Saturday, October 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ताइवान में चक्रवाती तूफान ‘चाम्पी’ का तांडव: भारी बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सैकड़ों उड़ानें रद्द

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 23, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


चक्रवाती तूफान ‘चाम्पी’ शुक्रवार को भारी बारिश और तेज हवाओं के साथ ताइवान के पास से गुजरा, जिसके चलते वहां स्कूल और दफ्तर बंद कर दिए गए और सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

इस हफ्ते की शुरुआत में चाम्पी तूफान की हवाओं की रफ्तार 298 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई थी, लेकिन ताइवान के दक्षिण-पश्चिम से गुजरते हुए इसकी रफ्तार कम होकर 155 किमी प्रति घंटा रह गई। अनुमान है कि यह तूफान ताइवान के उत्तर-पूर्वी हिस्से के पास से गुजरते हुए समुद्र के ऊपर ही रहेगा और फिर उत्तर की ओर मुड़कर जापान के दक्षिण-पश्चिमी द्वीपों की तरफ बढ़ जाएगा।

#Internacional 🇹🇼🌪️ || El tifón Champi dejó una persona fallecida y 94 lesionadas en Taiwán. Más de 77 mil viviendas perdieron el suministro eléctrico y cerca de mil vuelos fueron cancelados. Además, mil 286 personas fueron evacuadas y se reportaron olas de hasta 8 metros en la… pic.twitter.com/PBkue4xjgf

— Cinco Radio Oficial (@laredcincoradio) October 23, 2026

ताइवान के केंद्रीय मौसम प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे बाहर जाने या गाड़ी चलाने से बचें और गिरती हुई चीजों से सावधान रहें।

दमकल विभाग के अनुसार, ताइवान के मुख्य द्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट के पास स्थित छोटे से द्वीप ‘लियूकिउ’ में समुद्री लहरों की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। तूफान के कारण 94 अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

सरकार ने बताया कि पहाड़ी और जोखिम वाले इलाकों से लगभग 1,300 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

परिवहन मंत्रालय के अनुसार, ताइवान की सभी 262 घरेलू उड़ानों के साथ ही 669 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी रद्द कर दी गईं। हालांकि, पश्चिमी तट पर उच्च गति वाली रेल सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।

दक्षिण-पश्चिमी जापान में भी इस तूफान के कारण एक व्यक्ति घायल हो गया, उड़ानें रोक दी गईं और बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

Tags: ताइवान में चक्रवाती तूफान
Previous Post

दिल्ली में विदेशी गैंग के लिए काम करने वाले उत्तर प्रदेश के दो शूटर रोहित और हसीब गिरफ्तार

Next Post

ड्राइविंग लाइसेंस नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी: नाम-पता बदलने का शुल्क होगा खत्म, ब्लड ग्रुप और इमरजेंसी नंबर दर्ज करना होगा अनिवार्य

Related Posts

file photo
अंतराष्ट्रीय

Trump-Putin agreements के बाद अमेरिका रवाना हुआ रूसी डीजल से भरा पहला टैंकर, क्रेमलिन ने की आधिकारिक पुष्टि

October 23, 2026
क्राइम

IGI Airport पर करीब तीन करोड़ रुपये का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त, महिला गिरफ्तार

October 23, 2026
उत्तर प्रदेश

ड्राइविंग लाइसेंस नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी: नाम-पता बदलने का शुल्क होगा खत्म, ब्लड ग्रुप और इमरजेंसी नंबर दर्ज करना होगा अनिवार्य

October 23, 2026
क्राइम

दिल्ली में विदेशी गैंग के लिए काम करने वाले उत्तर प्रदेश के दो शूटर रोहित और हसीब गिरफ्तार

October 23, 2026
Next Post

ड्राइविंग लाइसेंस नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी: नाम-पता बदलने का शुल्क होगा खत्म, ब्लड ग्रुप और इमरजेंसी नंबर दर्ज करना होगा अनिवार्य

Recent Posts

बिजनौर में शहीद एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 24, 2026
0

बिजनौर जिले में नगीना रेलवे स्टेशन के पास शहीद एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी से अचानक धुआं उठने और मामूली आग...

रुदौली में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, मुझैना गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

by Atul Narain Srivastava
October 24, 2026
0

कोतवाली रुदौली क्षेत्र की शुजागंज चौकी के अंतर्गत मुझैना गांव में अवैध खनन की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते...

अमेठी में 19 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 24, 2026
0

अमेठी जिले में फुर्सतगंज थाना क्षेत्र के एक कस्बे में 19 वर्षीय छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला...

बहराइच में निकाह की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, मुंबई में मौजूद प्रेमी से वीडियो कॉल पर हुआ निकाह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 24, 2026
0

बहराइच जिले में प्रेमी से निकाह करने की मांग को लेकर एक 18 वर्षीय युवती शुक्रवार सुबह मोबाइल टावर पर...

अयोध्या में 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए दुकानदारों को बेदखल करने पर हाई कोर्ट सख्त, पुनर्वास/ मुआवजे पर मांगा जवाब

by Atul Narain Srivastava
October 24, 2026
0

अयोध्या में 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए दुकानदारों को बिना पुनर्वास की व्यवस्था किए या...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group