बुलंदशहर जिले में शुक्रवार को तेज रफ्तार एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा दोपहर करीब दो बजे नरोरा थाना क्षेत्र में उस समय हुआ, जब एक ईको कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हादसे में मारे गये लोग पड़ोसी कासगंज जिले के रहने वाले थे।
पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल तीन अन्य लोगों को बेहतर उपचार के लिए अलीगढ़ के एक अस्पताल भेज दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने बताया कि आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
— Bulandshahr Police (@bulandshahrpol) October 16, 2026