Sunday, October 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya में JB Academy की गरबा नाइट में छात्रों से ₹200 एंट्री फीस, QR कोड से भुगतान की व्यवस्था; अभिभावकों ने उठाए सवाल!?

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
October 4, 2026
in अयोध्या
0


अयोध्या स्थित जेबी एकेडमी में प्रस्तावित ‘गरबा नाइट’ को लेकर अभिभावकों के बीच सवाल उठने लगे हैं। स्कूल की ओर से जारी कार्यक्रम के पोस्टर में 17 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक ‘Garba Night’ आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है।

पोस्टर में छात्रों के लिए ₹200 प्रति व्यक्ति, स्टाफ के लिए परिवार सहित ₹200 और पूर्व छात्रों (Alumni) के लिए ₹200 प्रति व्यक्ति प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन स्कूल ग्राउंड में प्रस्तावित बताया गया है।

कार्यक्रम के पोस्टर में छात्रों को आयोजन में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने और शुल्क जमा करने के लिए क्यूआर कोड भी दिए गए हैं। साथ ही कार्यक्रम के लिए ‘Shuddh Desi Only’ ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। पोस्टर में गरबा नाइट को डांस, म्यूजिक और सेलिब्रेशन की शाम के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

इसी टिकट व्यवस्था को लेकर कुछ अभिभावकों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि स्कूल परिसर में विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों से अलग से प्रवेश शुल्क लिया जाना किस व्यवस्था के तहत किया जा रहा है, यह स्पष्ट होना चाहिए।

अभिभावकों का सवाल है कि यदि कार्यक्रम स्कूल की गतिविधि का हिस्सा है तो इसके लिए विद्यार्थियों से अलग से ₹200 लेने का आधार क्या है और इस राशि का उपयोग किस मद में किया जाएगा।

जेबी एकेडमी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबद्ध विद्यालय है। CBSE के उपलब्ध संबद्धता नियमों में स्कूलों को सामुदायिक सेवा के रूप में संचालित करने और किसी भी तरह के व्यावसायीकरण से बचने की बात कही गई है।

जेबी एकेडमी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार विद्यालय पहले भी गरबा नाइट का आयोजन कर चुका है। स्कूल की वेबसाइट पर 2025 में पहली बार गरबा नाइट आयोजित किए जाने और इसके आयोजन में वरिष्ठ छात्रों की भूमिका का उल्लेख किया गया है।

इस बार कार्यक्रम के पोस्टर में छात्रों के अलावा स्टाफ और एलुमनी के लिए भी अलग से प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। अभिभावकों की आपत्ति मुख्य रूप से इस बात को लेकर बताई जा रही है कि स्कूल के विद्यार्थियों से कार्यक्रम में प्रवेश के लिए शुल्क लिया जाना क्यों जरूरी है और इस राशि के संबंध में अभिभावकों को क्या जानकारी दी गई है।

मामले में अभिभावकों की ओर से स्कूल प्रबंधन से शुल्क की पूरी जानकारी, आयोजन का उद्देश्य, छात्रों की भागीदारी की प्रकृति और जमा की जाने वाली राशि के इस्तेमाल को स्पष्ट करने की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है।

फिलहाल गरबा नाइट का आयोजन 17 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है। कार्यक्रम से पहले शुल्क को लेकर उठे सवालों पर स्कूल प्रबंधन की स्थिति सामने आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।

अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास का हिस्सा हो सकती हैं, लेकिन ऐसे आयोजनों में शुल्क, पारदर्शिता और विद्यार्थियों की भागीदारी को लेकर स्पष्ट नियम और जानकारी भी जरूरी है।

Tags: JB Academy Ayodhyaगरबा नाइटजेबी एकेडमी
Previous Post

मेरठ में महिला मित्र के लिए पत्नी को कार के बोनट पर लटका कर दौड़ाया। आरोपी युवक और महिला मित्र गिरफ्तार

Related Posts

अयोध्या

अयोध्या में दुर्गापूजा और रामलीला को लेकर विद्युत व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, 10 से 26 अक्टूबर तक कटौती मुक्त आपूर्ति की मांग

October 4, 2026
अयोध्या

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का शुजागंज में भव्य स्वागत, विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा

October 4, 2026
अयोध्या

Ayodhya: यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की संदिग्ध मौत, परिजनों ने CM योगी से की मुलाकात

October 3, 2026
अयोध्या

अयोध्या में 140 लीटर अवैध शराब बरामद, कार समेत दो गिरफ्तार; 334 बोतलें जब्त

October 3, 2026

Recent Posts

Ayodhya में JB Academy की गरबा नाइट में छात्रों से ₹200 एंट्री फीस, QR कोड से भुगतान की व्यवस्था; अभिभावकों ने उठाए सवाल!?

by Atul Narain Srivastava
October 4, 2026
0

अयोध्या स्थित जेबी एकेडमी में प्रस्तावित ‘गरबा नाइट’ को लेकर अभिभावकों के बीच सवाल उठने लगे हैं। स्कूल की ओर...

मेरठ में महिला मित्र के लिए पत्नी को कार के बोनट पर लटका कर दौड़ाया। आरोपी युवक और महिला मित्र गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 4, 2026
0

मेरठ में पति-पत्नी के विवाद का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि पति को दूसरी...

अयोध्या में दुर्गापूजा और रामलीला को लेकर विद्युत व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी, 10 से 26 अक्टूबर तक कटौती मुक्त आपूर्ति की मांग

by Atul Narain Srivastava
October 4, 2026
0

अयोध्या, आगामी दुर्गापूजा और दशहरा उत्सव को देखते हुए अयोध्या में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ और निर्बाध बनाए रखने को...

सेवा संकल्प बाइक यात्रा का शुजागंज में भव्य स्वागत, विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा

by Atul Narain Srivastava
October 4, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), वडनगर से वाराणसी तक निकाली गई ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ रविवार को रुदौली विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यात्रा के...

रायबरेली जिला अस्पताल के बाहर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, परिजनों ने स्टाफ पर लगाए गंभीर आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 4, 2026
0

रायबरेली जिले में प्रसव के लिए जिला महिला अस्पताल पहुंची एक महिला को कथित तौर पर अस्पताल के बाहर ही...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group