Monday, November 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Lucknow ATS: लखनऊ में पुलिस या सेना के जवान की हत्या की साजिश नाकाम, पंजाब के तीन युवक गिरफ्तार; नाबालिग भी हिरासत में

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 30, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


लखनऊ, उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने पाकिस्तान में बैठे आकाओं के इशारे पर लखनऊ में पुलिस या सेना के किसी जवान की लक्षित हत्या की साजिश रचने के आरोप में पंजाब के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि आरोपियों को कथित तौर पर हत्या को अंजाम देने के लिए तीन लाख रुपये देने का वादा किया गया था। उन्हें वारदात का वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजने का निर्देश भी दिया गया था।

यश ने इसे एटीएस की महत्वपूर्ण कामयाबी बताते हुए कहा कि खुफिया सूचना मिली थी कि पाकिस्तान में बैठे राणा भाई नामक व्यक्ति के निर्देश पर पंजाब के कुछ युवक लखनऊ में पुलिस या सेना के किसी जवान की हत्या की साजिश रच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर एटीएस ने 30 अक्टूबर को लखनऊ से पंजाब के गगनदीप सिंह, रजत कुमार और कृष को गिरफ्तार किया। उनके साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के पास से एक विदेशी पिस्तौल और 20 विदेशी कारतूस बरामद किए गए हैं।

यश के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप के जरिए पाकिस्तान में मौजूद अपने आकाओं के संपर्क में थे। उनके निर्देश पर उन्हें लखनऊ में पुलिस या सेना के किसी जवान की हत्या करने और घटना का वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजने का जिम्मा सौंपा गया था।

अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों को लखनऊ आने के लिए आर्थिक मदद दी गई थी और वारदात को अंजाम देने के बदले तीन लाख रुपये देने का वादा किया गया था। उन्होंने बताया कि हत्या के बाद पुलिस से बचने के लिए नेपाल भागने की योजना भी बनाई गई थी।

यश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन से संदिग्ध चैट, वीडियो और संवेदनशील प्रतिष्ठानों की टोह लेने से जुड़ी सामग्री बरामद हुई है। इसमें प्रतिष्ठानों के बारे में जानकारी जुटाने और उनके स्थान पाकिस्तान स्थित हैंडलर के साथ साझा करने से संबंधित साक्ष्य भी शामिल हैं।

यश ने कहा कि गगनदीप सिंह के खिलाफ पंजाब में शस्त्र अधिनियम के तहत पहले भी एक मामला दर्ज है।

अधिकारियों के मुताबिक, हथियार और कारतूस लखनऊ में नेटवर्क से जुड़े एक अन्य व्यक्ति ने आरोपियों को मुहैया कराए थे। पूछताछ में यह संकेत भी मिला है कि हथियार पाकिस्तान से भेजे गए थे।

यश ने कहा कि साजिश में शामिल अन्य लोगों, स्थानीय सहयोगियों, हथियारों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन के बारे में जानकारी जुटाने के लिए एटीएस आरोपियों की पुलिस हिरासत की मांग करेगी और उनसे विस्तृत पूछताछ करेगी।

Tags: अमिताभ यशपंजाब के युवक गिरफ्तारयूपी एटीएसलखनऊ एटीएस
Previous Post

Ayodhya : विधायक रामचंद्र यादव से 24 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी, पिता की मौत का बहाना बनाकर मांगी थी मदद

Next Post

अयोध्या दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक; पांचों लोग सुरक्षित

Related Posts

अयोध्या

दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कल अयोध्या आएंगे सीएम योगी, ढाई घंटे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

November 1, 2026
उत्तर प्रदेश

भदोही में खड़े टैंकर से टकराया ऑक्सीजन टैंकर, दोनों चालकों की मौत

November 1, 2026
उत्तर प्रदेश

एटा में दो लाख रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद में युवक की हत्या कर शव नदी में फेंका, दो लोग गिरफ्तार

November 1, 2026
उत्तर प्रदेश

Azam Khan 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए गाजियाबाद की डासना जेल

November 1, 2026
Next Post

अयोध्या दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई खाक; पांचों लोग सुरक्षित

Recent Posts

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक बनने के बाद अयोध्या पहुंचे ऋषिकेश उपाध्याय, 51 किलो की माला पहनाकर हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
November 1, 2026
0

अयोध्या, भाजपा के स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक बनाए जाने के बाद पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के प्रथम जनपद...

दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने कल अयोध्या आएंगे सीएम योगी, ढाई घंटे का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

by Atul Narain Srivastava
November 1, 2026
0

अयोध्या, सात नवंबर को होने वाले दसवें दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अयोध्या पहुंचेंगे। प्रस्तावित...

Europe: फ्रांस में प्रदर्शनों के दौरान हिंसा, जर्मनी के कई शहरों में झड़पें और लूटपाट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 1, 2026
0

पेरिस, फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ शनिवार को हुए व्यापक प्रदर्शनों के दौरान पिछले दो सप्ताहांत की तुलना में...

भदोही में खड़े टैंकर से टकराया ऑक्सीजन टैंकर, दोनों चालकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 1, 2026
0

भदोही जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर गेराई पावर हाउस के पास रविवार तड़के एक ऑक्सीजन टैंकर के सड़क किनारे खड़े...

Watch, गुजरात की बड़ी हाईप्रोफाइल दारू पार्टी पर पुलिस ने की रेड, 33 महिलाएं और 43 पुरुष को पुलिस ने हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
November 1, 2026
0

गुजरात के राजकोट में कालावड़ रोड स्थित एक होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान शराब पीने के संदेह में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group