Tuesday, September 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Watch, प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पत्र पर भव्य मंदिर और ‘बालरूप प्रभु राम’ की तस्वीर

admin by admin
January 4, 2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, देश
0

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पत्र निर्माणाधीन मंदिर की भव्यता को प्रदर्शित कर रहे हैं, इसमें मंदिर की एक भव्य तस्वीर के साथ ही ‘बालरूप प्रभु राम’ की तस्वीर को भी दर्शाया गया है।

बड़े आकार और सुंदर डिजाइन वाले निमंत्रण पत्र में एक पुस्तिका भी है, जिसमें राम जन्मभूमि आंदोलन में शामिल रहे कुछ प्रमुख व्यक्तियों का संक्षिप्त परिचय दिया गया है। 22 जनवरी को मंदिर में ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए अयोध्या को सजाया जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसमें शामिल होंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मंदिर के ट्रस्ट श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की आमंत्रितों की सूची में सात हजार से अधिक लोगों के नाम हैं, जिनमें पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, मौजूदा क्रिकेटर विराट कोहली, बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी व गौतम अडाणी शामिल हैं।

मेहमानों को निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं।

ट्रस्ट के एक शीर्ष अधिकारी ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया ”निमंत्रण पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में छपवाए गए हैं।” अतिथि सूची में बड़ी संख्या में साधु-संत और कुछ विदेशी आमंत्रित लोग भी शामिल हैं।

प्रत्येक निमंत्रण पत्र में मुख्य निमंत्रण पत्र, ‘प्राण प्रतिष्ठा’ कार्यक्रम पत्र, राम जन्मभूमि आंदोलन की यात्रा और प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इसमें भूमिका निभाने वाले लोगों का परिचय देती एक पुस्तिका शामिल है।

मुख्य निमंत्रण पत्र के कवर पर राम मंदिर की एक छवि है और इसके नीचे ‘श्री राम धाम’ और उसके नीचे ‘अयोध्या’ छपा हुआ है। मुख्य निमंत्रण पत्र के कवर पर ‘‘अपूर्व अनादिक निमंत्रण’ (हिन्दी) भी छपा हुआ है।

इसमें यह भी उल्लेख है कि ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए ‘शुभ मुहूर्त’ दोपहर 12:20 बजे है और तारीख – सोमवार, 22 जनवरी, 2024 है।

अंदर, समारोह कार्ड में उल्लेख किया गया है कि समारोह ‘प्रधानमंत्री, भारत’, नरेन्द्र मोदी, आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की गरिमामय उपस्थिति में होगा।

प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक ‘रामायण’ में भगवान राम और देवी सीता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता क्रमश: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है।

Tags: प्राण-प्रतिष्ठा समारोह
Previous Post

भाजपा ने कर्नाटक में ‘‘मैं भी कारसेवक हूं, मुझे भी गिरफ्तार करो’’ अभियान किया शुरू

Next Post

उत्तराखंड में बाघिन के पेट में फंसे तार को निकालने की कोशिश अंतिम चरण में

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

कौशांबी में महिला सिपाही की गोली लगने से मौत!; कुर्सी पर बैठते ही राइफल का ट्रिगर दबा

September 8, 2026
Next Post

उत्तराखंड में बाघिन के पेट में फंसे तार को निकालने की कोशिश अंतिम चरण में

Recent Posts

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की पावन धरती से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को...

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

कौशांबी में महिला सिपाही की गोली लगने से मौत!; कुर्सी पर बैठते ही राइफल का ट्रिगर दबा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

कौशांबी जिले के एक पुलिस थाने में तैनात महिला कांस्टेबल की मंगलवार को संतरी ड्यूटी के दौरान कथित तौर पर...

sanketik photo

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले में नौ वर्षीय लड़के की मौत, तीन साल की बच्ची घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बहराइच जिले में तेंदुए के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में नौ वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई जबकि...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group