Saturday, October 3, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भदोही भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या की

admin by admin
February 11, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

भदोही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की जिला महामंत्री ने कथित तौर पर कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय कुमार चौहान ने बताया कि पुलिस को शनिवार की देर शाम पता चला कि शहर कोतवाली इलाके के कंसराय पुर निवासी मदन गौतम की पत्नी सविता गौतम (45) अपने घर के पास बनी एक झोपड़ी में अचेतावस्था में मिलीं। चौहान ने बताया कि महिला के परिजन पास के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजन शव को घर लेकर आ गए।

सीओ के अनुसार, इस सूचना पर पुलिस ने घर से शव को अपने कब्ज़े में ले लिया। उन्‍होंने पूछताछ में मिली जानकारी के हवाले से बताया कि अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था।

चौहान ने बताया कि सरिता अपनी बेटी को शनिवार देर शाम चिकित्सक को दिखाकर लौटीं थीं और काफी देर बाद उन्हें परिजन खोजते हुए कबाड़ रखने के लिए बनी झोपड़ी में गए तो उन्हें अचेतावस्था में पाया था।

उन्होंने बताया कि मृतका की जैकेट से हाथ से लिखा एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है, ‘‘मैं अब जीना नहीं चाहती हूं और खुद यह कदम उठा रही हूं। इसके लिए कोई दोषी नहीं है और किसी को परेशान न किया जाए।”

सीओ ने बताया कि मौके पर देर रात फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

पुलिस ने आत्‍महत्‍या से पहले लिखे गये पत्र की ‘हैंडराइटिंग एक्सपर्ट’ से जांच कराने को भी कहा है।

सविता गौतम कई साल से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी थीं एवं छोटे-बड़े सभी कार्यक्रमों में काफी सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।

मौत की खबर मिलने के बाद अस्पताल और उनके घर पर देर रात नेताओं के पहुंचने का सिलसिला जारी था।

भाजपा जिला इकाई के प्रवक्ता गोवर्धन राय ने दु:ख प्रकट करते हुए बताया कि सविता गौतम भदोही भाजपा जिला महिला मोर्चा की महामंत्री थी और पार्टी में बहुत सक्रिय थीं।

Tags: भदोही भाजपा महिला मोर्चा
Previous Post

अयोध्या में विधायकों ने रामलला के दर्शन किये, फूल बरसाकर लोगों ने किया स्‍वागत

Next Post

कल्किधाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- ‘राम और राष्ट्र से समझौता नहीं’,मैं आजीवन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लड़की बनने का शौक: नाबालिग बेटे ने की माँ गीता भगचंदानी की हत्या!!, हेलो पुलिस, मैंने मां का मर्डर कर दिया है, आप लोग आ जाओ

October 2, 2026
उत्तर प्रदेश

देवरिया: स्पीड ब्रेकर को लेकर विवाद में घायल RSS कार्यकर्ता की मौत, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

October 2, 2026
उत्तर प्रदेश

समग्र शिक्षा के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय में 25% बढ़ोतरी, अब हर माह मिलेंगे इतने रुपये

October 2, 2026
उत्तर प्रदेश

आकाश आनंद ने तोड़ी चुप्पी, बोले- किसी दूसरे दल में नहीं जाऊंगा, बसपा मेरा परिवार

October 2, 2026
Next Post

कल्किधाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम बोले- ‘राम और राष्ट्र से समझौता नहीं’,मैं आजीवन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ

Recent Posts

लड़की बनने का शौक: नाबालिग बेटे ने की माँ गीता भगचंदानी की हत्या!!, हेलो पुलिस, मैंने मां का मर्डर कर दिया है, आप लोग आ जाओ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

राजधानी लखनऊ के नाका इलाके में मां की हत्या के मामले में उसके 17 वर्षीय बेटे को पुलिस ने हिरासत...

इमरान खान की पार्टी और सरकार के बीच बातचीत शुरू, 4 अक्टूबर के लॉन्ग मार्च से पहले तनाव कम करने की कोशिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और संघीय सरकार के बीच शुक्रवार को बातचीत शुरू...

छह महीने तक खदान में मेहनत, दो दिन में मिले चार हीरे; झांसी की गुड्डी देवी की चमकी किस्मत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में हीरा खदान में करीब छह महीने तक मेहनत करने वाली झांसी निवासी गुड्डी देवी...

देवरिया: स्पीड ब्रेकर को लेकर विवाद में घायल RSS कार्यकर्ता की मौत, SHO समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

देवरिया, जिले के लार थाना क्षेत्र के भीकम छपरा गांव में सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने को लेकर हुआ विवाद खूनी...

हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल ढहा: 5 मजदूर घायल, 6 के मलबे में दबे होने की आशंका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), मसियाना गांव के पास निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को ढहने से पांच श्रमिक घायल हो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group