Friday, October 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक होने की आशंका, बैंक ने शुरू की जांच

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 21, 2026
in देश, व्यापार जगत
0


नयी दिल्ली, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ‘डार्क वेब’ पर 3,897 ग्राहकों के रिकॉर्ड उजागर होने की आशंका की जांच कर रहा है। इन रिकॉर्ड में ग्राहकों की व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी शामिल है।

बैंक को इस संबंध में 16 अक्टूबर को अपने जोखिम खुफिया सेवा प्रदाता, रक्षा साइबर एजेंसी और भारतीय कंप्यूटर आपात प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-इन) से सतर्कता संबंधी सूचनाएं मिली थीं।

एसबीआई ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि ‘डार्क वेब’ पर उपलब्ध करीब 3.75 लाख रिकॉर्ड के प्रारंभिक विश्लेषण में 3,897 ग्राहक रिकॉर्ड मिले। इनमें पंजीकृत मोबाइल नंबर, जन्मतिथि, नाम, लिंग, ईमेल पते और आवासीय पते जैसी संवेदनशील जानकारी शामिल थी।

बैंक के अनुसार, उजागर हुई जानकारी में शाखा और ग्राहक सूचना फाइल (सीआईएफ) से जुड़े पहचानकर्ता, लीड आईडी तथा ऋण एवं लीड रिकॉर्ड और अन्य संबंधित फाइल से जुड़ा ‘मेटाडेटा’ भी शामिल बताया गया है।

एसबीआई ने कहा कि उजागर आंकड़ों की प्रामाणिकता एवं पूर्णता की पुष्टि करने, जानकारी उजागर होने के संभावित स्रोत तथा उसके दायरे का पता लगाने एवं ग्राहकों और बैंक के लिए इससे जुड़े जोखिमों का आकलन करने के लिए विस्तृत जांच जरूरी है।

बैंक ने कहा कि उसने साइबर घटना से निपटने और उसके प्रसार को रोकने के लिए तय मापदंड तत्काल सक्रिय कर दिए हैं। कथित सेंधमारी की जांच और व्यापक आकलन के लिए उसने सीईआरटी-इन से सूचीबद्ध एक स्वतंत्र साइबर सुरक्षा एजेंसी की सेवाएं भी ली हैं।

नियामकीय सूचना के अनुसार, इस घटना का बैंक के मुख्य कारोबारी परिचालन, वित्तीय प्रदर्शन या कामकाज की निरंतरता पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। बैंक के कार्य बिना किसी बाधा के सामान्य रूप से जारी रहे।

बैंक ने कहा कि विस्तृत आकलन किया जा रहा है और सुधारात्मक तथा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

एसबीआई ने कहा कि वह स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है और लागू नियामकीय जरूरतों के अनुरूप सभी उचित कदम उठा रहा है।

‘डार्क वेब’ इंटरनेट का वह छिपा हुआ हिस्सा है जिसे गूगल, बिंग या याहू जैसे सामान्य सर्च इंजन से नहीं खोजा जा सकता। इसके लिए आमतौर पर विशेष सॉफ्टवेयर या ब्राउजर की जरूरत होती है।

Tags: SBIएसबीआई डेटा लीकग्राहक डेटाडार्क वेबसाइबर सुरक्षा
Previous Post

गोंडा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, चार की मौत; तीन लापता लोगों की तलाश जारी

Next Post

अमेठी: अज्ञात व्यक्ति के पथराव से लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के गार्ड घायल

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाएंगे पीएम मोदी और भारतीय पायलट स्मित मच्छार, नेतन्याहू ने फोन कर दिया न्योता

October 22, 2026
देश

PNB करंसी चेस्ट 17.29 करोड़ नकली नोट मामला: NIA ने अंबाला और मनाली से दो मुख्य साजिशकर्ताओं को किया गिरफ्तार

October 22, 2026
अंतराष्ट्रीय

PHP प्रोजेक्ट ने जारी किए 2 क्रिटिकल सिक्योरिटी अपडेट्स: अनपेच्ड सर्वर्स पर हैकिंग का बड़ा खतरा, वर्डप्रेस अपडेट से नहीं मिलेगी सुरक्षा

October 22, 2026
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ: इंदौर में 2 से 4 नवंबर तक होगी अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की बैठक, संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की होगी समीक्षा

October 22, 2026
Next Post
sanketik photo

अमेठी: अज्ञात व्यक्ति के पथराव से लखनऊ वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस के गार्ड घायल

Recent Posts

इजराइल के स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाएंगे पीएम मोदी और भारतीय पायलट स्मित मच्छार, नेतन्याहू ने फोन कर दिया न्योता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 22, 2026
0

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की और...

PNB करंसी चेस्ट 17.29 करोड़ नकली नोट मामला: NIA ने अंबाला और मनाली से दो मुख्य साजिशकर्ताओं को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 22, 2026
0

सहारनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के करंसी चेस्ट में 17.29 करोड़ रुपये मूल्य के जाली भारतीय मुद्रा नोट (FICN)...

PHP प्रोजेक्ट ने जारी किए 2 क्रिटिकल सिक्योरिटी अपडेट्स: अनपेच्ड सर्वर्स पर हैकिंग का बड़ा खतरा, वर्डप्रेस अपडेट से नहीं मिलेगी सुरक्षा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 22, 2026
0

व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाली प्रोग्रामिंग भाषा PHP में गंभीर सुरक्षा खामियों का खुलासा होने के बाद दुनिया भर...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ: इंदौर में 2 से 4 नवंबर तक होगी अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की बैठक, संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की होगी समीक्षा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 22, 2026
0

इंदौर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की वार्षिक 'अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल' की बैठक इस वर्ष मध्य प्रदेश के मालवा प्रांत...

अयोध्या में भरत मिलाप का भव्य मंचन: चौदह वर्ष बाद प्रभु राम को देख भावविभोर हुए अयोध्यावासी, नगर में धूमधाम से निकली शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
October 22, 2026
0

अयोध्या में चौदह वर्ष के वनवास के उपरांत प्रभु श्रीराम और उनके अनुज भरत जी के मिलन का अलौकिक दृश्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group