Friday, October 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 24 घंटे की हिरासत अवधि गिरफ्तारी मेमो से नहीं, वास्तविक हिरासत से होगी शुरू

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


लखनऊ, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने गिरफ्तारी और हिरासत से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की संवैधानिक समय-सीमा केवल औपचारिक गिरफ्तारी ज्ञापन में दर्ज समय से निर्धारित नहीं होगी। यह अवधि उस समय से शुरू मानी जाएगी, जब संबंधित व्यक्ति को वास्तव में हिरासत में लिया गया और उसकी स्वतंत्रता तथा आवाजाही पर अधिकारियों का प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो गया।

न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी ने सोने की बरामदगी से जुड़े मामले में यह टिप्पणी करते हुए सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार किए गए दो लोगों के रिमांड आदेश को रद्द कर दिया और उन्हें तत्काल रिहा करने का निर्देश दिया। अदालत ने संदीप जायसवाल और एक अन्य की याचिका पर 28 सितंबर को यह आदेश पारित किया।

याचिका के अनुसार, 22 अगस्त को कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र में याचिकाकर्ताओं की कार एक पुलिस वाहन से टकरा गई थी। पुलिस को कार से कथित तौर पर करीब 10 किलोग्राम सोना बरामद हुआ और दोनों व्यक्तियों को सुबह करीब 5:45 बजे हिरासत में ले लिया गया। बाद में उन्हें सीमा शुल्क अधिकारियों को सौंप दिया गया।

याचिकाकर्ताओं का कहना था कि सीमा शुल्क विभाग ने औपचारिक गिरफ्तारी ज्ञापन 23 अगस्त को शाम 6:38 बजे तैयार किया, जबकि दोनों को 24 अगस्त को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।

याचिकाकर्ताओं ने दलील दी कि उन्हें गिरफ्तारी ज्ञापन तैयार होने से काफी पहले ही प्रभावी रूप से हिरासत में लिया जा चुका था। इसलिए मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किए जाने तक संविधान के अनुच्छेद 22(2) में निर्धारित 24 घंटे की अवधि पार हो चुकी थी।

हाईकोर्ट ने इस दलील को स्वीकार करते हुए कहा कि संवैधानिक सुरक्षा को केवल गिरफ्तारी मेमो में दर्ज समय के आधार पर सीमित नहीं किया जा सकता। जैसे ही अधिकारियों का किसी व्यक्ति की आवाजाही और स्वतंत्रता पर प्रभावी नियंत्रण हो जाता है, वह अनुच्छेद 22(2) के उद्देश्य से हिरासत में माना जाएगा।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि यह संवैधानिक सुरक्षा केवल पुलिस की ओर से की गई गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि सीमा शुल्क विभाग जैसे सक्षम अधिकारियों द्वारा किसी व्यक्ति को हिरासत में लिए जाने की स्थिति में भी लागू होती है।

मौलिक अधिकारों के उल्लंघन को देखते हुए हाईकोर्ट ने 24 अगस्त के रिमांड आदेश को रद्द कर दोनों याचिकाकर्ताओं को तत्काल रिहा करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्हें रिहाई के 24 घंटे के भीतर संबंधित अधीनस्थ अदालत में पेश होकर कानून के अनुसार जमानत या अग्रिम जमानत की मांग करने का निर्देश दिया गया।

Tags: इलाहाबाद हाईकोर्टलखनऊ पीठहाईकोर्ट फैसला
Previous Post

मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली की मोटरसाइकिल से टक्कर; दो की मौत, दो घायल

Next Post

अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा: वोल्वो बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 यात्रियों की मौत, 4 घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

आकाश आनंद ने तोड़ी चुप्पी, बोले- किसी दूसरे दल में नहीं जाऊंगा, बसपा मेरा परिवार

October 2, 2026
उत्तर प्रदेश

कौशांबी में ज्वैलर से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने हेलमेट से किया हमला

October 2, 2026
उत्तर प्रदेश

बहराइच: होटल में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला प्रेमी जोड़ा

October 2, 2026
उत्तर प्रदेश

अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा: वोल्वो बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 यात्रियों की मौत, 4 घायल

October 2, 2026
Next Post

अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा: वोल्वो बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 यात्रियों की मौत, 4 घायल

Recent Posts

आकाश आनंद ने तोड़ी चुप्पी, बोले- किसी दूसरे दल में नहीं जाऊंगा, बसपा मेरा परिवार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने शुक्रवार को कहा कि वह किसी अन्य राजनीतिक...

कौशांबी में ज्वैलर से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने हेलमेट से किया हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

कौशांबी जिले में मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर एक आभूषण विक्रेता को हेलमेट से हमला कर...

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध यूएई को सौंपा गया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

यरुशलम,  सऊदी अरब ने बृहस्पतिवार को कहा कि फ्लाईदुबई विमान पर हमले के संदिग्ध को संयुक्त अरब अमीरात को सौंप...

अमेरिकी: FBI ने हूती विद्रोहियों की मदद करने के आरोप में ऊर्जा विभाग के कर्मचारी को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका में ऊर्जा विभाग के एक अभियंता को ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की मदद करने के आरोप में गिरफ्तार...

बहराइच: होटल में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, फंदे पर लटका मिला प्रेमी जोड़ा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 2, 2026
0

बहराइच शहर में जिला अस्पताल के सामने स्थित एक होटल के कमरे में युवक और महिला के शव फंदे से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group