Friday, October 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मायावती ने सपा को ‘जबरदस्त दलित विरोधी’ पार्टी बताया

admin by admin
January 8, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर करारा हमला किया और उसे ‘जबरदस्त दलित विरोधी’ करार दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सपा पर अपने पिछले शासन काल में बसपा कार्यालय के सामने पुल बनवाकर उसे ‘असुरक्षित’ करने का भी आरोप लगाया और मौजूदा सरकार से पार्टी कार्यालय को किसी अन्य सुरक्षित जगह पर स्थानांतरित करने का भी आग्रह किया है।

मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट कर सपा को जमकर खरी-खोटी सुनायी।

उन्होंने कहा, ‘‘सपा अति-पिछड़ों के साथ-साथ जबरदस्त दलित-विरोधी पार्टी भी है। हालांकि बसपा ने पिछले लोकसभा आम चुनाव में सपा से गठबंधन करके इनके दलित-विरोधी चाल, चरित्र व चेहरे को थोड़ा बदलने का प्रयास किया। लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद ही सपा पुनः अपने दलित-विरोधी जातिवादी एजेंडे पर आ गई।’’

मायावती ने जून 1995 में हुए चर्चित ‘गेस्ट हाउस कांड’ का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जिससे भी गठबंधन की बात करते हैं उनकी पहली शर्त बसपा से दूरी बनाए रखने की होती है, जिसे मीडिया भी खूब प्रचारित करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘वैसे भी सपा के दो जून 1995 सहित घिनौने कृत्यों को देखते हुए व इनकी सरकार के दौरान जिस प्रकार से अनेकों दलित-विरोधी फैसले लिये गये हैं। जिनमें बसपा प्रदेश मुख्यालय के पास एक ऊंचा पुल बनाने का कृत्य भी है जहां से षड्यंत्रकारी अराजक तत्व पार्टी दफ्तर, कर्मचारियों व राष्ट्रीय प्रमुख को भी हानि पहुंचा सकते हैं। इस वजह से पार्टी को महापुरुषों की प्रतिमाओं को वहां से हटाकर पार्टी प्रमुख के निवास पर शिफ्ट करना पड़ा।’’

उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से पार्टी अध्यक्ष को अब पार्टी की अधिकतर बैठकें अपने निवास पर करने को मजबूर होना पड़ रहा है जबकि पार्टी दफ्तर में होने वाली बड़ी बैठकों में उनके पहुंचने पर वहां पुल पर सुरक्षाकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती करनी पड़ती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे हालात में बसपा उत्तर प्रदेश सरकार से वर्तमान पार्टी प्रदेश कार्यालय के स्थान पर अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर व्यवस्था करने का भी विशेष अनुरोध करती है… वरना यहां कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है। साथ ही, दलित-विरोधी तत्वों से भी सरकार सख़्ती से निपटे। पार्टी की यह भी मांग है।

Tags: मायावती ने सपा
Previous Post

22 जनवरी के दिन शिशु को जन्म देना चाहती है गर्भवती महिलाएं

Next Post

शाहजहांपुर में गेल का परियोजना अधिकारी बनकर ठगी करने वाला बर्खास्त लेखपाल गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Meerut : स्पोर्ट्स कारोबारी के घर हुई चोरी का खुलासा, मालकिन को बेहोश कर चोरी; चार गिरफ्तार, 2 करोड़ के जेवर और पुराने सिक्के बरामद

October 29, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow फर्जी दस्तावेजों से भारतीय पासपोर्ट बनवाने का आरोप, दुबई से लौटे नेपाली नागरिक गिरफ्तार

October 29, 2026
उत्तर प्रदेश

Bahraich में 1.85 करोड़ की स्मैक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार; भारत-नेपाल सीमा पर भी कार्रवाई

October 29, 2026
उत्तर प्रदेश

UP ATS Action: कानपुर से 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार, फर्जी Email IDs बनाने और विदेशों में बेचने का आरोप; स्कूलों को धमकी से जुड़ रहे तार

October 29, 2026
Next Post

शाहजहांपुर में गेल का परियोजना अधिकारी बनकर ठगी करने वाला बर्खास्त लेखपाल गिरफ्तार

Recent Posts

AI Revolution: ChatGPT और Claude से बन सकते हैं महंगे Software के विकल्प, Reverse Engineering से बदल सकता है टेक्नोलॉजी का कारो

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 29, 2026
0

‘चैट जीपीटी’ और ‘क्लाउड’ जैसे ‘जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (जीएआई) टूल का शुरुआती इस्तेमाल ‘सोर्स कोड’ तैयार करने के लिए किया...

Israel Election Results 2026: नेतन्याहू और विपक्ष, दोनों बहुमत से दूर; करीब 5 लाख विशेष वोटों से तय होगी सीटों की तस्वीर,

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 29, 2026
0

इजराइल के लोग बृहस्पतिवार को चुनाव के अंतिम नतीजों का इंतजार करते दिखे। जो स्थिति बन रही है, उसमें न...

Meerut : स्पोर्ट्स कारोबारी के घर हुई चोरी का खुलासा, मालकिन को बेहोश कर चोरी; चार गिरफ्तार, 2 करोड़ के जेवर और पुराने सिक्के बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 29, 2026
0

मेरठ में गंगानगर थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में घरेलू सहायिका द्वारा कथित तौर पर मालकिन को जहरीला पदार्थ खिलाकर...

Lucknow फर्जी दस्तावेजों से भारतीय पासपोर्ट बनवाने का आरोप, दुबई से लौटे नेपाली नागरिक गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 29, 2026
0

राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए हासिल किए गए भारतीय पासपोर्ट के आधार...

Bahraich में 1.85 करोड़ की स्मैक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार; भारत-नेपाल सीमा पर भी कार्रवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 29, 2026
0

बहराइच जिले में पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में एक करोड़ 85 लाख रुपये मूल्य की 380 ग्राम स्मैक बरामद कर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group