Friday, October 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya: जसुमति कहइ कतहिं जनि जाहू, राम काज सब सुधरहिं राहू: महापौर ने कहा-श्रीराम के कार्य में संशय की कोई जगह नहीं

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
October 16, 2026
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0


अयोध्या, ‘जसुमति कहइ कतहिं जनि जाहू, राम काज सब सुधरहिं राहू’ की चौपाई के साथ रामनगरी में रामलीलाओं के विकास और भव्य आयोजन को लेकर केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने रामलीला समितियों को भरोसा दिलाया कि नगर निगम क्षेत्र की रामलीलाओं के उत्तरोत्तर विकास और प्रगति के लिए नगर निगम सदैव उनके साथ खड़ा है।

बैठक को संबोधित करते हुए महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के कार्य में किसी भी प्रकार का संशय नहीं होना चाहिए। यह केवल हमारा या आपका कार्य नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम का कार्य है, जिसे कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि नगर निगम अयोध्या और वह स्वयं नगर निगम क्षेत्र की रामलीलाओं के विकास तथा उनकी प्रगति के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं। रामलीला समितियों को आयोजन के बेहतर संचालन और विकास के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि प्रभु श्रीराम की पावन धरती पर रामलीलाओं के उत्थान के लिए केंद्रीय समिति लगातार प्रयास कर रही है और आगे भी करती रहेगी।

उन्होंने रामलीला पर्व को और अधिक आकर्षक बनाने की अपील करते हुए मांग की कि दुर्गापूजा की तर्ज पर प्रत्येक रामलीला में श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद के माध्यम से सुंदर झांकियां लगाई जाएं, जिससे प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाया जा सके।

बैठक का संचालन करते हुए केंद्रीय समिति के जिला संयोजक गगन जायसवाल ने सभी रामलीला समितियों से भव्य मंचन कराने, सुंदर आयोजन करने और प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय समिति इस वर्ष पिछले वर्षों की अपेक्षा रामलीलाओं के सार्थक विकास के लिए और अधिक कार्य करेगी। समिति आगे भी रामलीला आयोजकों को निरंतर सहयोग देती रहेगी, ताकि आयोजन को और बेहतर बनाया जा सके।

बैठक में केंद्रीय समिति के जिला प्रवक्ता केशव बिगुलर और नगर निगम कार्यों के प्रमुख अतुल सिंह ने भी सहभागिता की। इसके अलावा फतेहगंज रामलीला के प्रतिनिधि अखिलेश पाठक, साहबगंज रामलीला के चंदन गुप्ता और रानू द्विवेदी, चौक रामलीला के कन्हैयालाल अग्रवाल, हैदरगंज रामलीला के रजनीश गुप्ता, कोठा पार्चा रामलीला के सिद्धार्थ महान, शंकरगढ़ रामलीला के हनुमान प्रसाद वर्मा तथा सिविल लाइंस के करम अली का पुरवा से किशन मौर्य ने भी अपने विचार रखे।

बैठक में प्रेमनाथ राय, राजीव गुप्ता, दिनेश मौर्य, आशीष महेंद्रा, राजेंद्र सिंह वैभव, वेणी माधव पांडेय, अश्विनी प्रताप सिंह और पार्षद अनूप कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में रामलीलाओं के विकास, आयोजन को अधिक आकर्षक बनाने और प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा को भव्य स्वरूप देने पर जोर दिया गया।

Tags: गिरीश पति त्रिपाठीरामलीला
Previous Post

दिल्ली हाईकोर्ट ने महिला पत्रकार को तत्काल राहत देने से किया इनकार, 27 अक्टूबर को सुनवाई; ACP भगत ने जातिसूचक टिप्पणी का लगाया आरोप

Next Post

Amazon Warehouse Sale: महंगे प्रोडक्ट सस्ते दाम में खरीदने का मौका, ऑर्डर से पहले जान लें जरूरी बातें

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Amazon Warehouse Sale: महंगे प्रोडक्ट सस्ते दाम में खरीदने का मौका, ऑर्डर से पहले जान लें जरूरी बातें

October 16, 2026
अयोध्या

Ayodhya में दुर्गा पूजा समितियों को निर्देश, पंडालों में सफाई रखें दुरुस्त; 20 अक्टूबर को निकलेगी विसर्जन शोभायात्रा

October 16, 2026
अंतराष्ट्रीय

भारत छोड़ सूरीनाम में बस गए रामनंदन के वंशज, अब जड़ों की तलाश में डीएनए सैंपल से खोज रहे है, वंशजो के परिवार?!

October 16, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान खांसने लगीं मृत घोषित महिला, अस्पताल में भर्ती

October 16, 2026
Next Post

Amazon Warehouse Sale: महंगे प्रोडक्ट सस्ते दाम में खरीदने का मौका, ऑर्डर से पहले जान लें जरूरी बातें

Recent Posts

Amazon Warehouse Sale: महंगे प्रोडक्ट सस्ते दाम में खरीदने का मौका, ऑर्डर से पहले जान लें जरूरी बातें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

नई दिल्ली, ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन के बीच लोग कम कीमत में बेहतर प्रोडक्ट खरीदने के विकल्प तलाशते रहते...

Ayodhya: जसुमति कहइ कतहिं जनि जाहू, राम काज सब सुधरहिं राहू: महापौर ने कहा-श्रीराम के कार्य में संशय की कोई जगह नहीं

by Atul Narain Srivastava
October 16, 2026
0

अयोध्या, ‘जसुमति कहइ कतहिं जनि जाहू, राम काज सब सुधरहिं राहू’ की चौपाई के साथ रामनगरी में रामलीलाओं के विकास...

दिल्ली हाईकोर्ट ने महिला पत्रकार को तत्काल राहत देने से किया इनकार, 27 अक्टूबर को सुनवाई; ACP भगत ने जातिसूचक टिप्पणी का लगाया आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एक महिला पत्रकार की उस याचिका पर तत्काल आदेश देने से इनकार कर दिया,...

Ayodhya में दुर्गा पूजा समितियों को निर्देश, पंडालों में सफाई रखें दुरुस्त; 20 अक्टूबर को निकलेगी विसर्जन शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
October 16, 2026
0

अयोध्या, दुर्गा पूजा और दशहरा उत्सव को व्यवस्थित, भव्य और अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय दुर्गापूजा एवं...

भारत छोड़ सूरीनाम में बस गए रामनंदन के वंशज, अब जड़ों की तलाश में डीएनए सैंपल से खोज रहे है, वंशजो के परिवार?!

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

गाजीपुर, करीब 132 साल पहले भारत छोड़कर सूरीनाम में बस गए रामनंदन के वंशज अब अपनी जड़ों की तलाश में...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group