भेलसर (अयोध्या), वडनगर से वाराणसी तक निकाली गई ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ रविवार को रुदौली विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यात्रा के शुजागंज स्थित पक्का तालाब पहुंचने पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक सवारों का जोरदार स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया और यात्रा के समर्थन में माहौल बनाया।
शुजागंज में स्वागत कार्यक्रम के बाद बाइक यात्रा भेलसर की ओर रवाना हुई। शुजागंज मोड़ पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल बाइक सवारों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। स्वागत के बाद यात्रा अयोध्या की ओर रवाना हो गई।
यात्रा के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर भाजपा के विभिन्न मंडलों और विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यकर्ताओं ने बाइक यात्रा के साथ जुड़कर यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया और उनके साथ अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
कार्यक्रम में आशीष शर्मा, समाजसेवी संतोष यादव, तेज तिवारी, मौनू तिवारी, किशोरी लाल भारती, मंडल अध्यक्ष माधुरी सिंह, शुभम तिवारी, शुजागंज प्रशासक आनंद गुप्ता, अरविंद वर्मा, शिवानंद, राजेश रावत और पप्पू उर्फ खालिद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
यात्रा के दौरान शुजागंज और भेलसर में हुए स्वागत से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। बाइक यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ते हुए अयोध्या की ओर रवाना हो गई।