Saturday, October 24, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए दुकानदारों को बेदखल करने पर हाई कोर्ट सख्त, पुनर्वास/ मुआवजे पर मांगा जवाब

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
October 24, 2026
in अयोध्या
0


अयोध्या में 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए दुकानदारों को बिना पुनर्वास की व्यवस्था किए या मुआवजा दिए बेदखल करने की कार्रवाई पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कड़ी टिप्पणी की है।

अदालत ने इस कार्रवाई को घोर निंदनीय करार देते हुए राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर को होगी।

न्यायमूर्ति शेखर बी सराफ और न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय की खंडपीठ ने कहा कि अस्पताल का निर्माण जनहित में हो सकता है, लेकिन अपनी आजीविका के लिए कारोबार कर रहे दुकानदारों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के बेदखल नहीं किया जा सकता। अदालत ने यह भी कहा कि जब दुकानदारों को पट्टे पर दुकानें आवंटित की गई हैं और वे पट्टेदार हैं, तो पट्टा समाप्त किए बिना उनसे परिसर खाली करने को कहना अनुचित है।

पीठ ने टिप्पणी की कि इस तरह की कार्रवाई से दुकानदारों की आजीविका का अधिकार प्रभावित होता है और यह संविधान के अनुच्छेद 19 और 21 से जुड़े अधिकारों का उल्लंघन हो सकता है। अदालत ने कहा कि प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास या उनके नुकसान के बदले मुआवजे की व्यवस्था पर विचार किया जाना जरूरी है।

अदालत ने राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को तीन सप्ताह के भीतर जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। हलफनामा सचिव स्तर से नीचे के अधिकारी की ओर से दाखिल नहीं किया जा सकेगा। विभाग को बताना होगा कि प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास या मुआवजे के लिए क्या कदम उठाए जाने हैं।

यह आदेश मोहम्मद नईम और पांच अन्य याचिकाकर्ताओं की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि वर्ष 2000 में सीतापुर नेत्र चिकित्सालय सोसायटी, फैजाबाद की ओर से उन्हें 30 वर्ष के पट्टे पर दुकानें आवंटित की गई थीं। निर्धारित औपचारिकताएं पूरी होने के बाद 28 फरवरी 2000 को दुकानों का कब्जा भी सौंप दिया गया था। याचिकाकर्ताओं के अनुसार, संबंधित नियमावली में प्रत्येक 30 वर्ष बाद पट्टे के नवीनीकरण का प्रावधान है।

याचिका के मुताबिक, इसके बावजूद अयोध्या के जिलाधिकारी ने 26 जून 2025 को नोटिस जारी कर दुकानदारों को 15 दिन के भीतर दुकानें खाली करने का निर्देश दिया था। नोटिस में कहा गया था कि संबंधित भूमि और दुकानें चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग को हस्तांतरित कर दी गई हैं।

दुकानदारों ने पहले भी हाई कोर्ट का रुख किया था। उस समय अदालत ने उनके प्रत्यावेदन पर निर्णय होने तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था। इसके बाद जिलाधिकारी ने 31 जुलाई 2026 के आदेश में कहा कि 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए जमीन की आवश्यकता है और दुकानदारों को वहां बने रहने का अधिकार नहीं है। इसी कार्रवाई को चुनौती देते हुए याचिकाकर्ताओं ने फिर अदालत का दरवाजा खटखटाया।

Tags: इलाहाबाद हाई कोर्टलखनऊ खंडपीठसुपर स्पेशियलिटी अस्पताल
Previous Post

UP MLC चुनाव: अयोध्या (गोरखपुर-फैजाबाद सीट) में रिकॉर्ड 79.01% मतदान, 11 सीटों पर 55.24% हुआ मतदान, 72 जिलों में शांतिपूर्ण मतदान

Next Post

बहराइच में निकाह की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, मुंबई में मौजूद प्रेमी से वीडियो कॉल पर हुआ निकाह

Related Posts

अयोध्या

रुदौली में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, मुझैना गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

October 24, 2026
अयोध्या

BJP यूपी प्रभारी विनोद तावड़े का कल अयोध्या दौरा: श्रीरामलला के दर्शन कर जिला व अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों संग करेंगे बैठक

October 23, 2026
अयोध्या

अयोध्या में 24 अक्टूबर को लगेगा विशेष मतदाता कैम्प: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए बीएलओ को जमा करें फार्म 6, 7 और 8

October 23, 2026
sanketik photo
अयोध्या

रुदौली : बाइक और साइकिल की जोरदार टक्कर में 3 साल की मासूम समेत 4 घायल, एक व्यक्ति का पैर कटा

October 23, 2026
Next Post

बहराइच में निकाह की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, मुंबई में मौजूद प्रेमी से वीडियो कॉल पर हुआ निकाह

Recent Posts

बिजनौर में शहीद एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 24, 2026
0

बिजनौर जिले में नगीना रेलवे स्टेशन के पास शहीद एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी से अचानक धुआं उठने और मामूली आग...

रुदौली में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, मुझैना गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

by Atul Narain Srivastava
October 24, 2026
0

कोतवाली रुदौली क्षेत्र की शुजागंज चौकी के अंतर्गत मुझैना गांव में अवैध खनन की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते...

अमेठी में 19 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 24, 2026
0

अमेठी जिले में फुर्सतगंज थाना क्षेत्र के एक कस्बे में 19 वर्षीय छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला...

बहराइच में निकाह की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, मुंबई में मौजूद प्रेमी से वीडियो कॉल पर हुआ निकाह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 24, 2026
0

बहराइच जिले में प्रेमी से निकाह करने की मांग को लेकर एक 18 वर्षीय युवती शुक्रवार सुबह मोबाइल टावर पर...

अयोध्या में 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के लिए दुकानदारों को बेदखल करने पर हाई कोर्ट सख्त, पुनर्वास/ मुआवजे पर मांगा जवाब

by Atul Narain Srivastava
October 24, 2026
0

अयोध्या में 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण के लिए दुकानदारों को बिना पुनर्वास की व्यवस्था किए या...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group