Friday, October 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

समग्र शिक्षा के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय में 25% बढ़ोतरी, अब हर माह मिलेंगे इतने रुपये

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


लखनऊ, उत्तर प्रदेश में समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिला परियोजना कार्यालयों में सेवा प्रदाता (आउटसोर्सिंग) के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय ने आशुलिपिक, लेखाकार, सहायक लेखाकार, टंकक/लिपिक और कम्प्यूटर ऑपरेटर के निर्धारित मासिक मानदेय में 25 प्रतिशत की एकमुश्त वृद्धि करने का आदेश जारी किया है।

राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी की ओर से जारी कार्यालय ज्ञाप में यह जानकारी दी गई है। आदेश का पत्रांक अधि०/मानदेय वृद्धि/4069/2026-27 है और यह 29 सितंबर 2026 को जारी किया गया।

आदेश के अनुसार आशुलिपिक और लेखाकार का वर्तमान मासिक मानदेय 18,560 रुपये था, जिसे 25 प्रतिशत वृद्धि के बाद 23,200 रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। इसी तरह सहायक लेखाकार का मानदेय 11,600 रुपये से बढ़ाकर 14,500 रुपये, जबकि टंकक/लिपिक और कम्प्यूटर ऑपरेटर का मानदेय 11,020 रुपये से बढ़ाकर 13,775 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है।

आदेश में बताया गया है कि यह वृद्धि उत्तर प्रदेश सभी के लिए शिक्षा परियोजना परिषद की राज्य कार्यकारी समिति की 8 सितंबर 2026 को हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन में की गई है। सितंबर में हुई बैठक में समग्र शिक्षा के राज्य और जिला परियोजना कार्यालयों में सेवा प्रदाता के माध्यम से कार्यरत कार्मिकों के मानदेय में 25 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।

राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि मानदेय में 25 प्रतिशत की वृद्धि एक बार (One Time) की जा रही है। साथ ही पूर्व अवधि का कोई एरियर देय नहीं होगा। वृद्धि के बाद आने वाले अतिरिक्त व्यय का भार समग्र शिक्षा के एमएमईआर (MMER) मद से वहन किया जाएगा। सभी संबंधित जिला परियोजना कार्यालयों को निर्धारित नई दरों के अनुसार भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस फैसले से प्रदेश के समग्र शिक्षा के जिला परियोजना कार्यालयों में सेवा प्रदाता के माध्यम से कार्यरत संबंधित कर्मचारियों के मासिक मानदेय में सीधे बढ़ोतरी होगी। वर्ष 2020 के बाद इन मानदेय दरों में वृद्धि नहीं हुई थी, इसलिए सितंबर में हुई राज्य कार्यकारी समिति की बैठक में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।

Tags: आउटसोर्सिंग कर्मचारीमानदेय वृद्धिसमग्र शिक्षा
Previous Post

आकाश आनंद ने तोड़ी चुप्पी, बोले- किसी दूसरे दल में नहीं जाऊंगा, बसपा मेरा परिवार

Next Post

‘लेफ्ट-ब्रेन’ या ‘राइट-ब्रेन’ वाला होना महज मिथक? जानिए क्या कहता है विज्ञान

Related Posts

उत्तर प्रदेश

आकाश आनंद ने तोड़ी चुप्पी, बोले- किसी दूसरे दल में नहीं जाऊंगा, बसपा मेरा परिवार

October 2, 2026
उत्तर प्रदेश

कौशांबी में ज्वैलर से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने हेलमेट से किया हमला

October 2, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच: होटल में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला प्रेमी जोड़ा

October 2, 2026
उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा: वोल्वो बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 यात्रियों की मौत, 4 घायल

October 2, 2026
Next Post

'लेफ्ट-ब्रेन’ या ‘राइट-ब्रेन’ वाला होना महज मिथक? जानिए क्या कहता है विज्ञान

Recent Posts

Chak De India: भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद जीता एशियाई खेलों का स्वर्ण, चीन को 1-0 से हराया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

काकामिगाहारा, भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में 44 साल का स्वर्ण पदक का इंतजार खत्म करते हुए शुक्रवार...

मां कामाख्या धाम में गूंजेंगे जयकारे, 12 अक्टूबर को निकलेगी 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा

by Atul Narain Srivastava
October 2, 2026
0

भेलसर (अयोध्या), शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन 12 अक्तूबर को मां कामाख्या धाम पूरी तरह आस्था और भक्ति के रंग...

Ayodhya: नवनियुक्त सफाई कर्मचारी संघ पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, संगठन की एकजुटता पर जोर

by Atul Narain Srivastava
October 2, 2026
0

स्वच्छता और सेवा से बनेगा देश महान: सिद्धार्थ श्रीवास्तव अयोध्या, उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ, अयोध्या के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष...

‘लेफ्ट-ब्रेन’ या ‘राइट-ब्रेन’ वाला होना महज मिथक? जानिए क्या कहता है विज्ञान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

क्या आप तार्किक हैं, बारीकियों पर ध्यान देते हैं या गणित में अच्छे हैं? तो संभव है कि आपको ‘लेफ्ट-ब्रेन’...

समग्र शिक्षा के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय में 25% बढ़ोतरी, अब हर माह मिलेंगे इतने रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिला परियोजना कार्यालयों में सेवा प्रदाता (आउटसोर्सिंग) के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group