Friday, October 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

आकाश आनंद ने तोड़ी चुप्पी, बोले- किसी दूसरे दल में नहीं जाऊंगा, बसपा मेरा परिवार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0


लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने शुक्रवार को कहा कि वह किसी अन्य राजनीतिक दल में नहीं जा रहे हैं और बसपा उनके लिए केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि उनका परिवार है।

शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आकाश आनंद ने मायावती को अपना राजनीतिक गुरु, प्रेरणा और ‘बुआ मां’ बताते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति में जो कुछ सीखा और किया, वह मायावती के मार्गदर्शन में किया है।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में उनके बारे में कई तरह की खबरें और अफवाहें चल रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया, “मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा। न आज, न कभी। बसपा मेरे लिए सिर्फ एक पार्टी नहीं, मेरा परिवार है।

आकाश ने कहा कि उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकालने और उनके राजनीति से संन्यास लेने के मायावती के फैसले के साथ वह खड़े हैं। उन्होंने कहा, “रिश्ते अपनी जगह हैं, पर मिशन उनसे बड़ा है।” उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों से ऊपर पार्टी और आंदोलन का हित रखना उनकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि उस समय वह सोशल मीडिया से दूर थे, इसलिए मायावती की पोस्ट को रिपोस्ट नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि उनकी चुप्पी को गलत समझा गया और अफवाहों को जगह मिली। आकाश ने कहा कि यदि इससे मायावती को ठेस पहुंची है तो वह इसके लिए उनसे क्षमा चाहते हैं।

आकाश ने कहा कि वह केवल मायावती के नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वास शब्दों से नहीं, बल्कि काम से बनता है और वह इसे अपने आचरण और मेहनत से साबित करेंगे।

उन्होंने कहा, “बाबा साहेब का मिशन, मान्यवर साहेब का रास्ता और आपका नेतृत्व। यही मेरी राजनीति है। जय भीम। जय बसपा।

इससे पहले सितंबर में मायावती ने घोषणा की थी कि आकाश आनंद को पार्टी से “मुक्त” कर दिया गया है। यह घोषणा उनके भतीजे के ससुर और राज्यसभा के पूर्व सदस्य अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा के बाद हुई थी।

मायावती ने सवाल उठाया था कि क्या आकाश आनंद, जिनके निजी और पारिवारिक हित उनके राजनीतिक करियर और पार्टी के हितों से अधिक महत्वपूर्ण प्रतीत हो रहे थे, “दोहरी मानसिकता” के साथ बसपा के लिए प्रभावी ढंग से काम कर सकते हैं।

उन्होंने कहा था कि आकाश का उनकी पिछली ‘एक्स’ पोस्ट को रिपोस्ट न करना दर्शाता है कि उनका बसपा और उसके आंदोलन की तुलना में पारिवारिक रिश्तों से अधिक लगाव है।

Tags: BSPआकाश आनंदबसपामायावतीलखनऊ न्यूज
Previous Post

कौशांबी में ज्वैलर से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने हेलमेट से किया हमला

Next Post

समग्र शिक्षा के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय में 25% बढ़ोतरी, अब हर माह मिलेंगे इतने रुपये

Related Posts

उत्तर प्रदेश

समग्र शिक्षा के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय में 25% बढ़ोतरी, अब हर माह मिलेंगे इतने रुपये

October 2, 2026
उत्तर प्रदेश

कौशांबी में ज्वैलर से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने हेलमेट से किया हमला

October 2, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच: होटल में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला प्रेमी जोड़ा

October 2, 2026
उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा: वोल्वो बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 यात्रियों की मौत, 4 घायल

October 2, 2026
Next Post

समग्र शिक्षा के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय में 25% बढ़ोतरी, अब हर माह मिलेंगे इतने रुपये

Recent Posts

समग्र शिक्षा के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय में 25% बढ़ोतरी, अब हर माह मिलेंगे इतने रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिला परियोजना कार्यालयों में सेवा प्रदाता (आउटसोर्सिंग) के माध्यम से कार्यरत कर्मचारियों...

आकाश आनंद ने तोड़ी चुप्पी, बोले- किसी दूसरे दल में नहीं जाऊंगा, बसपा मेरा परिवार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने शुक्रवार को कहा कि वह किसी अन्य राजनीतिक...

कौशांबी में ज्वैलर से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने हेलमेट से किया हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

कौशांबी जिले में मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर एक आभूषण विक्रेता को हेलमेट से हमला कर...

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध यूएई को सौंपा गया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

यरुशलम,  सऊदी अरब ने बृहस्पतिवार को कहा कि फ्लाईदुबई विमान पर हमले के संदिग्ध को संयुक्त अरब अमीरात को सौंप...

अमेरिकी: FBI ने हूती विद्रोहियों की मदद करने के आरोप में ऊर्जा विभाग के कर्मचारी को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका में ऊर्जा विभाग के एक अभियंता को ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group