Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

22 जनवरी के दिन शिशु को जन्म देना चाहती है गर्भवती महिलाएं

admin by admin
January 8, 2024
in अयोध्या, देश
0

रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य समारोह में किया जाना है। इस समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल बना हुआ है। अयोध्या में 22 जनवरी को राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होते ही ये तिथि इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगी। इस खास दिन को पूरा देश ऐतिहासिक मान रहा है, जब वर्षों के इंतजार के बाद अंत में रामलला अपने मंदिर के गर्भग्रह में स्थापित हो सकेंगे।

इस मौके पर जहां पूरे देश में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं गर्भवती महिलाओं में भी खास उत्साह दिख रहा है। कानपुर में कई गर्भवती महिलाओं ने एक सरकारी अस्पताल में अनुरोध किया है कि 22 जनवरी को राम मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मौके पर ही उनकी ‘सिजेरियन सेक्शन’ प्रसव कराया जाए।

इस तरह का मामला कानपुर स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (जीएसवीएम) के स्त्री रोग विभाग के डॉक्टरों के सामने आया है।

विभाग में आ रही महिलाओं ने डॉक्टरों से मांग की है कि उनके प्रसव की प्रक्रिया 22 जनवरी को ही पूरी की जाए। चाहे उनके प्रसव की तारीख इससे पहले हो या बाद में, मगर वो 22 जनवरी को ही शिशु को जन्म देना चाहती है। दरअसल अब कई महिलाएं शिशु को जन्म देने से पहले ज्योतिषों से मुहूर्त भी निकलवाती है।

ऐसे में 22 जनवरी के दिन के लिए भी कई महिलाएं शिशु को जन्म देना चाहती है, जिसके लिए अभी से ही रिक्वेस्ट मिलने लगी है।

जीएसवीएम कॉलेज में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की कार्यवाहक प्रभारी डॉक्टर सीमा द्विवेदी ने पीटीआई- को बताया कि उन्हें एक लेबर रूम में 12 से 14 प्रसव के लिए लिखित अनुरोध प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा, 22 जनवरी को 35 सिजेरियन ऑपरेशन की व्यवस्था की जा रही है। राम मंदिर का पहला चरण पूरा होने वाला है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे।

इस मामले पर डॉक्टर सीमा द्विवेदी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पूर्व में कई मौकों पर परिवार के सदस्यों की ओर से पुजारियों द्वारा दिए गए मुहूर्त पर प्रसव कराने के आग्रह के बाद उन्होंने कई महिलाओं का निर्धारित समय पर प्रसव कराया था।

उन्होंने कहा कि ये स्थिति काफी चिंताजनक भी होती है क्योंकि कई बार परिवार के सदस्य हमसे अपेक्षा करते हैं कि हम प्रसव करने में देर करें ताकि शुभ मुहूर्त में ही वो शिशु को जन्म कर सकें। मगर डॉक्टर होने के नाते जटिलताओं को देखते हुए ऐसा करना संभव नहीं होता है। उन्होंने कहा कि कई गर्भवती महिलाएं जिनके प्रसव की तारीख 22 जनवरी या उसके आसपास है, उन्होंने अपने बच्चों की डिलीवरी 22 जनवरी को ही कराने का अनुरोध किया है।

डॉक्टर ने कहा कि महिलाओं का मानना ​​है कि राम वीरता, अखंडता और आज्ञाकारिता के प्रतीक हैं इसलिए राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन पैदा होने वाले शिशुओं में भी वही गुण होंगे। कल्याणपुर निवासी 26 वर्षीय मालती देवी की डिलीवरी की तारीख 17 जनवरी है, मगर उन्होंने डॉक्टर से 22 जनवरी को ही प्रसव कराने का अनुरोध किया है। देवी ने पीटीआई- से कहा कि वह चाहती हैं कि उनके बच्चे का जन्म उसी दिन हो जिस दिन राम मंदिर में अभिषेक कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन पैदा होने से मेरा बच्चा बड़ा होकर सफलता और गौरव हासिल करेगा। मनोवैज्ञानिक दिव्या गुप्ता ने पीटीआई- को बताया कि लोगों का मानना ​​है कि अगर किसी बच्चे का जन्म मुहूर्त के अनुसार शुभ समय पर होता है, तो यह उसके व्यक्तित्व पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। गुप्ता ने कहा, कभी-कभी धर्म और आध्यात्मिकता व्यक्ति को जीवन के तनावों से निपटने और सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की ताकत देते हैं।

Tags: गर्भवती महिलाएं
Previous Post

इजराइल ने हिज्बुल्ला के साथ ‘एक और युद्ध’ शुरू होने की दी चेतावनी

Next Post

मायावती ने सपा को ‘जबरदस्त दलित विरोधी’ पार्टी बताया

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

September 9, 2026
अंतराष्ट्रीय

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

September 9, 2026
खेल

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

September 9, 2026
खेल

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

September 9, 2026
Next Post

मायावती ने सपा को ‘जबरदस्त दलित विरोधी’ पार्टी बताया

Recent Posts

Ayodhya: अज्ञात डीसीएम ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो की हालत गंभीर; तीसरे को मामूली चोट

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी अंतर्गत सारंगापुर-ड्योढ़ी संपर्क मार्ग पर भैरव गढ़ी माइनर के पास बुधवार को...

प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

शिया इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम प्रिंस रहीम आगा खान V का भारत दौरा आज यानी 9 सितंबर 2026...

Ballia : गुजारा भत्ता मामले में बलिया फैमिली कोर्ट सख्त, पवन सिंह पर लगाया 1,000 रुपये का जुर्माना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

बलिया की एक स्थानीय परिवार अदालत ने बुधवार को गुजारा भत्ता से जुड़े एक मामले में सुनवाई के दौरान पेश...

World Archery Para Series: शीतल देवी और हरविंदर सिंह का जलवा, भारत ने जीते 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

अहमदाबाद,मौजूदा पैरालम्पिक चैम्पियन हरविंदर सिंह और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज शीतल देवी की अगुवाई में भारत ने विश्व तीरंदाजी...

Vinesh Phogat Trial Entry: विनेश फोगाट की अर्जी पर दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI से मांगा जवाब, कल सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की ओर से सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2026 के चयन ट्रायल में शामिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group