लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से अक्टूबर 2026 में जारी आदेश के मुताबिक, पहले घोषित अवकाशों की सूची में संशोधन करते हुए सोमवार, 19 अक्टूबर को महानवमी के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
शासनादेश में बताया गया है कि वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में पहले 20 अक्टूबर को महानवमी एवं विजयादशमी का सार्वजनिक अवकाश निर्धारित था। अब इसमें संशोधन करते हुए 19 अक्टूबर को भी महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार, 17 नवंबर 2025 को जारी मूल विज्ञप्ति के शेष प्रावधान यथावत रहेंगे।
यह आदेश उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव की ओर से जारी किया गया है। शासनादेश की प्रतिलिपि संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों सहित अन्य विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
![]()