Tuesday, September 22, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

1 अप्रैल 2027 से घटिया मोबाइल स्क्रीन गार्ड की छुट्टी; स्क्रीन प्रोटेक्टर के उत्पादों के लिए BIS रजिस्ट्रेशन किया जरूरी

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
in देश
0


नयी दिल्ली, सरकार ने स्मार्टफोन की स्क्रीन को खरोंच और टूट-फूट से बचाने के लिए लगाए जाने वाले सुरक्षात्मक कवर ‘स्क्रीन प्रोटेक्टर’ के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) का प्रमाणन अनिवार्य कर दिया है। यह प्रावधान अगले साल एक अप्रैल से लागू हो जाएगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की 21 सितंबर को जारी अधिसूचना के मुताबिक, स्मार्टफोन स्क्रीन प्रोटेक्टर को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी उत्पाद (अनिवार्य पंजीकरण की आवश्यकता) आदेश, 2021 के दायरे में शामिल किया गया है। इन्हें भारतीय मानक आईएस 19348:2025 के अनुरूप होना होगा।

एक अप्रैल, 2027 से ऐसे स्क्रीन प्रोटेक्टर की बिक्री के लिए निर्धारित भारतीय मानकों का पालन करना और बीआईएस प्रमाणन हासिल करना जरूरी होगा।

स्क्रीन प्रोटेक्टर इस आदेश के तहत अधिसूचित होने वाली 66वीं वस्तु है। सूची में स्मार्टफोन, लैपटॉप, मोबाइल और लैपटॉप चार्जर, एलईडी टेलीविजन, माइक्रोवेव ओवन, प्रिंटर और सेट-टॉप बॉक्स समेत अन्य उत्पाद पहले से शामिल हैं।

इस कदम से कम गुणवत्ता वाले स्क्रीन प्रोटेक्टर की बिक्री पर अंकुश लगने और घरेलू विनिर्माताओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

मोबाइल फोन विनिर्माताओं के संगठन आईसीईए के चेयरमैन पंकज मोहिंद्रू ने कहा कि अनिवार्य बीआईएस प्रमाणन से उपभोक्ताओं को घटिया उत्पादों से बचाने तथा घरेलू एवं वैश्विक कंपनियों के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

मोहिंद्रू ने कहा, ‘‘सालाना 50 करोड़ से अधिक इकाइयों वाले बाजार पर यह फैसला लागू होने से 12,000-16,000 करोड़ रुपये का गुणवत्ता-आधारित उद्योग विकसित हो सकता है। इससे करीब 60,000 प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रोजगार पैदा होने तथा जीएसटी राजस्व में करीब 2,000 करोड़ रुपये के योगदान की उम्मीद है।’’

घरेलू बाजार में टेम्पर्ड ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर की मांग 2025 में करीब 40 करोड़ इकाई और खुदरा मूल्य करीब 20,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार उत्पादों की विनिर्माता ऑप्टिमस इन्फ्राकॉम के कार्यकारी चेयरमैन अशोक गुप्ता ने कहा कि नोएडा में टेम्पर्ड ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर के उत्पादन के लिए इकाई स्थापित की गई है। इसमें अमेरिकी कंपनी कॉर्निंग की प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया जा रहा है और जनवरी, 2027 से आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है।

ऑप्टिमस को चालू वित्त वर्ष में टेम्पर्ड ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्टर कारोबार से 1,800-2,000 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है।

Tags: घटिया मोबाइल स्क्रीन गार्ड
Previous Post

TRAI New Rules 2026: बिना डेटा मिलेगा Voice-SMS Only Recharge, मोबाइल यूजर्स को मिलेंगे ज्यादा विकल्प

Next Post

विधान परिषद की 11 सीट के लिये चुनाव कार्यक्रम जारी; आदर्श आचार संहिता लागू

Related Posts

देश

TRAI New Rules 2026: बिना डेटा मिलेगा Voice-SMS Only Recharge, मोबाइल यूजर्स को मिलेंगे ज्यादा विकल्प

September 22, 2026
क्राइम

Delhi : कालकाजी मंदिर के पास 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
Featured

सोते समय लोग क्यों बोलते हैं? जानिए नींद में बड़बड़ाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक कारण

September 21, 2026
देश

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में ONGC को मिली प्राकृतिक गैस, व्यावसायिक मूल्यांकन के बाद होगा आगे का फैसला

September 21, 2026
Next Post

विधान परिषद की 11 सीट के लिये चुनाव कार्यक्रम जारी; आदर्श आचार संहिता लागू

Recent Posts

मैनपुरी में स्कूल से लौट रहे पूर्व वायुसेना कर्मी शिक्षक की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में तीन पर FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

मैनपुरी जिले में सोमवार को स्कूल से घर लौट रहे एक सरकारी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।...

प्रतापगढ़ थाने में आत्महत्या : नाबालिग लड़की के पिता, भाई और अज्ञात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली परिसर स्थित शौचालय में एक आरोपी युवक के फंदे से लटक कर कथित तौर पर...

विधान परिषद की 11 सीट के लिये चुनाव कार्यक्रम जारी; आदर्श आचार संहिता लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया गया। अधिकारियों ने...

1 अप्रैल 2027 से घटिया मोबाइल स्क्रीन गार्ड की छुट्टी; स्क्रीन प्रोटेक्टर के उत्पादों के लिए BIS रजिस्ट्रेशन किया जरूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने स्मार्टफोन की स्क्रीन को खरोंच और टूट-फूट से बचाने के लिए लगाए जाने वाले सुरक्षात्मक कवर...

TRAI New Rules 2026: बिना डेटा मिलेगा Voice-SMS Only Recharge, मोबाइल यूजर्स को मिलेंगे ज्यादा विकल्प

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 22, 2026
0

नई दिल्ली, मोबाइल रिचार्ज को लेकर भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने उपभोक्ताओं के लिए बड़ा बदलाव किया है। TRAI ने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group