायरल, स्कूल प्रबंधक गिरफ्तार

October 3, 2026
Next Post

बुदेलखंड गौरव महोत्सव कार्यक्रम में विस्फोट: दो लोगों की मौत

Recent Posts

बलिया में भाजपा महिला नेता का जिलाध्यक्ष संजय मिश्र पर दुष्कर्म का आरोप, FIR से नाम हटाने का दावा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
0

बलिया में भाजपा की एक स्थानीय महिला नेता ने पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय मिश्र पर कई बार दुष्कर्म करने का...

Ayodhya: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने CM योगी से की मुलाकात

by Atul Narain Srivastava
October 3, 2026
0

अयोध्या, यश पेपर मिल के केमिकल प्लांट में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला...

अयोध्या में 140 लीटर अवैध शराब बरामद, कार समेत दो गिरफ्तार; 334 बोतलें जब्त

by Atul Narain Srivastava
October 3, 2026
0

अयोध्या, अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने दो आरोपियों को...

रुदौली समाधान दिवस में डीएम की सख्ती, बिजली एक्सईएन को फटकार; 181 शिकायतों में 23 का मौके पर निस्तारण

by Atul Narain Srivastava
October 3, 2026
0

अयोध्या, तहसील रुदौली में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी अयोध्या शशांक त्रिपाठी और विधायक रामचंद्र यादव की अध्यक्षता...

Asian Games 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मलेशिया को 5-1 से हराकर स्वर्ण रखा बरकरार, ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 3, 2026
0

काकामिगाहारा, मौजूदा ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने शनिवार को यहां मलेशिया को 5-1 से करारी शिकस्त देकर एशियाई खेलों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group