Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भाजपा ने कर्नाटक में ‘‘मैं भी कारसेवक हूं, मुझे भी गिरफ्तार करो’’ अभियान किया शुरू

admin by admin
January 4, 2024
in देश, राजनीति
0

कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े 31 वर्ष पुराने मामले में हाल में एक हिंदू कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर राज्य के कई हिस्सों में अपना विरोध प्रदर्शन तेज करते हुए बृहस्पतिवार को ‘मैं भी कारसेवक हूं, मुझे भी गिरफ्तार करो’ अभियान शुरू किया।

बेंगलुरु में अभियान का नेतृत्व करते हुए, विधायक एवं पूर्व मंत्री वी. सुनील कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ‘‘जय श्री राम’’ के नारों के बीच सदाशिवनगर पुलिस थाने के निकट धरना दिया।

कुमार एक तख्ती पकड़े हुए थे जिस पर ‘मैं भी कारसेवक हूं, मुझे भी गिरफ्तार करो’ लिखा था। कुमार ने कहा कि उन्होंने भी 1992 में राम मंदिर आंदोलन में हिस्सा लिया था, जिसके लिए उन्हें भी गिरफ्तार किया जाना चाहिए। बाद में पुलिस ने उन्हें एहतियातन हिरासत में ले लिया।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के. एस. ईश्वरप्पा और सी. टी. रवि ने क्रमशः शिवमोगा और चिक्कमगलुरु के जिला मुख्यालय शहर में प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

उत्तरी कर्नाटक के हुबली शहर में पिछले सप्ताह एक कारसेवक श्रीकांत पुजारी को दिसंबर 1992 में दर्ज दंगे के एक मामले के सिलसिले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर हिंदुओं के प्रति कड़ा रवैया अपनाने और अल्पसंख्यक तुष्टिकरण में शामिल होने का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने पुजारी पर असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया है। सिद्धरमैया ने कहा कि पुजारी पर शराब की अवैध बिक्री, जुआ समेत 16 असामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

कुमार ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस सरकार की ‘‘राम विरोधी और हिंदू विरोधी नीतियों’’ की निंदा करने के लिए ‘‘मैं भी कारसेवक हूं, मुझे भी गिरफ्तार करो’’ अभियान शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि तत्कालीन सरकार की धमकियों के बावजूद कर्नाटक के हजारों लोगों ने 1990 और 1992 में अयोध्या में ‘‘कार सेवा’’ में हिस्सा लिया था।

उन्होंने आरोप लगाया कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस कारसेवकों और राम भक्तों को डराने-धमकाने की रणनीति पर उतर आई है।

गिरफ्तारी को लेकर सिद्धरमैया सरकार की निंदा करते हुए कुमार ने कहा कि हिंदू कार्यकर्ता को एक ‘अपराधी’ के रूप में चित्रित किया जा रहा है, लेकिन मेंगलुरु कुकर बम मामले में आरोपी को निर्दोष बताया जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘कांग्रेस के नेता के. जे. हल्ली और डी. जे. हल्ली दंगा मामलों के आरोपियों को रिहा करने के लिए सरकार को पत्र लिख रहे हैं।

Tags: भाजपा ने कर्नाटक
Previous Post

राम लला में प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का होगा आयोजन

Next Post

Watch, प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पत्र पर भव्य मंदिर और ‘बालरूप प्रभु राम’ की तस्वीर

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Mayawati on Akash Anand: अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर टिका आकाश आनंद का सियासी भविष्य, मायावती ने एक्स पर दिया बड़ा बयान

September 9, 2026
देश

Kolkata ED Raid : ‘अखबार-ए-मशरिक’ पर ED की बड़ी कार्रवाई, 60 करोड़ से अधिक के कैश डिपॉजिट और बिटक्वाइन लेनदेन का खुलासा

September 9, 2026
अंतराष्ट्रीय

लंदन में तकनीकी खराबी के चलते हवाई यातायात ठप्प: 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द, 15 से ज्यादा एयरपोर्ट्स पर फंसी एयरलाइंस और यात्री

September 9, 2026
क्राइम

सहारनपुर में PNB करेंसी चेस्ट में नकली नोटों की साजिश का खुलासा, NIA ने बैंक कर्मचारी अमित कुमार को किया गिरफ्तार

September 9, 2026
Next Post

Watch, प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पत्र पर भव्य मंदिर और ‘बालरूप प्रभु राम’ की तस्वीर

Recent Posts

Bankey Bihari Mandir : बांके बिहारी मंदिर में सोने-चांदी के झूले और रथ गायब? उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने जांच के लिए बनाई 3 सदस्यीय टीम

by admin
September 9, 2026
0

मथुरा में वृन्दावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के विशेष उत्सव एवं पर्वों पर ठाकुरजी को भेंट किए गए सोने-चांदी आदि...

Mayawati on Akash Anand: अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर टिका आकाश आनंद का सियासी भविष्य, मायावती ने एक्स पर दिया बड़ा बयान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के सियासी भविष्य को उनके...

अयोध्या में सरयू नदी में डूबने से नाना-नाती की दर्दनाक मौत, SDRF और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

by Atul Narain Srivastava
September 9, 2026
0

अयोध्या, जिले में रुदौली तहसील क्षेत्र अंतर्गत तराई गांव पसैया के पास सरयू नदी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया...

Kolkata ED Raid : ‘अखबार-ए-मशरिक’ पर ED की बड़ी कार्रवाई, 60 करोड़ से अधिक के कैश डिपॉजिट और बिटक्वाइन लेनदेन का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

नई दिल्ली, प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कोलकाता जोनल ऑफिस-II ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत बड़ी कार्रवाई...

भदोही: सामूहिक दुष्कर्म मामले में जाली शपथ दाखिल करने के 31 आरोपियों के खिलाफ अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 9, 2026
0

भदोही जिले में एक महिला से कई बार सामूहिक दुष्कर्म की कथित घटना के आरोपियों को बचाने के लिये अदालत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group