Saturday, October 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक होने की आशंका, बैंक ने शुरू की जांच

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 21, 2026
in देश, व्यापार जगत
0


नयी दिल्ली, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ‘डार्क वेब’ पर 3,897 ग्राहकों के रिकॉर्ड उजागर होने की आशंका की जांच कर रहा है। इन रिकॉर्ड में ग्राहकों की व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी शामिल है।

बैंक को इस संबंध में 16 अक्टूबर को अपने जोखिम खुफिया सेवा प्रदाता, रक्षा साइबर एजेंसी और भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इन) से सतर्कता संबंधी सूचनाएं मिली थीं।

एसबीआई ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि ‘डार्क वेब’ पर उपलब्ध करीब 3.75 लाख रिकॉर्ड के प्रारंभिक विश्लेषण में 3,897 ग्राहक रिकॉर्ड मिले। इनमें पंजीकृत मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, नाम, लिंग, ईमेल पते और आवासीय पते जैसी संवेदनशील जानकारी शामिल थी।

बैंक के अनुसार, उजागर हुई जानकारी में शाखा और ग्राहक सूचना फाइल (सीआईएफ) से जुड़े पहचानकर्ता, लीड आईडी तथा ऋण एवं लीड रिकॉर्ड और अन्य संबंधित फाइल से जुड़ा ‘मेटाडेटा’ भी शामिल बताया गया है।

एसबीआई ने कहा कि उजागर आंकड़ों की प्रामाणिकता एवं पूर्णता की पुष्टि करने, जानकारी उजागर होने के संभावित स्रोत तथा उसके दायरे का पता लगाने एवं ग्राहकों और बैंक के लिए इससे जुड़े जोखिमों का आकलन करने के लिए विस्तृत जांच जरूरी है।

बैंक ने कहा कि उसने साइबर घटना से निपटने और उसके प्रसार को रोकने के लिए तय मापदंड तत्काल सक्रिय कर दिए हैं। कथित सेंधमारी की जांच और व्यापक आकलन के लिए उसने सीईआरटी-इन से सूचीबद्ध एक स्वतंत्र साइबर सुरक्षा एजेंसी की सेवाएं भी ली हैं।

नियामकीय सूचना के अनुसार, इस घटना का बैंक के मुख्य कारोबारी परिचालन, वित्तीय प्रदर्शन या कामकाज की निरंतरता पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। बैंक के कार्य बिना किसी बाधा के सामान्य रूप से जारी रहे।

बैंक ने कहा कि विस्तृत आकलन किया जा रहा है और सुधारात्मक तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

एसबीआई ने कहा कि वह स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है और लागू नियामकीय जरूरतों के अनुरूप सभी उचित कदम उठा रहा है।

‘डार्क वेब’ इंटरनेट का वह छिपा हुआ हिस्सा है जिसे गूगल, बिंग या याहू जैसे सामान्य सर्च इंजन से नहीं खोजा जा सकता। इसके लिए आमतौर पर विशेष सॉफ्टवेयर या ब्राउजर की जरूरत होती है।

Tags: SBIएसबीआई डेटा लीकग्राहक डेटाडार्क वेबसाइबर सुरक्षा
Previous Post

गोंडा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, चार की मौत; तीन लापता लोगों की तलाश जारी

Next Post

अमेठी: अज्ञात व्यक्ति के पथराव से लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के गार्ड घायल

Related Posts

क्राइम

IGI Airport पर करीब तीन करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, महिला गिरफ्तार

October 23, 2026
उत्तर प्रदेश

ड्राइविंग लाइसेंस नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी: नाम-पता बदलने का शुल्क होगा खत्म, ब्लड ग्रुप और इमरजेंसी नंबर दर्ज करना होगा अनिवार्य

October 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

ताइवान में चक्रवाती तूफान ‘चाम्पी’ का तांडव: भारी बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सैकड़ों उड़ानें रद्द

October 23, 2026
क्राइम

दिल्ली में विदेशी गैंग के लिए काम करने वाले उत्तर प्रदेश के दो शूटर रोहित और हसीब गिरफ्तार

October 23, 2026
Next Post
sanketik photo

अमेठी: अज्ञात व्यक्ति के पथराव से लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के गार्ड घायल

Recent Posts

बिजनौर में शहीद एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 24, 2026
0

बिजनौर जिले में नगीना रेलवे स्टेशन के पास शहीद एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी से अचानक धुआं उठने और मामूली आग...

रुदौली में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, मुझैना गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

by Atul Narain Srivastava
October 24, 2026
0

कोतवाली रुदौली क्षेत्र की शुजागंज चौकी के अंतर्गत मुझैना गांव में अवैध खनन की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते...

अमेठी में 19 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 24, 2026
0

अमेठी जिले में फुर्सतगंज थाना क्षेत्र के एक कस्बे में 19 वर्षीय छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला...

बहराइच में निकाह की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, मुंबई में मौजूद प्रेमी से वीडियो कॉल पर हुआ निकाह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 24, 2026
0

बहराइच जिले में प्रेमी से निकाह करने की मांग को लेकर एक 18 वर्षीय युवती शुक्रवार सुबह मोबाइल टावर पर...

अयोध्या में 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए दुकानदारों को बेदखल करने पर हाई कोर्ट सख्त, पुनर्वास/ मुआवजे पर मांगा जवाब

by Atul Narain Srivastava
October 24, 2026
0

अयोध्या में 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए दुकानदारों को बिना पुनर्वास की व्यवस्था किए या...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group